बेस्ट क्वालिटी अल्फांजों आम की प्रदेश की पहली अमराई राजागांव में : एक हजार रुपए किलो तक बिकता है अल्फांजो आम, 25 एकड़ भूमि में लगाये गये पौधे, प्रतिवृक्ष 20 अल्फांजो आम निकलेंगे, दस लाख रुपए लाभ होने की संभावना, वृक्षों की आयु बढ़ने के साथ ही उत्पादन में भी होगी तेज वृद्धि

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर अल्फांजो आम दुनिया भर में अपने खास स्वाद के लिए जाने जाते हैं और विदेशों में भारत के एक्सपोर्ट्स में इनकी बड़ी भूमिका होती है। इस निर्यात का लाभ उठाने की पहल कोंडागांव में भी की गई है। राजागांव में 25 एकड़ बाड़ी में अल्फांजो के पेड़ लगाये गये हैं। बाजार में अल्फांजों आम प्रति किलो एक हजार रुपए तक भी बिकते हैं। इस बाड़ी में आरंभिक रूप से 20 हजार फलों के उत्पादन की संभावना है और इसके माध्यम से दस लाख रुपए वार्षिक आय…

Read More

भेंट-मुलाकात : सुगंधित फसलों के नवाचार से कोंडागांव में खेती से मुनाफा तीन गुना होने की उम्मीद

राजागांव गौठान में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देखी प्रसंस्करण ईकाई, नवाचारों पर जताई खुशी दहीकोंगा में सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोंडागांव के राजागांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की। यहां उन्होंने गौठान में सुगंधित तेल निकालने का प्रसंस्करण यूनिट भी देखा। उन्होंने सुगंधित तेल का रेट पूछा। किसान ने बताया- 15 सौ रुपए प्रति लीटर, मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती किसानी को आगे बढ़ाने के लिए बाजार की जरूरतों के मुताबिक खेती को भी अपनाना चाहिए। दुनिया…

Read More

राखी गौठान की महिलाएं केला तना रेशा से बनाने लगी हैं कर्टन और फाइल कवर, शासकीय कार्यालयों में उपयोग के लिए क्रय करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप गौठानों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह अपनी मेहतन और लगन से स्वावलंबन के क्षेत्र में नित-नई उपलब्धियां हांसिल कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोबर से जैविक खाद बनाने से लेकर एक्सपोर्ट क्वॉलिटी की सामग्रियां भी गौठानों में बनाई जाने लगी हैं। जैविक हर्बल गुलाल, विभिन्न प्रकार के सुगंधित तेल एवं साबुन, अगरबत्ती, मसाले आदि की बाजार में बढ़ती डिमांड महिला समूहों को नित नये प्रयोग के लिए उत्साहित किया है। बेमेतरा जिले की आदर्श गौठान राखी…

Read More

एक साल में कोंडागांव में किसानों ने खरीदे 950 ट्रेक्टर, पूरे प्रदेश में सिंचाई पंप विद्युत कनेक्शन की सबसे ज्यादा मांग कोंडागांव से

कोंडागांव में 53 हजार को व्यक्तिगत और 3409 लोगों को मिल चुका है सामुदायिक वन अधिकार पट्टा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर एक साल के भीतर ही कोंडागांव जिले में किसानों ने 950 ट्रेक्टर खरीदे हैं। ये आंकड़े देखकर और सुनकर खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी हैरान हैं। कोंडागांव के माकड़ी ब्लाक में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक किसान ने जब बताया कि धान बेचकर राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसे से उसने ट्रेक्टर खरीदा है तो मुख्यमंत्री ने खुद ये आंकड़े बताए और ये भी…

Read More

कोंडागांव के एरोमा मिशन की महक यूरोप और ईस्ट एशिया तक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नवाचार अपनाने के सुझावों को अपना रहे कोंडागांव के किसान, वनाधिकार की भूमि पर कर रहे एरोमैटिक फसलों का उत्पादन

गौठान में लगाई गई प्रसंस्करण ईकाई एरोमैटिक तेल खरीदने के लिए सनफ्लैग एग्रोटेक कंपनी ने किया एमओयू, कंपनी के माध्यम से सामग्री जाएगी यूरोप और ईस्ट एशिया तक मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान में भी मददगार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर धान की फसल लेने वाले कोंडागांव के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नवाचार अपनाने की पहल का स्वागत करते हुए एरोमैटिक फसलों की दुनिया में कदम रख लिया है। वनाधिकार पत्र से प्राप्त जमीन पर उन्होंने एरोमैटिक फसलें लगाई हैं। इसकी प्रसंस्करण ईकाई भी गौठान में लगा दी गई…

Read More

तीखी नहीं, मिर्च मीठी है : नरवा ने बदल दी सरकारी नौकरी की चाह, बीएससी किये कुरसो लाल के खेत में लहलहा रही मिर्च की फसल

नरवा विकास का मिला लाभ-पर्याप्त सिंचाई से पिछले 6 माह में ही कमाये 4 लाख रुपये समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मिर्ची औरों के लिए तीखी होती होगी लेकिन मेरे लिये तो बहुत मीठी है। पिछले 6 महीने में मिर्च बेचकर 4 लाख रुपये कमाये हैं। मेरे खेत में पूरी सिंचाई नरवा (नाला) से ही हो रही है। कोंडागांव जिले में बड़े कनेरा गांव के किसान कुरसो लाल अपने खेत की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि आप खुद देखिये मेरे खेत में मिर्च की लहलहाती हुई फ़सल। कुरसो लाल…

Read More

ग्राम राजगांव के 5 एकड़ में फैले गोठान में 12 महिला समूह लिख रही उन्नति की नई कहानी, गोठान ने बदली हमारी जीवनशैली, अब बाजार जाने के लिए नहीं मांगने पड़ते घरवाले से पैसे

घर की चार दिवारी के बाहर रखे कदम, तो जाना, सारा आसमां हमारा है गर्व होता है हमे कि आप हमारे मुखिया है- सुनीता और धनेश्वरी ने एक स्वर में कहा पहले थे केवल 4, आज स्व-प्रेरणा से 12 समूह कर रही कार्य समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/कोंडागांव कोंडागांव विधानसभा में आम जन मानस से भेंट मुलाकात के लिए ग्राम राजागांव पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजागांव गौठान का अवलोकन किया। इस दौरान स्व सहायता समूह की सुनीता साहू और धनेश्वरी पटेल दीदी ने मुख्यमंत्री को 5 एकड़ में फैले…

Read More

स्वामी आत्मानंद स्कूल के लोकार्पण के बाद बच्चों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल, स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछा-सर हेलीकॉप्टर से माकड़ी कैसा दिखता है?

मुख्यमंत्री को अपने साथ खिलाया खेल, परखा निशाना चाइनीज चेकर में मुख्यमंत्री ने चली चाल तो छात्र ने बाजी करायी ड्रा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोंडागांव के माकड़ी में 1.44 करोड़ रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्माण किया गया है। इसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। यह प्रदेश का पहला आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है, जहां नर्सरी की कक्षाएं भी संचालित होंगी। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल स्कूली बच्चों से रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री जैसे ही बच्चों के बीच पहुंचे बहुत…

Read More

मुख्यमंत्री ने राजागांव के गुड़ी परिसर में जिम्मेदारीन बुढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की

गायता-पुजारियों द्वारा गुड़ी परिसर में लाए गांव के देवी-देवताओं की भी की पूजा गुड़ी में पुजारियों ने छिंद पत्तों के गुलदस्ते से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत गुड़ी परिसर में रोपित किया पीपल का वृक्ष मुख्यमंत्री ने गुड़ी के पुजारियों को वस्त्र भेंट किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा कोंडागांव के राजागांव स्थित गुड़ी परिसर पहुंचे। गुड़ी में पुजारियों ने छिंद पत्तों के गुलदस्ते से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुड़ी परिसर स्थित जिम्मेदारीन बुढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी माता गुड़ी में…

Read More

स्वामी आत्मानंद स्कूल में उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा, विकास प्रदर्शनी में हुई राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की  बीते 3 सालों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया है। प्रदर्शनी के सातवें दिन दुर्ग जिले के विभिन्न विकासखंडों के पंचायत प्रतिनिधि और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की। प्रदर्शनी देखने आए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना के शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया और चिकित्सक से परामर्श लिया। प्रदर्शनी देखने आए…

Read More