केवाईसी के बहाने 32 लाख राशन कार्ड रद्द, दो माह से लाखों गरीब परिवार राशन से वंचित — सरकार जनविरोधी फैसलों पर उतारू : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर : सरकार दो माह से 32 लाख उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सरकार का जनविरोधी कदम है, सरकार नहीं चाहती कि सभी को राशन देना पड़े, इसलिए केवायसी का बहाना कर राशन वितरण रोक दिया गया है। सरकार बनने के बाद सभी राशन कार्ड नए सिरे से बनाए गए थे उनमें मुख्यमंत्री अपनी फोटो छपवाए थे, जब डेढ़ साल पहले राशन कार्ड बनाए गए, बनाते समय भी आधार कार्ड लिया गया था फिर उनको…

Read More

धान खरीदी कम करने के लिए सरकार ने खुद सिस्टम को किया ध्वस्त, टोकन बंद कर किसानों को मंडी से दूर किया जा रहा है : दीपक बैज

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में जानबूझ कर बाधित किया जा रहा है ताकि खरीदी कम हो , इस खरीफ सीजन के धान खरीदी को पूरा होने में अब एक पखवाड़ा से भी कम समय शेष बचा है, यही वो समय है जब बड़े किसानों का धान मंडी में आता है, ऐसे समय में ऑनलाइन टोकन बंद करना किसानों के साथ अन्याय है। यह सरकार धान की खरीदी को दुर्भावना पूर्वक नियंत्रित करने के लिए बहुत ही अव्यावहारिक…

Read More

शिक्षा में डिजिटल सुशासन की राष्ट्रीय मिसाल बना छत्तीसगढ़ : एआई और डेटा एनालिटिक्स से शिक्षा में बदलाव:छत्तीसगढ़ का विद्या समीक्षा केंद्र बना राष्ट्रीय मानक

आईबीआईटीएफ ने विद्या समीक्षा केंद्र को बताया शिक्षा प्रशासन में तकनीक-आधारित उत्कृष्ट मॉडल विद्या समीक्षा केंद्र से बदली शिक्षा प्रशासन की तस्वीर रायपुर : छत्तीसगढ़ ने शिक्षा प्रशासन में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सुशासन का एक सशक्त और अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन (IBITF) ने राज्य के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) को शिक्षा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी-संचालित सुशासन का एक प्रमुख उदाहरण बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय पहल के रूप में रेखांकित किया है। आईबीआईटीएफ के अनुसार, यह मॉडल पारदर्शिता,…

Read More

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ : 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’

रायपुर : छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में…

Read More

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026: 1 फरवरी को 20 जिलों में दो पालियों में होगी TET-26, व्यापम ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा आगामी 1 फरवरी को आयोजित अभ्यर्थियों के दिशा निर्देश जारी 20 जिलों में परीक्षा होगी आयोजित परीक्षा के आधा घंटा पहले केन्द्र में पहुंचना अनिवार्य जशपुर : व्यापम छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 (T ET26) में अभ्यर्थियों के लिए जारी निर्देशों व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना है। आप सभी के सहयोग से व्यापम की विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। व्यापम द्वारा 20 जिलों में दिनांक 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (TET26) का आयोजन दो पाली…

Read More

झोपड़ी से पक्के भवन तक शिक्षा का सफर: नियद नेल्ला नार योजना से बदली बकनागुलगुड़ा की तस्वीर, वर्षों बाद सुरक्षित और सुसज्जित स्कूल में पढ़ेंगे बच्चे

झोपड़ी में संचालित शाला के लिए बन गया पक्का भवन : छत्तीसगढ़ सरकार ‘नियद नेल्ला नार’ योजना बनी आधार रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ गई है। बीजापुर जिले के दूरस्थ ग्राम बकनागुलगुड़ा में निर्मित नवीन प्राथमिक शाला भवन का पूजा-अर्चना के साथ भव्य उद्घाटन हो गया। यह क्षण न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि संपूर्ण ग्रामवासियों के लिए ऐतिहासिक एवं उल्लासपूर्ण रहा। ग्रामीणों ने नवीन विद्यालय भवन को क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताते हुए…

Read More

शराब के लिए पैसे मांगकर पत्नी को करता था प्रताड़ित, लगातार गाली-गलौज और झगड़े से टूट चुकी विवाहिता ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला पति गिरफ्तार

आरोपी द्वारा अपनी पत्नी को शराब पीने के लिए पैसा मांगते हुए गाली गलौज एवं लगातार किया जाता था लड़ाई झगड़ा पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से क्षुब्ध होकर मृतिका द्वारा फांसी लगाकर कर लिया गया आत्महत्या मृतका के परिजनों, पड़ोसियों से विस्तृत पूछताछ एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार बलौदाबाज़ार : मर्ग क्र. 137/2025 मृतिका धनेश्वरी ध्रुव पति दीपक ध्रुव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुली की जांच तस्दीक पर यह ज्ञात हुआ की मृतिका शादी होकर आरोपी दीपक ध्रुव के घर…

Read More

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का कड़ा रुख, मप्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एसपी कार्यालय पहुँचा प्रतिनिधिमंडल

भाजपा महिला मोर्चा ने मप्र के विधायक पर एफआईआर दर्ज करने सौंपा ज्ञापन रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल, शताब्दी पांडे व महिला मोर्चा की पूरी टीम आज मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर एसपी ऑफिस कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा महिला नेत्रियों ने ज्ञापन में कहा है कि अजा-अजजा एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अश्लील टिप्पणी कर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगे सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण, हितग्राही परिवार से संवाद कर जानी ज़मीनी हकीकत

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ घर, घटा बिजली बिल रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर विकासखंड के सरना पारा, पर्री निवासी श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी के निवास पर पहुँचकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घर की छत पर लगाए गए सोलर पैनल  एवं उससे जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और योजना के ज़मीनी क्रियान्वयन को नज़दीक से…

Read More

धान से हटकर टमाटर की खेती ने बदली किसान की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिले अनुदान ने दिलाया 7 लाख का शुद्ध मुनाफा

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाएं अब केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि ज़मीन पर किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना रही हैं। इसका जीवंत उदाहरण राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम लाममेटा के प्रगतिशील किसान श्री त्रवेंद्र साहू हैं, जिन्होंने परम्परागत धान की खेती के स्थान पर उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर, सफल कदम बढ़ाया है। धान के बदले टमाटर की खेती अपनाने से उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत श्री साहू…

Read More