दुर्ग : दिनांक 22.12.2025 को प्रार्थिया सीमा वासनिक, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर, भिलाई द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.12.2025 को उनका परिवार गांव गया हुआ था एवं मकान में ताला बंद था। पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी 15,000/- रुपये अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 435/2025 धारा 331(4), 305 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ (कल्प) के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शाही स्नान और भव्य शोभायात्रा से गूंजेगा त्रिवेणी संगम
मुख्यमंत्री श्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल : महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा का होगा आयोजन रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।…
Read Moreमहाशिवरात्रि की पावन बेला में बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना डीएमएफ मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
Read Moreसुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि — ‘झाँसी की रानी’ की अमर कवयित्री को बताया राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी 2026) पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन और साहित्य राष्ट्रभक्ति, साहस और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत है। उनकी अमर कविता “झाँसी की रानी” आज भी देशवासियों के हृदय में स्वाभिमान और वीरता की ज्योति प्रज्वलित करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी ने अपने लेखन के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना को जन-जन…
Read Moreमहाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश — आस्था, साधना और आत्मचिंतन के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ, सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, साधना और आत्मचिंतन का पावन पर्व है। यह पर्व हमें संयम, सेवा, त्याग और समर्पण की भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। भगवान शिव का जीवन करुणा, धैर्य और लोकमंगल का प्रतीक है, जो हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की असीम कृपा…
Read Moreरायगढ़ प्रवास में महालक्ष्मी मंदिर पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय — महाआरती में हुए शामिल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर वे माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस अवसर पर माँ महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर…
Read Moreअघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय — बोले, “आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों की जीवंत पाठशाला है यह धाम”; रायगढ़ प्रवास में गुरु दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचे। उन्होंने आश्रम के उपासना स्थल पर परम पूज्य अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreकार्टून से सियासी वार! भाजपा सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी ने साधा निशाना—भूपेश बघेल और राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल, कांग्रेस की ‘अंदरूनी कलह’ को बताया जनता के सामने उजागर सच
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी की वर्तमान दुर्दशा और उसके शीर्ष नेतृत्व की संवेदनहीनता पर तीखा प्रहार किया है। कार्टून के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि किस प्रकार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय नेतृत्व के बीच अविश्वास की खाई गहरी हो चुकी है। जब प्रदेश के नेता पार्टी की गिरती साख और भूपेश बघेल के बयानों से हो रहे नुकसान की चिंता कर रहे हैं, तब राहुल…
Read More“बस्तर में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा” — शिवनारायण पाण्डेय का दावा, अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत संकल्प को बताया निर्णायक मोड़; कांग्रेस पर ‘नक्सल प्रेम’ का आरोप
प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा : हम बस्तर को केवल गोलियों के शोर से मुक्त नहीं करना चाहते, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि का ऐसा मॉडल खड़ा करना चाहते हैं जो पूरे देश के लिए उदाहरण बने रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में हो रही निर्णायक प्रगति पर संतोष व्यक्त कर कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का घोषित संकल्प अब…
Read Moreपुडुचेरी में भाजपा का ‘दीवार लेखन अभियान’ तेज! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद दीवार पर लिखा विकास संदेश, ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी में भाजपा के ‘दीवार लेखन अभियान’ में भाग लिया पुडुचेरी/रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुडुचेरी के अपने प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ‘दीवार लेखन अभियान’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की विकासकारी योजनाओं और प्रगति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। अभियान के दौरान श्री अमित शाह ने स्वयं दीवार पर पार्टी का चिन्ह और विकास से जुड़ा संदेश लिखकर इस देशव्यापी कार्यक्रम को…
Read More