एस आई आर में भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर जोड़ने व काटने को लेकर आ रहीं दिक्कतों को लेकर ई आर ओ की शिकायत तथा दावा आपत्ति का समय बढ़ाए जाने की मांग रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को यहाँ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर एस.आई.आर. प्रक्रिया में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 ,, दावा-आपत्ति एवं फॉर्म-7 प्रस्तुत करने में अवरोध एवं अनियमितता की शिकायत की है। डॉ. मिश्रा ने संविधान, लोक प्रतिनित्व अधिनियम एवं…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
धान खरीदी में अव्यवस्था की पराकाष्ठा, टोकन–लिमिट–उठाव फेल, 27 लाख किसानों पर संकट — एक माह अवधि बढ़ाए सरकार : भूपेश बघेल
धान खरीदी की तिथि 1 माह बढ़ाई जाये – भूपेश बघेल रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस धीमी रफ्तार से खरीदी हो रही है। नियत समय में लक्ष्य की पूर्ती नहीं हो पायेगी। सरकार का इरादा ठीक नहीं लग रहा है। खरीदी की रफ्तार बहुत धीमी है, कही जगह की कमी है तो कहीं टोकन की दिक्कत किसान भटक रहे है। लिमिट भी एक बड़ी बाधा बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी के 50 दिन बाद भी किसान एग्री स्टेक…
Read Moreमनरेगा बचाओ संग्राम तेज — महासमुंद के बंदोरा से रूमेकेल तक कांग्रेस की पदयात्रा, मोदी सरकार के संशोधन को श्रमिक विरोधी बताया : दीपक बैज
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत महासमुंद के बंदोरा में निकली पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए मनरेगा बचाओ यात्रा में रायपुर : मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में महासमुंद के ग्राम बंदोरा, रायमुड़ा, झाखरमुड़ा से रूमेकेल में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। कांग्रेस मनरेगा संशोधन के खिलाफ पूरे देश में मनरेगा बचाओ संग्राम चला रही है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसी आंदोलन के तहत प्रदेश में जनसंपर्क पदयात्राये…
Read Moreस्कूलों की खरीदी में खुला दबाव और कमीशनखोरी! डीईओ–बीईओ फोन कर चहेती फर्म से सामान खरीदने को मजबूर कर रहे — भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप : धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर : जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूलों को फ़ोन कर समान खास फर्म से खरीदने के लिये दबाव बनाने को भाजपा की कमीशन खोरी की नीति करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूब गईं हैं। अब स्कूलों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिये खरीदी की जानी वाली समानो को अपने चहतो के खास फर्म से ही खरीदने जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक शिक्षा अधिकारी से प्रधानपाठकों पर दबाव बना रहे हैं। स्कूलों में व्यावसायिक…
Read Moreभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ‘चुनाव’ नहीं, पहले नाम तय फिर औपचारिकता — आडवाणी-जोशी तक मतदाता सूची से बाहर, मोदी-शाह के अधिनायकवाद का उदाहरण : दीपक बैज
रायपुर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ये चुनाव नहीं केवल खानापूर्ति है, पहले नाम तय कर लिये गए, उसके बाद नामांकन से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता का चयन किया गया, भाजपा की नींव रखने वाले लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ही भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए तय मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, भाजपा में पहली बार ऐसा हुआ है कि आडवाणी और जोशी मतदाता सूची में ही शामिल नहीं हैं, ये…
Read Moreएसआईआर में करेक्शन और नाम जुड़वाने के लिए बूथों के चक्कर काट रहे मतदाता, 19 लाख लोगों तक बीएलओ नहीं पहुँचे — समय सीमा बढ़ाए चुनाव आयोग : सुरेंद्र वर्मा
रायपुर : एसआईआर प्रक्रिया में दावा आपत्ति को लेकर हो रही असुविधा को दूर करने और तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत 22 जनवरी तक ही दावा आपत्ति लिए जाने हैं, छत्तीसगढ़ में एस आई आर प्रक्रिया के दौरान 27 लाख मतदाताओं के नाम काटने के बाद स्थित है कि अब तक केवल 1 लाख 82 हजार दावा आपत्ति के आवेदन ही जमा हुए हैं, जिन 19 लाख 13 हजार मतदाता तक बीएलओ…
Read Moreडीईओ कार्यालय आगजनी की न्यायिक जांच हो, सरकार विभागीय जांच से सच दबा रही — भ्रष्टाचार छिपाने की साजिश की आशंका : सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर : डीईओ ऑफिस में हुई आगजनी की न्यायिक जांच की जानी चाहिये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार विभागीय जांच करवा कर मामले की लीपापोती करना चाह रही है। इस आगजनी में बताया जा रहा अनेको महत्वपूर्ण फाइलें जली है। मिड्डे मिल, प्राइवेट स्कूलों को अनुदान, मदरसों को अनुदान, विभागीय पदोन्नति एवं अनेक निर्माण कार्यो, जैसे विषयों की फाईले जली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि सरकार में…
Read Moreतंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर दिया गया विशेष जोर
तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला : शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर दिया गया जोर रायपुर : तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की रोकथाम तथा शैक्षणिक परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (TOFEI) दिशानिर्देशों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन आज सर्किट हाउस, रायपुर में किया गया। कार्यशाला का आयोजन राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) सेल के सहयोग से किया गया।…
Read Moreप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर छत्तीसगढ़ बना देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार
छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित बेंगलुरु में आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में मिला पुरस्कार रायपुर : छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई, आयोग ने न्यायसंगत निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की सुनवाई आज आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। सुनवाई में आयोग के सचिव श्री संकल्प साहू एवं अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पक्षों को निष्पक्ष रूप से अपना…
Read More