Author: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]

  • न्याय आपके द्वार: 09 मई को जशपुर जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन—National Legal Services Authority के तहत बैंक, दुर्घटना, राजस्व सहित कई प्रकरणों का आपसी समझौते से होगा समाधान

    न्याय आपके द्वार: 09 मई को जशपुर जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन—National Legal Services Authority के तहत बैंक, दुर्घटना, राजस्व सहित कई प्रकरणों का आपसी समझौते से होगा समाधान

    राजीनामा के आधार पर प्रकरणों के निराकरण हेतु 09 मई 2026 को जशपुर जिले में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

    जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर में किया जाएगा।

     राजस्व न्यायालयों में राजस्व अधिकारियों द्वारा राजस्व मामलें भू-अर्जन, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व मामलों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में किया जावेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, शमनीय मामले, बैंक के वसूली, नगर पालिक निगम, दूरसंचार विभाग के वसूली योग्य एवं न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किए जाऐंगे।

     जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते हैं, वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा एवं तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव में संपर्क कर सकते है।

  • सुशासन की दिशा में बड़ा बदलाव: विधायक निधि कार्यान्वयन प्रक्रिया में आमूल परिवर्तन—ऑनलाइन सिस्टम से पारदर्शिता, समयबद्ध स्वीकृति और तेज़ी से पूरे होंगे सड़क, नाली और निर्माण कार्य

    सुशासन की दिशा में बड़ा बदलाव: विधायक निधि कार्यान्वयन प्रक्रिया में आमूल परिवर्तन—ऑनलाइन सिस्टम से पारदर्शिता, समयबद्ध स्वीकृति और तेज़ी से पूरे होंगे सड़क, नाली और निर्माण कार्य

    विधायक निधि की कार्यान्वयन प्रक्रिया में परिवर्तन

    विधायक निधि के कार्यान्वयन में आमूल परिवर्तन से अनुशंसित कार्यों का संपादन होगा आसान

    अभिलेखों को जिला कार्यालय तक पहुंचाने की आवश्यकता समाप्त,ऑनलाईन मोड में होगा संचालन

    जशपुर : जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र योजना जिसे सामान्य तौर पर विधायक निधि के रूप में जाना जाता है के कार्यान्वयन की स्थापित प्रक्रिया में राज्य शासन के निर्देश पर परिवर्तन करते हुए ऑन लाईन मोड में कार्यान्वित किए जाने के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री, विधायकों की अनुशंसा पर कम लागत के पूंजीगत प्रवृत्ति के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु राज्य सरकार के द्वारा चार करोड़ रुपए तक की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में आवंटन जारी किया जाता है। इसमें से तीन करोड़ रुपए तक की सीमा के कार्य संबंधित विधानसभा के माननीय विधायक की अनुशंसा पर तथा एक करोड़ रूपए तक के कार्यों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के माननीय प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा योजना के दिशा-निर्देशानुसार स्वीकृत किए जाते हैं।

     जिनका कार्यान्वयन स्थानीय शासकीय कार्य ऐजेंसियों द्वारा किया जाता है। सामान्य तौर पर यह विकास कार्य एक वर्ष की समयावधि में पूर्ण कर लिए जाते हैं। इसके अंतर्गत सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, छोटे पुल-पुलिया का निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सार्वजनिक-सांस्कृतिक मंच निर्माण जैसे कार्यों को लिया जाता है। अभी तक यह संपूर्ण प्रक्रिया ऑफ लाईन मोड में संचालित की जा रही थी। इसके अंतर्गत अनुशंसा पत्र प्राप्त होने पर संबंधित कार्य ऐजेंसी के द्वारा प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक सह अभिलेखों के साथ स्वीकृति हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय को प्रेषित किया जा रहा था। जहाँ से इसे कलेक्टर को प्रस्तुत कर स्वीकृति प्राप्त की जाती थी एवं कार्यान्वयन ऐजेंसी को राशि उपलब्ध कराई जा रही थी। अब राज्य शासन की अनुमति से सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन के अंतर्गत पूरी प्रकिया को ऑनलाइन मोड में कियान्वित करने के निर्देश जारी किए है गए हैं।

     नयी प्रक्रिया को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यान्वित किया गया था एवं इसके सफलता पूर्वक कियान्वयन के बाद इसे वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 से पूरे राज्य में कार्यान्वित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस नवीन प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्र शासन की सांसद् स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की तरह ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रभारी मंत्री के संबंधित जिले के सक्षम अधिकारी एवं समस्त कार्यान्वयन ऐजेंसियों को पृथक पृथक लागईन आई डी उपलब्ध कराई जा रही है । इसके माध्यम से विधायकगण एवं प्रभारी मंत्री जी अपने कार्यालय से ही योजना के लिए निर्धारित पोर्टल पर अपनी अनुशंसाओं को अपलोड करेंगे। ये अनुशंसाऐं संबंधित जिला प्राधिकारी के पोर्टल पर अवलोकन एवं स्वीकृति संबंधी कार्यवाही के लिए उपलब्ध रहेंगी। जिला प्राधिकारी द्वारा यह अनुशंसाएँ प्राप्ति के तुरंत बाद उपयुक्तता परीक्षण के लिए संबंधित क्षेत्र की कार्यान्वयन ऐजेंसी को ट्रांसफर कर दी जायेंगी। ऐजेंसी उपयुक्तता परीक्षण उपरांत अनुशंसित कार्यों क लिए प्राक्कलन तैयार करते हुए आवश्यक अभिलेखों को पीडीएफ फाईल के रूप में पोर्टल पर अपलोड करेंगे ।

     इसके बाद जिला प्राधिकारी कार्यालय से परीक्षण उपरांत प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी करने के बाद कोषालय से राशि आहरण करते हुए कार्यान्वयन ऐजेंसी को राशि स्थानांतरित की जावेगी । इस प्रकार ऐजेंसी राशि प्राप्त होने पर कार्य प्रारंभ कर एक वर्ष की समय सीमा के भीतर समय-समय पर कार्य की प्रगति को पोर्टल पर अद्यतन करेंगी एवं कार्य पूर्णता पर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करते हुए कार्य को संबंधित ग्राम पंचायत को संपत्ति हस्तांतरण कराते हुए कार्य पूर्ण करेंगी। इस संपूर्ण प्रकिया ने कागजी कार्यवाही की आवश्यकता को समाप्त कर अनुशंसित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने में काफी सहायता मिलेगी एवं अनुशंसित कार्य अपेक्षाकृत कम समय में पूर्ण हो सकेंगे। इस संपूर्ण प्रकिया से सर्व संबंधित पक्ष को अवगत कराने हेतु संभाग स्तर पर दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत सभा कक्ष अंबिकापुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है । प्रशिक्षण में समस्त विधायकगणों के निजी सहायकों, सर्व कार्यान्वयन ऐजेंसियों के कार्य सहायकों, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा जिला योजना एवं साख्यिकी कार्यालय के स्टॉफ का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। संचालनालय से प्राप्त सूचना अनुसार शीघ्र ही इसके लिए सर्व संबंधित कार्यालयों के लिए लागईन आई डी तैयार कर वितरित किए जाने की जानकारी भी प्रशिक्षण में दी गयी है ।

  • पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल: World Earth Day पर पुरनानगर में जागी चेतना—पौधारोपण से लेकर जल संकट समाधान तक सामूहिक पहल, “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त संदेश

    पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल: World Earth Day पर पुरनानगर में जागी चेतना—पौधारोपण से लेकर जल संकट समाधान तक सामूहिक पहल, “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त संदेश

    विश्व पृथ्वी दिवस पर पुरनानगर में जागरूकता की जगी अलख

    एक पेड़ माँ के नाम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    जल-जंगल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त गांव का लिया संकल्प

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत पुरनानगर में आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से अपनी माता के सम्मान में एक वृक्ष लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और अपने गांव को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि सामुदायिक सहभागिता के जरिए प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुआ।

     कार्यक्रम में बढ़ते जल संकट और घटते वन क्षेत्रों पर चिंता व्यक्त करते हुए जल संरक्षण और जल संचयन के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि जल और जंगल दोनों ही जीवन के आधार हैं, इसलिए इनके संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों को एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का त्याग करने और गांव को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए। जिला समन्वयक एसबीएमजी श्री मदन प्रेमी ने स्वच्छता और पर्यावरण के परस्पर संबंधों को रेखांकित करते हुए जनभागीदारी पर जोर दिया। ग्राम सरपंच श्रीमती प्रतिमा भगत ने पंचायत स्तर पर निरंतर पर्यावरण सुधार के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री शास्त्री कुमार ने आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं वन विभाग के श्री अंकित भगत ने पौधारोपण की वैज्ञानिक विधियों और जंगलों के महत्व की जानकारी दी।

  • आस्था का कारवां अयोध्या की ओर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर के 204 श्रद्धालु श्रीरामलला दर्शन को रवाना—अब तक 2640 भक्तों को मिला पावन धाम का सौभाग्य

    आस्था का कारवां अयोध्या की ओर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर के 204 श्रद्धालु श्रीरामलला दर्शन को रवाना—अब तक 2640 भक्तों को मिला पावन धाम का सौभाग्य

    श्री रामलला दर्शन योजना : जशपुर जिले के 204 यात्री श्रीरामलला दर्शन के लिए हुए रवाना*

    अब तक जिले से 2640 श्रद्धालुओं ने किया अयोध्या धाम के दर्शन

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर जिले के भी श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा के तहत् अब तक जिले से 2640 श्रद्धालुओं को श्रीरामलला (अयोध्या धाम) के दर्शन कराए जा चुके है।

    इसी कड़ी में इस योजना से यात्रा हेतु 13 वां जत्था को मंगलवार को सुबह जिले के समस्त जनपद व नगर पंचायत से जनप्रतिनिधियों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले के जनपद पंचायत व नगर पंचायत से 204 यात्री रवाना किए गए हैं। इनमें जशपुर और मनोरा से रामलला दर्शन अयोध्या हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह, सीईओ जनपद पंचायत जशपुर व समस्त जनपद स्टाफ के उपस्थिति में बस रवाना किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत पत्थलगांव से रवाना किया गया।

  • श्वेत क्रांति की नई उड़ान: National Dairy Development Board की डेयरी समग्र योजना से जशपुर की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर—447 हितग्राही, 80 लाख से अधिक राशि सीधे खातों में, गांव-गांव में बढ़ा दुग्ध उत्पादन

    श्वेत क्रांति की नई उड़ान: National Dairy Development Board की डेयरी समग्र योजना से जशपुर की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर—447 हितग्राही, 80 लाख से अधिक राशि सीधे खातों में, गांव-गांव में बढ़ा दुग्ध उत्पादन

    श्वेत क्रांति की नई लहर : जशपुर जिले में एनडीडीबी डेयरी समग्र योजना से सशक्त हो रही हैं ग्रामीण महिलाएं

    80 लाख से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित

    जशपुर :  राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड डेयरी समग्र योजना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार बन रही है। इस योजना के माध्यम से जिले के 24 गाँवों की 447 महिला डेयरी उत्पादक किसान सीधे लाभान्वित हो रही हैं, जो पशुपालन को एक लाभप्रद व्यवसाय के रूप में स्थापित कर रही हैं। योजना के तहत पशु नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 27 आदिवासी महिला हितग्राहियों को उन्नत साहिवाल नस्ल की दुधारू गायें वितरित की गई हैं।

    साहिवाल नस्ल अपनी उच्च दुग्ध क्षमता और रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए जानी जाती है।

    जिले के 24 गांवों की 447 महिलाएं इस मुहिम का हिस्सा हैं, जिनमें से 114 आदिवासी महिला आधिकारिक तौर पर पंजीकृत होकर संस्थागत रूप से कार्य कर रही हैं।वर्तमान में 197 सक्रिय महिला सदस्य प्रतिदिन दूध की संकलित कर रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में प्रतिदिन औसतन 1,075 लीटर दूध का संकलन किया जा रहा है। पारदर्शिता और त्वरित भुगतान सुनिश्चित करते हुए, इस वित्तीय वर्ष में 05 जून से 31 मार्च 2026 तक 374 महिला हितग्राहियों के खातों में 80,54,467(अस्सी लाख चौवन हजार चार सौ सडसठ )रुपये की राशि सीधे के माध्यम से महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है।

    महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम

     यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे खातों में पहुंचने से महिलाओं में उत्साह बढ़ा है और वे अधिक वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन की ओर अग्रसर हो रही हैं। प्रशासन और एनडीडीबी का लक्ष्य आने वाले समय में अधिक से अधिक गांवों और महिलाओं को इस डेयरी नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि जशपुर जिला दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर सके।

  • जशपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख: सांसद राधेश्याम राठिया ने गौरव पथ के खुले डिवाइडर पर जताई नाराज़गी—तुरंत बंद करने के निर्देश, आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता

    जशपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख: सांसद राधेश्याम राठिया ने गौरव पथ के खुले डिवाइडर पर जताई नाराज़गी—तुरंत बंद करने के निर्देश, आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता

    जशपुर : लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस विभाग की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। सांसद श्री राठिया ने लोगों की समस्याओं का सामाधान गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जशपुर के गौरव पथ के डिवाइडर खुली अवस्था में होने की बात संज्ञान में आई। सांसद श्री राठिया ने कलेक्टर रोहित व्यास को शहर के रोड डिवाइडर को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए गौरव पथ और फोर लैन डिवाइडर को बंद करना जरूरी है ताकी लोगों को आवागमन में आसानी हो। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत,नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जुदेव कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिसु अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह डीएफओ शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • समर ट्रैवल में बड़ी राहत: Indian Railways ने चलाईं 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें—अतिरिक्त कोच, आसान रिजर्वेशन और सुगम यात्रा से यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

    समर ट्रैवल में बड़ी राहत: Indian Railways ने चलाईं 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें—अतिरिक्त कोच, आसान रिजर्वेशन और सुगम यात्रा से यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

    यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु चर्लपल्ली-मधुपुर-चर्लपल्ली, चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली एवं चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के मध्य 06 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

    इन समर स्पेशल ट्रेनों में अधिकाधिक यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा

    बिलासपुर : भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान में चल रही स्पेशल गाड़ियों के अतिरिक्त 02 जोड़ी ट्रेन चर्लपल्ली-मधुपुर-चर्लपल्ली के मध्य, 03 जोड़ी ट्रेन चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली के मध्य एवं 01 जोड़ी ट्रेन चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के मध्य सहित कुल 06 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है | यात्रीगण कृपया समय पर अग्रिम आरक्षण कराकर इन सभी ट्रेनों की सुविधा का लाभ सुरक्षित, सहज एवं आरामदायक यात्रा के लिए उठा सकते हैं ।

    इन 06 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है –

    चर्लपल्ली-मधुपुर-चर्लपल्ली

    गाड़ी संख्या 07580 चर्लपल्ली-मधुपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को तथा गाड़ी संख्या 07581 मधुपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से दिनांक 24 अप्रैल 2026 को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है | गाड़ी संख्या 07580 चर्लपल्ली-मधुपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को 11.30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये गोंदिया 20.40 बजे, दुर्ग 23.10 बजे, दूसरे दिन रायपुर 00.05 बजे, बिलासपुर 02.25 बजे होते हुये 17.00 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07581 मधुपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से दिनांक 24 अप्रैल 2026 को 19.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन बिलासपुर 08.10 बजे, रायपुर 09.55 बजे, दुर्ग 10.55 बजे, गोंदिया 12.55 बजे होते हुये तीसरे दिन 04.00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |     

    चर्लपल्ली-मधुपुर-चर्लपल्ली

    गाड़ी संख्या 07586 चर्लपल्ली-मधुपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 30 अप्रैल 2026 को तथा गाड़ी संख्या 07587 मधुपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से दिनांक 01 मई 2026 को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है | गाड़ी संख्या 07586 चर्लपल्ली-मधुपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 30 अप्रैल 2026 को 11.30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये गोंदिया 20.40 बजे, दुर्ग 23.10 बजे, दूसरे दिन रायपुर 00.05 बजे, बिलासपुर 02.25 बजे होते हुये 17.00 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07587 मधुपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से दिनांक 01 मई 2026 को 19.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन बिलासपुर 08.10 बजे, रायपुर 09.55 बजे, दुर्ग 10.55 बजे, गोंदिया 12.55 बजे होते हुये तीसरे दिन 04.00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |

    चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली

    गाड़ी संख्या 07584 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 24 अप्रैल 2026 को तथा गाड़ी संख्या 07585 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिनांक 26 अप्रैल 2026 को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है | गाड़ी संख्या 07584 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 24 अप्रैल 2026 को 14.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया 00.03 बजे, दुर्ग 02.18 बजे, रायपुर 03.05 बजे, बिलासपुर 05.00 बजे होते हुये तीसरे दिन 05.00 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07585 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिनांक 26 अप्रैल 2026 को 23.45 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये तीसरे दिन बिलासपुर 01.30 बजे, रायपुर 03.15 बजे, दुर्ग 04.08 बजे, गोंदिया 06.28 बजे होते हुये 19.00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |

    चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली

    गाड़ी संख्या 07582 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 28 अप्रैल 2026 को तथा गाड़ी संख्या 07583 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिनांक 30 अप्रैल 2026 को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है | गाड़ी संख्या 07582 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 28 अप्रैल 2026 को 14.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया 00.03 बजे, दुर्ग 02.18 बजे, दूसरे दिन रायपुर 03.05 बजे, बिलासपुर 05.00 बजे होते हुये तीसरे दिन 05.00 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07583 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिनांक 30 अप्रैल 2026 को 23.45 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये तीसरे दिन बिलासपुर 01.30 बजे, रायपुर 03.15 बजे, दुर्ग 04.08 बजे, गोंदिया 06.28 बजे होते हुये 19.00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |

    चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली

    गाड़ी संख्या 07590 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 01 मई 2026 को तथा गाड़ी संख्या 07591 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिनांक 03 मई 2026 को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है | गाड़ी संख्या 07590 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 01 मई 2026 को 14.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया 00.03 बजे, दुर्ग 02.18 बजे, दूसरे दिन रायपुर 03.05 बजे, बिलासपुर 05.00 बजे होते हुये तीसरे दिन 05.00 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07591 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिनांक 03 मई 2026 को 23.45 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये तीसरे दिन बिलासपुर 01.30 बजे, रायपुर 03.15 बजे, दुर्ग 04.08 बजे, गोंदिया 06.28 बजे होते हुये 19.00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |

    चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली

    गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 26 अप्रैल 2026 को तथा गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन बरौनी से दिनांक 28 अप्रैल 2026 को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है | गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दिनांक 26 अप्रैल 2026 को 14.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया 00.03 बजे, दुर्ग 02.18 बजे, रायपुर 03.05 बजे, बिलासपुर 05.00 बजे होते हुये तीसरे दिन 02.15 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन बरौनी से दिनांक 28 अप्रैल 2026 को 03.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन बिलासपुर 01.30 बजे, रायपुर 03.15 बजे, दुर्ग 04.08 बजे, गोंदिया 06.28 बजे होते हुये 19.00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |

    यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगिया जनदर्शन: आमजन की आवाज़ सीधे सत्ता तक, मौके पर ही समाधान—अधिकारियों को सख्त निर्देश, हर आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगिया जनदर्शन: आमजन की आवाज़ सीधे सत्ता तक, मौके पर ही समाधान—अधिकारियों को सख्त निर्देश, हर आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया में जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत देर शाम अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन आयोजित कर आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, किसान और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि अपनी मांगों और समस्याओं के साथ उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए हैं, इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इनका लाभ समय पर पहुँचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दें ताकि आमजन को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह, अन्य अधिकारीगण सहित आमजन मौजूद रहे

    जनदर्शन के दौरान प्राप्त कई आवेदनों में तत्काल कार्रवाई करते हुए समाधान किया गया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कुछ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संबंधित विभागों को जनहित के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि शासन जनता के साथ है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

  • अब सड़क पर कब्जा नहीं चलेगा! रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, बार-बार समझाइश के बावजूद नियम तोड़ने पर दुकान संचालक पर FIR—यातायात बाधित करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    अब सड़क पर कब्जा नहीं चलेगा! रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, बार-बार समझाइश के बावजूद नियम तोड़ने पर दुकान संचालक पर FIR—यातायात बाधित करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    1.     दुकान के बाहर सामाग्री रखकर यातायात को बाधित करने वाले सावधान, अपराध पंजीबद्ध की हो सकती है कार्यवाही।

    2.     इशिका शु शाॅप के संचालक द्वारा दुकान के बाहर सामान निकालकर दुकानदारी करते पाये जाने पर थाना आजाद चौक में की गयी अपराध पंजीबद्ध की कार्यवाही।

    3.     बी0एन0एस0 की धारा 285 के तहत की गई कार्यावाही

    रायपुर : पुलिस कमिश्नर जिला रायपुर एवं पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकाॅल कमिश्नरेट रायपुर के निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर व्यवस्था बनाया जा रहा है , पेट्रोलिंग के दौरान लाखे नगर स्थित  इशिका शु शाॅप के दुकान के संचालक द्वारा अपने दुकान के बाहर रोड में सामग्री रखा गया था जिसके कारण यातायात बाधित तथा जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी, पूर्व में भी लगातार उक्त दुकान संचालक को सामान अंदर रखकर दुकान संचालित करने एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने समझाइए दिया गया था बावजूद लगातार नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने संज्ञान लेते हुए थाना आजाद चौक पेट्रोलिंग द्वारा  सामान बाहर निकालकर यातायात बाधित करने के कारण इशिका शु शाॅप के संचालक सोनु केवल रहमानी पिता कमल केवल रहमानी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 285 के तहत अपराध कायम करते हुए सामान जप्त किया गया।

    बतादे कि राजधानी रायपुर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अधिकांश दुकानदारों द्वारा अपने दुकान के बाहर काफी संख्या में सामान निकालकर दुकानदारी करते है जो कि बी0एन0एस0 की धारा 285 के तहत गैरकानूनी है। यातायात पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान अनाउंसमेट कर सामान हटाने निर्देशित किया जाता है, किन्तु कुछ दुकानदारों द्वारा अभी भी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है.

    अपील:- राजधानी के सभी दुकानदारो से अपील है कि शहर की यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। अनावश्यक दुकान के बाहर सामान निकालकर यातायात बाधित ना करे। दुकान के बाहर ग्राहकों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान सुरक्षित रखे। नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर वैधनिक कार्यवाही की जायेगी।  

  • रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! उमेश गुप्ता के निर्देश पर सेंट्रल जोन में चला मेगा अभियान—दो हफ्तों में 159 वारंटी गिरफ्तार, फरार अपराधियों में मचा हड़कंप

    रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! उमेश गुप्ता के निर्देश पर सेंट्रल जोन में चला मेगा अभियान—दो हफ्तों में 159 वारंटी गिरफ्तार, फरार अपराधियों में मचा हड़कंप

    सेंट्रल जोन कमिश्नरेट रायपुर द्वारा वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी : कुल 159 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

    रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट सेंट्रल जोन के डीसीपी सेंट्रल जोन श्री उमेश गुप्ता के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान सप्ताह के दौरान पुलिस टीमों ने सघन अभियान चलाते हुए 38 गिरफ्तारी वारंट एवं 25 स्थायी वारंट तामील करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी सेंट्रल जोन पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए 52 गिरफ्तारी वारंट तथा 44 स्थायी वारंट तामील किए गए थे। इस प्रकार दो सप्ताह में 90 गिरफ्तारी और 69 स्थायी वारंटियों कुल 159 वारंटियों ( स्थायी + गिरफ्तारी ) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

     इस कार्यवाही में लंबे समय से फरार चल रहे कई वारंटी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

     फरार वारंटियों की गिरफ्तारी से न्यायालय में चल रहे लंबित मामलों के निराकरण तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी मदद मिलेगी ।यह अभियान सतत जारी रहेगा