सरायपाली में रेडक्रॉस टीम ने किया राज्यपाल रमेन डेका का स्वागत: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट रायपुर :  राज्यपाल श्री रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह एवं अनुपमा आनंद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के दिशा-निर्देशन एवं सभापति संदीप दीवान (इंडिया रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा महासमुंद) के मार्गदर्शन तथा जिला संगठक डा अशोक गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रास सोसायटी ज़िला शाखा महासमुन्द अन्तर्गत पदाधिकारियों ने मुलाकात की।  सभी ने रेडक्रास गीत गाकर राज्यपाल का स्वागत किया। रेडक्रॉस काउंसलर्स…

Read More

जल संरक्षण और हरित विकास पर राज्यपाल रमेन डेका का जोर: सरायपाली बैठक में डबरी निर्माण, वृक्षारोपण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश

जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल श्री डेका राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली जैविक खेती को प्रोत्साहित करें,चांवल का वैल्यू एडिशन करें रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड में 218 डबरी स्वीकृत की गई हैं तथा बड़ी संख्या में निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं, राज्यपाल ने…

Read More

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कर्नाटक का जलवा: 23 स्वर्ण के साथ बना ओवरऑल चैंपियन, ओडिशा-झारखंड ने भी दिखाया दम, छत्तीसगढ़ नौवें स्थान पर

* कर्नाटक ने 23 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ओडिशा और झारखंड क्रमशः 21 और 16 स्वर्ण के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे* * पश्चिम बंगाल ने फाइनल में छत्तीसगढ़ को 1-0 से हराकर पुरुष फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीता* * झारखंड ने अंतिम दिन महिला रिकर्व व्यक्तिगत और पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए* रायपुर : पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक…

Read More

रात में मछली पकड़ना, सुबह मैदान में पसीना: अब्दुल फताह ने बिना ट्रैक के रचा इतिहास, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण

रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा वह लक्षद्वीप के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने लंबी कूद में 7 मीटर की दूरी तय की लक्षद्वीप में कोई सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक नहीं है, इसलिए अब्दुल मिट्टी के गड्ढों में अपनी लंबी कूद का अभ्यास करते हैं रायपुर : अब्दुल फताह ज़्यादातर रातों को समुद्र में होते हैं, जहां वे मछुआरे बनकर अपने परिवार की रोज़ी-रोटी कमाने में मदद करते हैं। जैसे ही सुबह होती है, वे…

Read More

जशपुर के जयमरगा गढ़पहाड़ में मिले प्रागैतिहासिक शैलचित्र: 30 किमी दूर गुफा में आदिमानवों के जीवन और कला के अनमोल साक्ष्य उजागर

जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र जशपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनोरा विकासखंड में स्थित है यह पुरातात्विक स्थल जशपुर : जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है। यहां की प्राकृतिक छटा सहज ही लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर प्राकृतिक तौर पर निर्मित झरने, गुफाएं, पहाड़ों का आकर्षण ऐसा है कि पर्यटक खींचे चले आते हैं। इसी तरह की एक जगह है ग्राम जयमरगा का गढ़पहाड़। यहां पर प्राकृतिक तौर पर निर्मित गुफा में…

Read More

नाला में डूबने से हुई महिला की मौत पर प्रशासन संवेदनशील: जशपुर में परिजन को 4 लाख की राहत राशि स्वीकृत, आरबीसी 6-4 के तहत मिली मदद

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम खुटगांव निवासी स्व. सुन्दरी बाई का झरियाडीपा नाला के पानी में डूबने से 19 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र राधेराम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

किसानों को राहत देने की पहल: जशपुर में उर्वरक नियंत्रण कक्ष शुरू, शिकायतों का त्वरित निराकरण और अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर

जशपुर : संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग, जमाखोरी, अधिक किमत पर विक्रय जैसे अवैध कार्यवाही रोकने हेतु संलिप्त व्यक्ति-फर्म के विरूद्ध उर्वरक आदेश 1985 के तहत् कार्यवाही किये जाने हतु निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा अवैध गतिविधियों को प्रभावी नियंत्रण तथा शिकायतों का निराकरण एवं उर्वरकों का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित कराने हेतु जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष का…

Read More

जशपुर के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नई किरण: पीएम जनमन आवास योजना से मिल रहा सुरक्षित आवास, बदल रहा जीवन स्तर

जशपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम जनमन आवास योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है और वे सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी पा रहे हैं। इसी क्रम में मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करादरी के पहाड़ी कोरवा परिवार के श्री कुल्लू राम को…

Read More

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: NI कार्य के चलते निरस्त ट्रेनें हुईं रिस्टोर, बिलासपुर-रायगढ़-कोरबा रूट पर बहाल हुआ संचालन ; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल—यात्रा से पहले NTES/139 से स्थिति जांचने की सलाह

अकलतरा में चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण निरस्त/आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनों को किया गया रिस्टोर बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा (AKT) स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई यात्री ट्रेनों को अब रिस्टोर किया जा रहा है।  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्न विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। यह बहाली निर्धारित…

Read More

विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ विधानसभा की गोपनीय बैठकों से नक्सलवाद के अंत तक: ‘बुलेट पर बैलेट’ की ऐतिहासिक विजय की पूरी कहानी ; बृजमोहन अग्रवाल का दावा—मोदी, शाह और साय की रणनीति ने 60 साल पुराने नासूर को जड़ से मिटाया

विचारधारा से प्रारम्भ हुई क्रान्ति लेवी, वसूली, लूटपाट एवं डकैती में परिवर्तित हो गई, इसलिए इसका अंत स्वाभाविक और सुनिश्चित था: बृजमोहन अग्रवाल मोदी, शाह और साय की रणनीति ने 60 साल के नासूर से देश और छत्तीसगढ़ को मुक्ति दिलाई नक्सलवाद को सामाजिक-आर्थिक समस्या बताकर संरक्षण देने वाले बेनकाब हुए: सांसद बृजमोहन छत्तीसगढ़ अब आसानी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ बस्तर और आदिवासी क्षेत्रों में अब बहेगी शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, बिजली, पानी, राशन और रोजगार की बयार (लेखक श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान में रायपुर लोकसभा…

Read More