आधी रात को गूंजी मदद की पुकार, स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत उठाया फोन! सातवें महीने में जन्मे नवजात को विशेष एम्बुलेंस से रायपुर पहुंचाया, अब हालत स्थिर

आधी रात को आई मदद की पुकार, एक दिन के नवजात के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कराई विशेष नियोनेटल एम्बुलेंस की व्यवस्था सातवें महीने में जन्मे बच्चे को रायगढ़ से रायपुर लाकर कराया भर्ती, हालत स्थिर, चिकित्सकों की निगरानी में जारी है देखभाल रायपुर : जन्म के महज कुछ पल बाद ही अस्वस्थ हुए अपने बच्चे के लिए चिंतित परिजनों ने आधी रात को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को फोन कर मदद की गुहार लगाई। गर्भावस्था के सातवें महीने में जन्मे इस नवजात को बेहतर उपचार…

Read More

22वें से सीधे 5वें पायदान पर पहुंचा नारायणपुर! स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में शानदार प्रदर्शन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य से लेकर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तक दर्ज की बड़ी उपलब्धियां

’स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में नारायणपुर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में मिली जगह’ ’वित्तीय व्यय रैंकिंग में 22वें से 5वें स्थान पर पहुंचा जिला, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी उल्लेखनीय प्रगति’ रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी अप्रैल से सितंबर 2026 की ‘स्वास्थ्यांक’ विश्लेषण रिपोर्ट में नारायणपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में स्थान हासिल किया है। मॉनिटरिंग इंडिकेटर्स पर आधारित यह रिपोर्ट जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं…

Read More

MBBS सीटों में बढ़ोतरी से आधुनिक सुविधाओं तक, उपलब्धियों के नए मुकाम पर पहुंचा पंडित नेहरू मेडिकल कॉलेज; ‘इम्पेटस-2026’ में मुख्य सचिव ने दिया सफलता का मंत्र

चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव श्री विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र ‘यूफोरिया-2026’ में गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मुख्य सचिव ने कहा – तकनीक आपको सक्षम डॉक्टर बनाएगी, लेकिन संवेदनशीलता आपको बेहतर डॉक्टर बनाएगी रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में  वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की 63 वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को समर्पित इस उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्सव…

Read More

श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला मंदिर में गूंज रहे कीर्तन! क्षेत्र की मंडलियां दे रहीं प्रस्तुतियां, कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की।

कार्तिक मास में भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन ईब नदी तट स्थित मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम गूंज रहे भक्ति के स्वर, क्षेत्र की कीर्तन मंडलियां ले रही हैं भाग जशपुर : कार्तिक मास के पावन अवसर पर ईब नदी तट स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर, पमशाला में महीने भर चलने वाले भजन-कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान श्री राधा-कृष्ण की आराधना कर…

Read More

बच्चों की सुरक्षा के लिए जशपुर के तीन स्कूलों में विशेष अभियान! पॉक्सो एक्ट से लेकर गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा तक, न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन जशपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में विगत दिवस 28 अक्टूबर 2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन विद्यालयों में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के पैरालीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से देव पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर, सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांतिभवन जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श…

Read More

बेटी के जाति प्रमाण पत्र के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! सेवा सेतु पोर्टल से सुरज कुमार बरेठ को घर बैठे आसान हुई प्रक्रिया, सिमरन का प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को मिली राहत।

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया, सुरज कुमार बरेठ को मिला बेटी सिमरन का जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सत्यापन से दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी हुई कम सारंगढ़–बिलाईगढ़ : राज्य शासन की डिजिटल सुशासन की पहल के तहत संचालित सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने में मददगार बन रहा है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक कई सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आवेदन के…

Read More

25 हजार रुपये की रिश्वत का वीडियो वायरल, बिलासपुर में पटवारी पर गिरी गाज! जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, 7 दिन में आरोप पत्र के निर्देश।

25 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई वायरल वीडियो की जांच में प्रथम दृष्टया पुष्टि, सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश बिलासपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासकीय राजस्व कार्य के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने एवं लेने के मामले में पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया एवं समाचार पोर्टलों पर प्रसारित वीडियो के संबंध में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर यह कार्रवाई…

Read More

दीपावली पर पटाखा दुकानों में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! बिलासपुर में सुरक्षा नियम सख्त, उल्लंघन पर लाइसेंस होगा निरस्त; 5 किलो का अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य।

पटाखा दुकानों में सुरक्षा से समझौता नहीं, शर्तों के उल्लंघन पर निरस्त होगा लाइसेंस जिला अग्निशमन अधिकारी ने जारी किए दिशा-निर्देश नियमित निरीक्षण कर परखी जाएंगी सुरक्षा व्यवस्थाएं बिलासपुर : दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा दुकानों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा के लिए कमांडेंट होम गार्ड्स एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले के सभी पटाखा दुकान संचालकों को इनका अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री नाथ ने कहा कि दुकानों का नियमित निरीक्षण…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 14 श्रद्धालुओं को मिलेगा तीर्थ दर्शन का मौका! अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से वैष्णोमाता मंदिर तक होगी यात्रा, 2 नवंबर तक भेजनी होगी पात्र यात्रियों की सूची।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोमाता मंदिर के दर्शन यात्रा 10 से 15 नवंबर तक, सूची 2 नवंबर तक भेजने के निर्देश सारंगढ़–बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 14 श्रद्धालुओं को आगामी तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। यात्रा 10 से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। इसमें अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, वैष्णोमाता मंदिर और वाघा बॉर्डर के दर्शन शामिल हैं। यात्रा रायपुर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित जनपद पंचायतों और…

Read More

एक गोल से चमकी बैलाडिला बुल्स, बारिश में रॉयल्स की उम्मीदें धुलीं! न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ, सेमीफाइनल की जंग हुई और दिलचस्प।

बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी रायपुर : बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स बनाम बैलाडिला बुल्स के मुकाबले में चिंगलेनसाना सिंह की टीम ने बुधवार को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में 1-0 से अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बुल्स ने सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। वहीं रॉयल्स बिना कोई जीत हासिल किए टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। बारिश के कारण करीब एक घंटे देर से शुरू हुए मैच में लीग में अपनी पहली जीत की तलाश कर…

Read More