अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 01 अधिकारी सहित 27 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई | बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत सहायक मंडल अभियंता सहित 27 रेल परिवार के सदस्य माह अक्टूबर 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित सीबीटी कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई । इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी यू.एस.एस.…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
क्या आप भी सरकारी बैंकिंग योजनाओं के लाभ से हैं अनजान? भरसेली में वित्तीय समावेशन शिविर लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक, साइबर ठगी से बचाव और ₹2 लाख तक के बीमा सहित कई योजनाओं की दी जानकारी!
ग्राम भरसेली मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन बलौदाबाजार भाटापारा : विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत भरसेली में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं वित्तीय जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की गईl शिविर में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री जन-धन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड स्वयं सहायता समूह ऋण सुविधा, बचत खाता, सावधि जमा, डीफ खाता…
Read More31 मार्च 2027 तक हर घर पहुंचेगा नल से जल! कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, काम में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं; ठेकेदारों की निगरानी से लेकर भुगतान तक दिए कड़े निर्देश
हर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य हर हाल मे 31 मार्च तक़ पूरा कराएं -कलेक्टर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अन्तर्गत कार्यो की समीक्षा की बलौदाबाजार भाटापारा : कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि हर-घर नल से जल पहुँचाने का कार्य 31 मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए।…
Read Moreट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर न्यायालय का बड़ा प्रहार! ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में ₹20 हजार और नाबालिग को गाड़ी देने पर अभिभावक को ₹25 हजार का दंड, कुल ₹45 हजार का जुर्माना
ड्रिंक एंड ड्राइव एवं अंडरऐज ड्राइविंग के मामलों में कुल ₹45,000/- के जुर्माने से किया गया दण्डित। अम्बिकापुर : सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य मामले में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामलों में कड़ी कार्यवाही करते हुए मामलो कों माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसमे कुल 45,000/- पैंतालीस हजार रुपये का…
Read Moreबैलाडिला बुल्स ने आखिरी मुकाबले में दागे गोलों के छक्के, 6-2 की धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल में बनाई जगह; अब नॉकआउट में संस्कारधानी से भिड़ेगी न्यायधानी, खिताबी जंग हुई और रोमांचक!
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी से रायपुर : बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आज की जीत ही उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी। टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए चक्रधर चैंपियंस को 6-2 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस परिणाम के साथ ही संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने भी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। अब…
Read Moreसेमीफाइनल की दहलीज पर संस्कारधानी स्ट्राइकर्स! आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक ने मचाया धमाल, मैनपाट टाइटन्स का विजय अभियान थमा; अब बैलाडिला बुल्स के नतीजे पर टिकी निगाहें
आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार रायपुर : अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस टीम ने आज मैनपाट टाइटन्स को 4-0 से हराया, जो टूर्नामेंट में टाइटन्स की पाँच मैचों में पहली हार थी। आशीष तानी पूर्ति ने हैट्रिक लगाई और इस टूर्नामेंट में अपने कुल गोलों की संख्या 12 तक पहुँचा दी। स्ट्राइकर्स का गोल अंतर अब +2 हो…
Read Moreराशन, पेंशन से लेकर बिजली-पानी तक की परेशानी होगी दूर, बस डायल करें 1076! छत्तीसगढ़ में 2.10 लाख शिकायतों का हुआ समाधान, लापरवाह अधिकारियों की भी तय होगी जवाबदेही
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल शिकायत से समाधान तक का सफरआसान रायपुर : लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि इसमें शासन और प्रशासन सीधे जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाया गया एक बेहद प्रभावी कदम सीएम हेल्पलाइन 1076 है। आज यह हेल्पलाइन राज्य के आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसके माध्यम से घर बैठे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। मुख्यमंत्री…
Read Moreएक सप्ताह में गांजा तस्करों पर खरसिया पुलिस का दूसरा बड़ा वार! चिकन सेंटर के पास घेराबंदी कर 42 वर्षीय आरोपी को पकड़ा, 90 हजार का गांजा जब्त
ऑपरेशन आघात : खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी चोट, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार कुनकुनी में चिकन सेंटर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, 90 हजार रुपये का गांजा जब्त सप्ताह के भीतर खरसिया पुलिस की दूसरी गांजा रेड कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत आरोपी को भेजा गया जेल रायगढ़ : ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ की खरसिया पुलिस ने सप्ताह के भीतर गांजा रेड की दूसरी कार्रवाई की गई है । 28 अक्टूबर को खरसिया पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव में रेड…
Read Moreसारंगढ़-बिलाईगढ़ में लगेगा देवभोग दुग्ध संयंत्र, पशुपालकों को मिलेगा नया बाजार और युवाओं को रोजगार का अवसर! कलेक्टर ने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
देवभोग दुग्ध संयंत्र की स्थापना से जिले में बढ़ेंगे डेयरी और रोजगार के अवसर कलेक्टर ने विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश दुग्ध उत्पादन, विपणन और पशुधन योजनाओं की समीक्षा; गौवंशीय के अवैध व्यापार पर निगरानी के लिए सूचनातंत्र मजबूत करने कड़े निर्देश गौवंशीय तस्करी के मामलों में चार माह में नौ लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध पशुधन योजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर नाराज, कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश सारंगढ़–बिलाईगढ़ : राज्य शासन की जिले में दुग्ध उत्पादन और डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा देने की…
Read Moreसूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए, CCTV और मुखबिर से खुला राज! रायपुर में पुराने रिकॉर्ड वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख का माल बरामद
डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत डंगनिया स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार 1.50 लाख रूपये कीमती चोरी के सोने एवं चांदी के आभूषण, घड़ी व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त आरोपी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी एवं शेख मोईन उर्फ अल्ताफ पूर्व में भी रह चुके है जेल निरूद्ध एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रायपुर : प्रार्थी स्वरोचिष मिश्रा निवासी डंगनिया ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.10.2026 को रात्रि वह अपने…
Read More