मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बंदरचुवां में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा जनहित में प्रदत्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में तैनात रहेगी और क्षेत्र के मरीजों को समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर स्पेशल लोक अदालत की बड़ी सफलता! 31.60 लाख रुपये से जुड़े 29 चेक बाउंस मामलों का हुआ आपसी समझौते से निराकरण
धारा 138 एन.आई.एक्ट से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन आपसी समझौते से 31.60 लाख रुपये से अधिक राशि के मामलों का हुआ समाधान जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) की धारा 138 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु आज स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित…
Read Moreजशपुर में MY Bharat की अनूठी पहल, नशा मुक्ति केंद्र में ELP के जरिए युवाओं ने जाना नशे का सच
मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में ईएलपी का सफल आयोजन जशपुर : मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समाज कल्याण विभाग के समन्वय तथा ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, जशपुरनगर में 13 जुलाई से 17 जुलाई तक एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति केंद्र में उपचाररत व्यक्तियों से संवाद कर उनके जीवन अनुभवों को जाना। उन्होंने समझा कि किन परिस्थितियों और कारणों से लोग नशे की ओर आकर्षित होते…
Read Moreजशपुर के 7 मेधावी विद्यार्थियों का कलेक्टर रोहित व्यास ने किया सम्मान, विज्ञान में नवाचार की राह पर बढ़ने का दिया संदेश
कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप रायपुर में शिरकत किए 07 विद्यार्थियों को किया सम्मानित। विज्ञान भारती के प्रांतीय महासचिव डॉ वारा प्रसाद कोला भी रहे उपस्थित। जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप रायपुर में शिरकत किए 07 विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विद्यार्थी विज्ञान और गणित विषय में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के…
Read Moreजशपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी, जिले में अब तक 2672.9 मिमी वर्षा; मनोरा सबसे आगे, सन्ना ने बनाया नया रिकॉर्ड
जशपुर जिले में 18 जुलाई को 103.8 मिमी औसत वर्षा, सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में 24.1 मिमी दर्ज जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 18 जुलाई 2026 तक 2672.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 3636.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 103.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 280.8 मिमी, मनोरा में…
Read Moreबारिश बन सकती है किसानों के लिए मुसीबत! जशपुर कृषि विभाग की चेतावनी, ये 7 काम नहीं किए तो हो सकता है भारी नुकसान
जशपुर में बारिश से फसल बचाने किसान भाइयों को कृषि विभाग की सलाह जारी जशपुर : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए 7 सूत्रीय सलाह जारी की है। विशेषज्ञों की मुख्य सलाह: 1. पानी निकासी: खेत में पानी 6-8 घंटे से ज्यादा न रुके। तुरंत नाली बनाएं। जलभराव से जड़ सड़न व फफूंद रोग बढ़ते हैं। बीमारी पर Mancozeb, Copper Oxychloride, Carbendazim दवा का उपयोग करें। 2. पौधों को सहारा: बांस/रस्सी से स्टेकिंग करें। पौधे व फल जमीन न छुएं, इससे बारिश की छींटों से रोग कम फैलता है। 3.…
Read Moreवाहन मालिकों के लिए खुशखबरी! जशपुर में 6 नए PUC सेंटर को मिली मंजूरी, पेट्रोल पंपों को मिलेगी प्राथमिकता
जशपुर : परिवहन मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में अधिकाधिक प्रदूषण जांच पीयूसी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ के द्वारा जशपुर जिले में कुल 10 प्रदूषण जांच केन्द्र खोले जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में जिले में वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए 04 केन्द्र स्थापित हैं। आमजनों की सुविधा के लिए जिले के ऑयल रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पम्प, वाहन विक्रेताओं, परिवहन सुविधा केन्द्रों एवं इच्छुक व्यक्तियों को प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। परिवहन मुख्यालय के…
Read Moreजशपुर में बड़ा बदलाव: जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अब नया आधार ऐप मान्य, फिजिकल आधार कार्ड लाना जरूरी नहीं
जशपुर जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अब आधार ऐप मान्य, फिजिकल आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं जशपुर : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई, नई दिल्ली द्वारा नागरिकों की सुविधा और डेटा गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए नए आधार ऐप को लॉन्च किया गया है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, जशपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार यूआईडीएआई के परिपत्र 30 अप्रैल 2026 के अनुसार नए आधार ऐप में नागरिकों को अपने पहचान विवरण की गोपनीयता बनाए रखने की सुविधा…
Read Moreजशपुर के हर प्रतिभाशाली बच्चे तक पहुंचे नवोदय का सपना, 31 जुलाई तक करें आवेदन; जिला प्रशासन ने शुरू किया विशेष जागरूकता अभियान
जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को आयोजित होगी नवोदय चयन परीक्षा जशपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील
बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध हैं एक लाख से अधिक वायल रायपुर : बरसात की पहली फुहार जहां खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरों पर उम्मीद लेकर आती है, वहीं इस मौसम में खेतों, मेड़ों, जंगलों और घरों के आसपास सांपों का निकलना भी सामान्य हो जाता है | लेकिन वास्तविक असामान्य है वह देरी, जो आज भी कई लोग इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक और अंधविश्वास…
Read More