दाऊ मंदराजी की विरासत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर – राजेश अग्रवाल पुण्यतिथि पर संस्कृति मंत्री ने नाचा के पुरोधा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर : छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य ‘नाचा’ को नई पहचान और विशिष्ट स्वरूप प्रदान करने वाले महान लोक कलाकार दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दाऊ मंदराजी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और नाचा की परंपरा को समृद्ध करने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। संस्कृति मंत्री…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
विदेशी मेहमानों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण अंदाज, लमना में विलेज वॉक से हाट-बाजार तक ब्रिटेन के पर्यटकों ने लिया संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय संस्कृति और हाट-बाजार का लिया अनुभव लमना में दिखी संस्कृति और अपनत्व की खूबसूरत तस्वीर रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। पर्यटन के बदलते स्वरूप में अब पर्यटक केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे गांवों की मिट्टी की खुशबू, स्थानीय खान-पान,…
Read Moreगांव के विकास की कमान ग्रामीणों के हाथ, 2 अक्टूबर से शुरू होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना; जरूरतों और संसाधनों के आधार पर तैयार होगी कार्ययोजना
2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना ग्रामीणों की भागीदारी से तय होगी गांवों के विकास की दिशा गांव की जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर बनेगी विकास की कार्ययोजना अक्टूबर-नवंबर में बस्ती और वार्ड स्तर पर होगा ग्रामीणों से सीधा संवाद रायपुर : प्रदेश के गांवों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस पहल के अंतर्गत ग्रामीण स्वयं अपने गांव की जरूरतों, समस्याओं और…
Read Moreदूध नदी पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी, 16.15 करोड़ की स्वीकृति से कांकेर में मजबूत होगी सड़क कनेक्टिविटी और सुगम होगा आवागमन
दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.15 करोड़ स्वीकृत कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग में बनेगा उच्च स्तरीय पुल उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी रायपुर : राज्य शासन ने कांकेर जिले में दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 14 लाख 71 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर दूध नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन…
Read Moreनारंगी बैराज परियोजना के सर्वेक्षण का रास्ता साफ, 4.82 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति से बस्तर में विकास को मिलेगी नई गति
नारंगी बैराज परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 4.82 करोड़ रुपये स्वीकृत रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड-बस्तर की नारंगी बहुउद्देशीय बैराज परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 4 करोड़ 82 लाख 99 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सर्वेक्षण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
Read Moreसिंचाई सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत; 375 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ
कबीरधाम जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत रायपुर : छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले विभिन्न सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 15 करोड़ 86 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में कबीरधाम जिले के नरसिंहपुर जलाशय के शीर्ष कार्य एवं नहरों का मरम्मत कार्य के लिए एक करोड़ 71 लाख 47 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने से 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड पंडरिया के…
Read Moreसेवा संकल्प अभियान से युवाओं में बढ़ी बाल सुरक्षा की जागरूकता, नगरी महाविद्यालय में बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और 1098 हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
धमतरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ नगरी महाविद्यालय के युवाओं को दी गई बाल अधिकारों, साइबर सुरक्षा व ‘1098’ हेल्पलाइन की जानकारी रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और उनसे संबंधित कानूनों की…
Read Moreराजस्व अदालतों में अभूतपूर्व तेजी से बदली तस्वीर, 4.67 लाख में से 3.80 लाख प्रकरण निपटे; डिजिटल भू-अभिलेखों से सुशासन को नई रफ्तार
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत रायपुर : छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने की दिशा में राजस्व न्यायालयों के प्रदर्शन में एक नया अध्याय जुड़ गया है। दूरस्थ अंचलों से लेकर बड़े शहरों तक भूमि, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और स्वामित्व जैसे आम नागरिकों के जीवन से जुड़े अत्यंत संवेदनशील मामलों को समयबद्ध सीमा में सुलझाने के लिए प्रशासनिक प्राथमिकताओं में अभूतपूर्व बदलाव आया…
Read Moreमहिलाओं के आत्मविश्वास से बच्चों के बेहतर भविष्य तक, सेवा संकल्प अभियान गढ़ रहा विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव
सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर : विकास का अर्थ केवल नई सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार नहीं है। विकास तब सार्थक होता है, जब एक महिला अपने भविष्य के निर्णय आत्मविश्वास से ले सके, एक मां को अपने बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता में सहयोग मिले और हर बच्चे को पोषण, शिक्षा तथा सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी मानवीय सोच को जनभागीदारी के माध्यम से घर-घर तक…
Read Moreगणेश विसर्जन में तेज आवाज का डीजे पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन साउंड बॉक्स-एम्प्लीफायर समेत किए जब्त—कोलाहल अधिनियम में 2 आरोपियों पर कार्रवाई
गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही डीजे साउंड सिस्टम लगे 02 वाहनों सहित साउंड बॉक्स एवं एम्प्लीफायर जप्त। कोलाहल अधिनियम के तहत 02 आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही। बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना सिटी कोतवाली…
Read More