रायपुर : प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कुलपति प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत, अद्भुत संगठन शिल्पी और त्याग-सादगी की प्रतिमूर्ति कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के सभी…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
“सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी” — टंकराम वर्मा का युवाओं को संदेश, धमतरी के महाविद्यालय में स्नेह सम्मेलन उत्साह के साथ सम्पन्न
सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी, युवा बदलेंगे भारत का भविष्य” – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से सम्पन्न रायपुर : धमतरी स्थित बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को…
Read Moreराज्यपाल श्री रमेन डेका ने किए महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के दर्शन
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं पूजन कर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।
Read Moreसंपत्ति खरीदारों के लिए बड़ी खबर: रायगढ़, बालोद और महासमुंद में 20 फरवरी से लागू होंगी नई गाइडलाइन दरें
रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें 20 फरवरी से लागू रायपुर : प्रदेश में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के तहत आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश दिए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप संशोधन प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की…
Read Moreप्रेस क्लब क्रिकेट में छाया रोमांच: टंकराम वर्मा की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन बनी चैम्पियन, खेल भावना को मिला सलाम
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट स्पर्धा: इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन बनी चैम्पियन रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा…
Read Moreजल संचय-जन भागीदारी 2.0 को मिली नई गति: विष्णुदेव साय और सी. आर. पाटिल की संयुक्त समीक्षा, 31 मई तक 10 लाख जल संरचनाओं का लक्ष्य
राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री साय जल संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने, जल संरचनाओं की रक्षा और जल के प्रति जिम्मेदार सोच अपनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के क्रियान्वयन की हुई गहन समीक्षा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और नवाचारों की सराहना की 31 मई तक 10…
Read More36.85 करोड़ की मेगा स्वीकृति: विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर में 7.30 किमी सड़कों का कायाकल्प, विकास को मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 7.30 किमी सड़कों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 36.85 करोड़ की राशि स्वीकृत विकास को मिल रहा नया आयाम: दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रहा है सड़क नेटवर्क जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025–26 के बजट में शामिल विकासखंड पत्थलगांव अंतर्गत इंदिरा चौक से जशपुर रोड लंबाई 2.00 किमी. , इंदिरा चौक से अम्बिकापुर रोड लंबाई 1.50 किमी.…
Read Moreगड्ढे में डूबने से मौत के बाद प्रशासन का सहारा: पत्थलगांव के पीड़ित परिवार को राजस्व नियमों के तहत 4 लाख का अनुदान
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 – 4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि तहसील पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंगसुवा निवासी स्व. विशाल कुमार नाग की 28 जून 2025 को गड्ढे के पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव अंतर्गत दर्ज किया गया। उक्त आधार पर मृतक के निकटतम वैध वारिस उनके पिता श्री रामप्रसाद नाग को…
Read Moreवायरल वीडियो के बाद बड़ी कार्रवाई: खाद्य नियमों की खुली धज्जियां, कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर फैक्ट्री सीलनुमा पर कार्रवाई, लाइसेंस तत्काल निलंबित
बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फर्म अविनाश इन्डस्ट्रीज खोखली, भाटापारा जांच किया। फर्म द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 व विनियम का पालन नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि ऑनलाइन वायरल विडियो का संज्ञान में लेते हुये फर्म अविनाश इन्डस्ट्रीज खोखली, भाटापारा का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में फूड हेंडलरों के द्वारा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा करेगी पौधारोपण व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार कल 21 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्यक्रम रखा जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरुकता के उद्देश्य से जीवनदायी पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया जाएगा। इस दौरान समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में मंदिर प्रांगण में…
Read More