राष्ट्रीय पटल पर चमका छत्तीसगढ़, ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ में ईएमआरएस कोसमबुड़ा ने हासिल किया प्रथम स्थान

पंचायती राज मंत्रालय 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स को सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए करेगा पुरस्कृत रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गौरव के क्षण में, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), कोसमबुड़ा ने अपनी तरह की पहली ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ (MYGS) प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता बनकर उभरने का गौरव प्राप्त किया है। पंचायती राज मंत्रालय आगामी 28 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ की इस विजेता टीम को औपचारिक रूप से सम्मानित करेगा। छत्तीसगढ़ की जनजातीय शिक्षा प्रणाली…

Read More

राडा ऑटो एक्सपो-2026 का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ, 20 जनवरी से 5 फरवरी तक वाहनों की खरीद पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50% की बड़ी छूट, ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल 20 जनवरी से 5 फरवरी तक वाहनों की बिक्री पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में निरंतर विकास के…

Read More

मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य को रोके जाने का मुद्दा गरमाया, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने भाजपा व यूपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – संविधान ने दिया है धर्म पालन का अधिकार, भाजपा धर्म को बना रही है राजनीति का औज़ार…देखें प्रेस वार्ता का पूरा विडिओ…!

कुनकुरी :  मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान से रोके जाने की घटना को लेकर जशपुर जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। नगर पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विनयशील ने भाजपा एवं उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखे और गंभीर आरोप लगाते हुए इसे न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता विनयशील ने आज नगर पंचायत के सभाकक्ष में एक…

Read More

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर जशपुर को बड़ी उपलब्धि, निर्वाचन में तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला घोषित, कलेक्टर रोहित व्यास होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर जशपुर को राज्य स्तरीय सम्मान कलेक्टर रोहित व्यास होंगे सम्मानित निर्वाचन में तकनीक के प्रभावी उपयोग से जशपुर बना श्रेष्ठ निर्वाचन जिला जशपुर : लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने और मतदाता सहभागिता को नई ऊँचाई देने की दिशा में जशपुर जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जशपुर जिले का चयन “निर्वाचन में तकनीक का प्रभावी उपयोग” श्रेणी के अंतर्गत राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार के लिए किया गया…

Read More

कांसाबेल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे की तैयारियाँ तेज, प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर, कलेक्टर-एसएसपी ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगामी दिनों में जशपुर जिले के कांसाबेल प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का बारीकी…

Read More

सफलता की कहानी: जशपुर के सीमांत किसान कीना राम ने कम लागत में की गेहूं की खेती, कृषि विभाग की योजना से बढ़ी पैदावार और आमदनी, खरीफ के साथ रबी से मिला अतिरिक्त मुनाफा

सफलता की कहानी : गेहूं की पैदावार कम लागत में ज्यादा मुनाफा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।  विभाग द्वारा कृषकों को उचित मार्गदर्शन और खरीफ के साथ-साथ रबी फसल की खेती से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि किसानों को अच्छी आमदनी मिल सके। मनोरा विकासखण्ड ग्राम सोगड़ा निवासी कीना राम खरीफ फसल के साथ-साथ रबी फसल की खेती करके अतिरिक्त लाभ ले रहे हैं। कृषक श्री कीना…

Read More

कुआं में डूबने से हुई मौत के मामले में परिजनों को राहत, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पाकरटोली निवासी मृतक की पत्नी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम पाकरटोली निवासी स्व. रामसाय का कुआं के पानी में डूबने से 18 अप्रैल 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सोमारी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

छत्तीसगढ़ में 29, 30 और 31 जनवरी को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, जशपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को रायपुर के सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में, 15 हजार से अधिक पदों पर होगा चयन

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29, 30 एवं 31 जनवरी को जशपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में जशपुर : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में ʺराज्य स्तरीय रोजगार मेलाʺ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 15000 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु जशपुर…

Read More

कुनकुरी में धान खरीदी को लेकर सियासी घमासान तेज, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने भाजपा सरकार पर लगाए संगठित भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों के गंभीर आरोप, सड़क से न्यायालय तक लड़ाई का ऐलान….देखें पूरा विडिओ…!!

कुनकुरी : धान खरीदी को लेकर प्रदेश सहित जशपुर जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। किसानों के हितों के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार पर अब सीधे भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों के गंभीर आरोप लगने लगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विनयशील ने नगर पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार की धान खरीदी व्यवस्था पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने इसे केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार करार देते हुए किसानों के हक की लड़ाई को सड़क…

Read More

बलौदा बाजार के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर घायल — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

रायपुर : बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन…

Read More