चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश कलेक्टर ने नागरिकों से की सतर्कता बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील सारंगढ़–बिलाईगढ़ : मौसम विभाग द्वारा चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में वर्षा की…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
अब धान बेचने के लिए 8 से 12 किलोमीटर की दौड़ खत्म, गांव में ही खुलेगा खरीदी केंद्र! सरसेनी सहित तीन गांवों के 784 किसानों को राहत, जिले में 14 नए केंद्रों के साथ अब कुल 154 केंद्रों पर होगी खरीदी
धान बेचने अब नहीं जाना होगा दूर, सरसेनी में नया खरीदी केंद्र खुलने से 784 किसानों को राहत छोटे किसानों का बचेगा गाड़ी किराया और समय, सरसेनी सहित बकरकुदा और मटिया के किसानों को मिलेगी सुविधा जिले में 14 नए केंद्रों के साथ अब 154 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी बिलासपुर : धान की उपज बेचने के लिए गाड़ी किराए पर लेने और कई किलोमीटर दूर जाने की परेशानी से अब सरसेनी सहित बकरकुदा और मटिया के किसानों को राहत मिलेगी। मस्तूरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सरसेनी में इस…
Read Moreअब रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा कवर! 27 अक्टूबर से नई सुविधा लागू, मात्र 45 पैसे प्रीमियम पर यात्री ले सकेंगे वैकल्पिक यात्रा बीमा
27 अक्टूबर 2026 से आरक्षण काउंटरों पर भी मिलेगी वैकल्पिक यात्रा बीमा की सुविधा काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्री भी अब मात्र ₹0.45 प्रीमियम पर ले सकेंगे ₹10 लाख तक का बीमा कवर बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 27 अक्टूबर 2026 से यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (OTIS) का लाभ लेने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 06 अक्टूबर 2026 के निर्देशों…
Read More₹1,943 करोड़ की रेल परियोजनाओं से खुलेगा विकास का नया रास्ता, खनिज उद्योग से पर्यटन तक को मिलेगी रफ्तार! रेल मंत्री और मुख्यमंत्री ने नई रेल लाइनों का किया शुभारंभ, देवेंद्रनगर–चुरहट यात्री ट्रेन भी रवाना
सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ रेल मंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सतना–देवेंद्रनगर एवं रीवा–चुरहट रेलखंडों का किया शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई देवेंद्रनगर–चुरहट नई यात्री रेल सेवा; स्थानिक विद्यार्थियों, मरीजों व दैनिक यात्रियों के लिए बनेगी जीवनरेखा खनिज संपदा से समृद्ध विंध्य क्षेत्र देश के अन्य प्रमुख औद्योगिक एवं परिवहन केंद्रों से जुड़ा, इलाके की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल बिलासपुर : मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी…
Read Moreरेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा प्लान तैयार, अब शिकायतों से लेकर निगरानी तक बदलेगा सिस्टम! जीआरपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में रेलमदद, ड्रोन पेट्रोलिंग और खुफिया पुलिसिंग पर जोर, त्योहारों की भीड़ से निपटने की भी तैयारी
जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया जीआरपी कर्मियों को बेहतर शिकायत निवारण, समय पर सूचना साझा करने और शिकायत की निगरानी के लिए रेलमदद प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया दिवाली और छठ के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा : भीड़ प्रबंधन, अग्रिम योजना और कुशल यात्री-आवागमन प्रबंधन पर जोर जीआरपी प्रमुखों के सम्मेलन में ड्रोन “पिंक पेट्रोल” से लेकर प्रोजेक्ट दिशा तक, महिला-नेतृत्व और समुदाय-आधारित सुरक्षा…
Read Moreराहगीरों को धारदार हथियार से डराने वाले संतोष साहू पर अदालत का शिकंजा! पलारी पुलिस की कार्रवाई को मिली न्यायालय में सफलता, आर्म्स एक्ट के मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की प्रभावी एवं उत्कृष्ट जांच विवेचना से आर्म्स एक्ट के आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 02 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से किया गया दंडित पलारी बस स्टैंड में धारदार कत्ता लहराकर आतंक फैलाने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गया था गिरफ्तार घटनास्थल की त्वरित तस्दीक, जप्त हथियार की माप, और पुख्ता साक्ष्यों की वैज्ञानिक श्रृंखला के आधार पर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किए अकाट्य सबूत सार्वजनिक स्थलों पर हथियार लेकर आम नागरिकों में भय पैदा करने वाले अपराधियों के…
Read Moreनशे पर लगाम लगाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता, कैंपस को नशामुक्त बनाने की तैयारी! जशपुर में NMBA 2026-27 के तहत चरणबद्ध अभियान, सभी विभागों को पोर्टल पर गतिविधियां अपलोड करने के निर्देश
नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन जशपुर : समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) 2026-27 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार की गई है। जारी कार्ययोजना अनुसार अक्टूबर 2026 में युवाओं को खेल एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने, जनवरी 2027 के प्रथम पखवाड़े में विद्यालय/महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, मार्च में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का मूल्यांकन, जुलाई में नशामुक्त कैम्पस की स्थापना तथा अगस्त 2027 में पुनः विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…
Read Moreरामलला के दर्शन का सपना हो रहा साकार, जशपुर के 3062 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या! निःशुल्क यात्रा योजना का 16वां चरण 27 अक्टूबर से, 204 श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
जशपुर से अब तक 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या में किए प्रभु श्रीरामलला के दर्शन रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क दर्शन का लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन कराए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से जशपुर जिले के अब तक 3062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में योजना के 16वें चरण…
Read Moreजैतखाम के पास चल रहा था अंकों का खेल, उतई पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी को पकड़ा! ₹560 नकद, मोबाइल और सट्टे का हिसाब-किताब जब्त, कुल ₹5,560 की सामग्री बरामद
थाना उतई पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अंकों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा था । आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी लिखी कॉलेज कॉपी, ₹560 नगद, एक डॉट पेन एवं एक विवो मोबाइल जप्त । जप्त सामग्री की कुल कीमत ₹5,560 आंकी गई । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 517/2026, धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य…
Read Moreआहाते के गल्ले पर एयर गन तानकर ₹5,400 की लूट, आरोपी गिरफ्तार! छावनी पुलिस ने पिस्टलनुमा एयर गन, कैंची और नकदी की बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
एयर गन (पिस्टल) दिखाकर आहाता के गल्ले से ₹5,400 की लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार छावनी पुलिस की कार्रवाई में लूट का खुलासा, आरोपी के कब्जे से एयर गन, कैंची एवं नकदी बरामद । देशी कंपोजिट शराब भट्टी स्थित आहाता में एयर गन (पिस्टल) दिखाकर लूट की वारदात को दिया था अंजाम । प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर गल्ले से ₹5,400 नगद लूटकर ले गया था आरोपी । थाना छावनी में अपराध क्रमांक 720/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में…
Read More