ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार नगर निगम में कार्यरत होने का झांसा देकर अर्जित किया विश्वास गलत हस्ताक्षर वाले चेक देकर की धोखाधड़ी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रायपुर : प्रार्थी रिखब बरडिया निवासी भाठागांव, रायपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सदर बाजार स्थित उसकी विधी ज्वेलर्स एंड बुलियन दुकान में दिनांक 24.08.2026 को किरण साहू नामक महिला अपनी एक महिला साथी के साथ…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
सड़क पर नशे में दौड़ा रहे थे भारी वाहन, जांच में पकड़े गए 8 चालक! न्यायालय ने लगाया ₹90 हजार का अर्थदंड
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 चालकों पर कार्रवाई, न्यायालय ने लगाया ₹90,000 का अर्थदण्ड यातायात पुलिस द्वारा मालवाहक ट्रक एवं हाईवा चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए 08 चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय द्वारा सभी 08 वाहन चालकों पर कुल ₹90,000 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में यातायात नियमों…
Read Moreआधी रात डामर प्लांट में घुसे चोर, मुलमुला पुलिस ने ऐसे पकड़ा सुराग! केबल वायर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
राइस मिल के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा जांजगीर-चांपा : जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम बनाहिल स्थित लड्डू गोपाल राइस मिल के डामर प्लांट कार्यालय में चोरी के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/2026 के तहत धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर…
Read Moreनवरात्रि में हथियार लेकर घूम रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार! ब्रेजा कार से चाकू, रॉड और पेचकस बरामद, पुराने अपराधों का भी रिकॉर्ड
थाना चांपा पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में हथियारों के साथ घूम रहे 4 संदिग्धों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता ब्रेजा कार में चोरी/नकबजनी की तैयारी की आशंका, चांपा पुलिस ने चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर ब्रेजा कार से चाकू, लोहे की रॉड व पेचकस बरामद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं अपराध जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में नवरात्रि पर्व के दौरान कानून/सुरक्षा -व्यवस्था ड्यूटी बनाए रखने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार…
Read Moreशराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी, तीन चालकों पर लगा 44 हजार रुपये का जुर्माना! सरगुजा के बतौली में पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़े गए नशे में धुत चालक, मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर की बाइक पर भी हुई सख्त कार्रवाई
ड्रंक एंड ड्राइव के 03 मामले मे वाहन चालको कों 44000/- रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे वाहन चालको के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही। 03 मोटरसायकल चालकों द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही। यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। अम्बिकापुर : सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने की दिशा मे पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की…
Read Moreशराब पीकर घर में विवाद करने से परेशान था आरोपी, फिर रात में उठाया ऐसा कदम कि चली गई 40 वर्षीय दोन्दू राम की जान! सरगुजा के लखनपुर में टांगी से हत्या के मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी घूरसाय को गिरफ्तार कर हथियार किया जब्त
हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। आपसी वाद विवाद के दौरान आरोपी द्वारा आवेश में आकर मृतक कों टांगी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या। आरोपी कर निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त। गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। अम्बिकापुर : दिनांक 12/10/26 की रात्रि लगभग 09:40 बजे ग्राम सोयदा खुटेनपारा थाना लखनपुर निवासी प्रार्थी दुरपति बाई के…
Read Moreशादी का झांसा देकर 16 वर्षीय बालिका को ले गया ओडिशा, पुलिस ने कैसे खोज निकाला आरोपी का ठिकाना? ‘अभियान संवेदना’ के तहत सुंदरगढ़ से बालिका सकुशल बरामद, शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
“अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से बालिका को किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में महिला और बच्चों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में दर्ज मामले में बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी…
Read Moreआजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी
विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर रायपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र के कई दूरदराज और नक्सल-प्रभावित गांवों में दशकों के अंधेरे के बाद पहली बार बिजली पहुंचाई गई है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित अति दुर्गम ग्राम चांगेर में आजादी लगभग 8 दशकों में पहली बार बिजली…
Read Moreपेड़ों की कटाई से लेकर लट्ठे तैयार करने तक अब अपनाई जाएंगी उन्नत तकनीकें! कवर्धा के सिंगपुर बीट में वन अमले को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, जानिए कैसे गुणवत्ता बढ़ाने के साथ छोटे पौधों और प्राकृतिक पुनरुत्पादन को बचाने की बनी योजना
वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा काष्ठ निष्कासन में गुणवत्ता बढ़ाने, वन संरक्षण और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कवर्धा के सिंगपुर बीट में एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में मैदानी अमले को वृक्षों के वैज्ञानिक पातन (वृक्ष कटाई ) और लगुण (लट्ठे तैयार करने)…
Read Moreगन्ने का भाव 425 रुपये प्रति क्विंटल होते ही किसानों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को क्यों भेंट किया गन्ना? बोड़ला में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन, मूल्य वृद्धि से गन्ना उत्पादकों को खेती की लागत निकालने और आय बढ़ाने की जगी उम्मीद
गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन बोड़ला सर्किट हाउस में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं किसानों ने किया स्वागत, किसान हितैषी निर्णय के लिए जताया आभार रायपुर : गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर आज बोड़ला सर्किट हाउस में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के किसानों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं…
Read More