महुआ शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस का दोहरा प्रहार! दो गांवों में एक साथ दबिश, 180 लीटर शराब के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे अन्य संदिग्ध

ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ग्राम कांटाहरदी में पहली रेड पर 120 लीटर महुआ शराब के साथ खगेश्वर पटेल उर्फ मुन्ना गिरफ्तार, जोरापाली में शिव सारथी से 60 लीटर शराब जप्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया रिमांड पर रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कल शाम…

Read More

दीपावली-छठ पर रेलवे का बड़ा सुरक्षा प्लान! स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक 24 घंटे निगरानी, भीड़ संभालने अतिरिक्त स्टाफ तैनात, यात्रियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए डिजिटल वार रूम तैयार

त्यौहार एवं पूजा के दौरान यात्रियों की संरक्षा  एवं सुगम यात्रा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किये गये हैं व्यापक प्रबंध । प्रमुख स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों में भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती, 24 घंटे निगरानी एवं त्वरित शिकायत निवारण की व्यवस्था । बिलासपुर : त्योहारों एवं पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।  इस दौरान सभी प्रमुख…

Read More

धान बेचने केंद्र पहुंचने से पहले किसान जरूर जान लें ये नियम! नमी 17% से ज्यादा हुई तो अटक सकती है खरीदी, 15 नवंबर से 154 केंद्रों में शुरू होगा उपार्जन, ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य

किसान साफ और सूखा धान लेकर पहुंचें केंद्र, नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत जिले के 154 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी बिलासपुर : जिले के 154 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन के लिए गुणवत्ता और तौल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप साफ और सूखा धान उपार्जन केंद्रों में लेकर आएं।…

Read More

जरही आत्मानंद स्कूल में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, लाखों का सामान समेटकर फरार हुआ था चोर! प्रिंटर-कंप्यूटर बेचने की फिराक ने खोल दी पोल, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पूरी सामग्री बरामद।

जरही आत्मानंद विद्यालय में चोरी करने वाले आरोपी को थाना भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की सभी सामग्री बरामद। सूरजपुर : दिनांक 10.11.2026 को आत्मानंद विद्यालय जरही के प्रभारी प्राचार्य संतोष भारती ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06 से 11 नवम्बर .2026 तक दीपावली त्यौहार के अवकाश पर स्कूल बंद था दीपावली के बाद दिनांक 10.11.26 को स्कूल के भृत्य व स्वीपर स्कूल खुलने से पहले स्कूल की साफ-सफाई के लिए स्कूल भेजने पर वहां जाकर देखने पर कोई अज्ञात चोर के द्वारा पीछे के…

Read More

साइबर ठगों को बैंक खाते किराए पर देकर कमा रहे थे मोटी रकम! सूरजपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए ₹98 हजार के फ्रॉड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम लिंक से जुड़ा पूरा खेल

साइबर फ्राड (म्यूल अकाउंट) के मामले में फरार 2 आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। सूरजपुर : भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई फोर सी) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल (ज्वाईट साइबर क्राईम कार्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इन्फारमेंशन सिस्टम) में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित लेयर-1 पर कार्यवाही करने के संबंध में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से शिकायत प्राप्त हुआ जिसमें म्यूल अकाउंट खाता धारक विकास कुमार रवि के बैंक ऑफ महाराष्ट्रा एवं खाता धारक सुनील साहू के आईडीबीआई बैंक के एकाउंड शामील थे। जांच उपरान्त साइबर फ्राड से संबंधित…

Read More

दहशत फैलाने निकले थे तीन युवक, हाथों में थे धारदार हथियार! मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर मारा छापा, आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल।

त्योहारों के मद्देनजर दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्रवाई – धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, तीनों से धारदार हथियार बरामद, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए। थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा दिनांक 11.11.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से तीन धारदार लोहे…

Read More

नेशनल हाईवे से ओवरब्रिज तक महिलाओं के बैग और मोबाइल लूट रहा था शातिर झपटमार! 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹3.60 लाख का सामान बरामद।

दुर्ग जिले में 4 थाना क्षेत्रों के 7 अलग-अलग स्थानों पर झपटमारी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार,रु 3,60,000/- की समाग्री बरामद दुर्ग : खुर्सीपार थाना क्षेत्र सहित दुर्ग जिले के विभिन्न इलाकों में नेशनल हाईवे और व्यस्त मार्गों पर महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल, नकदी और आभूषण झपटने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। खुर्सीपार पुलिस, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) तथा अन्य थाना प्रभारियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय और तकनीकी सुरागरसी के चलते इस शातिर अपराधी को दबोचने में सफलता मिली है। पुलिस की…

Read More

गांव में अवैध शराब का कारोबार कर रहा था युवक, दृष्टि हेल्पलाइन ने खोल दी पोल! पुलिस की घेराबंदी में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, ₹43,300 की शराब और बाइक जब्त।

“दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध  रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी आरोपी को ग्राम सिनोधा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार आरोपी से ₹43,300 कीमत मूल्य का 433 नग देसी मसाला शराब किया गया जप्त अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त किसी भी…

Read More

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा जमावड़ा! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से पहले कर्मवीर सिंह ने संभाली तैयारियों की कमान, सफलता के लिए बनाई गई रणनीति

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक संपन्न भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के निमित्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रवास के मद्देनजर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक ली। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह ने बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित सभी लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…

Read More

15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, उससे पहले किसानों ने पकड़ी ऑनलाइन सुविधा की राह! ‘तुंहर टोकन’ ऐप से 719 क्विंटल से अधिक धान बेचने के लिए बुकिंग, 21 नए केंद्रों से मिलेगी बड़ी राहत।

धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह, 184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन 719.40 क्विंटल से अधिक धान विक्रय के लिए टोकन बुक, किसानों को मिल रही ऑनलाइन सुविधा 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 160 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में 21 नए उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी सुविधा, 1 लाख 39 हजार 854 किसानों का पंजीयन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान…

Read More