समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के कोदागांव में भेंट -मुलाकात के दौरान नेत्रहीन देवन्तीन को हर तरह से मदद करने का भरोसा दिलाया। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची कोदागांव की देवन्तीन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके मां-बाप का देहांत हो चुका है। उसकी आंखे बचपन से ही खराब हैं। तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है। वह बिलकुल अकेली है और उसकी स्थिति बहुत खराब है। मुख्यमंत्री द्वारा नि:शक्तजन पेंशन के बारे में पूछने पर देवन्तीन ने बताया कि…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
गाड़ी आथे सर, आपके फोटो भी लगे हे गाड़ी म : मुख्यमंत्री को ग्रामीण गणेश ने भोलेपन से दिया हाट बाजार क्लिनिक योजना का फीडबैक
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपने सहज सरल अंदाज़ में ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैं। इसी क्रम में आज कांकेर विधानसभा के ग्राम कोदागांव में जब मुख्यमंत्री ने हाट बाजार क्लिनिक के सम्बंध में लोगों से पूछा तो ग्रामीण गणेश साहू ने बड़े ही भोलेपन से मुख्यमंत्री को बताया- हाट बाजार क्लिनिक के गाड़ी आथे सर, आपके फोटो भी लगे हे गाड़ी म। गणेश की बात सुनकर मुख्यमंत्री सहित सभी लोग हंस पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read Moreसाहब मेरी सागौन की लकड़ी दिला दो, पड़ोसी चोरी कर लिया है, इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है साहब, जब महिला ने कलेक्टर को कहा बेचारा तो मुख्यमंत्री ने जमकर लगाए ठहाके
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांकेर विधानसभी के बादल ग्राम में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके मार के हंसने लगे। किरणमयी रजक ने अपने निजी खेत में सागौन के पेड़ लगाए थे, जिसे उनके पड़ोसी ने बिना बताए काट लिया और लकड़ी को रख लिया। इस पर महिला ने कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग ने काटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया। महिला ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से कहा कि वो उसकी…
Read Moreदो दशक से लंबित किसानों की समस्या मिनटों में दूर की मुख्यमंत्री ने, जलाशय के लिए ली गई थी किसानों की जमीन, पांडारही के किसानों की समस्या पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा दिलाने के दिये निर्देश
2004 से लंबित था किसानों का मुआवजा, योजना भी बंद हो गई मुआवजा लंबित था और योजना बंद होने की वजह से इसे दे पाना भी संभव नहीं रहा, किसान निराश थे, मुख्यमंत्री के सामने रखी तकलीफ, मुख्यमंत्री ने तुरंत किया निदान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांकेर जिले के पांडारही के किसानों की दो दशक की समस्या मिनटों में मुख्यमंत्री ने दूर कर दी। कांकेर विधानसभा के कोदागांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पांडारही के किसान घसियाराम ने स्थानीय किसानों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि…
Read More‘अच्छे समय में बाड़ी लगाए हो सब्जियों की अच्छी कीमत मिलेगी’, मुख्यमंत्री ने गौठान में सब्जी की खेती करने वाली महिलाओं को किया प्रोत्साहित
मरकाटोला के दो समूहों ने 486 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर कमाए 1.40 लाख रुपए नवदुर्गा समूह की फागेश्वरी ने गौठान और गोधन न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, वर्मी कंपोस्ट की कमाई से बेटी के लिए खरीदी बाली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जिला मुख्यालय कांकेर से 22 किलोमीटर दूर स्थित मरकाटोला की महिलाओं ने वर्मी कंपोस्ट बेचकर एक लाख 40 हजार रुपए का मुनाफा कमाया है। वहां के नवदुर्गा स्वसहायता समूह और आदर्श स्वसहायता समूह की पांच-पांच महिलाओं ने मिलकर गांव के गौठान में 486 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी अनमोल है प्रकृति संग संतुलन बनायें‘ विषय पर संगोष्ठी संपन्न, जीवन की सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : पर्यावरण मंत्री श्री अकबर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में स्वस्थ्य और स्वच्छ वातावरण सौंपा है। हम सब का दायित्व है कि उसे और बेहतर बनाते हुए भावी पीढ़ी को सौंपें। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्राकृतिक संपदाओं का आवश्यकतानुसार और विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष बल दिया। पर्यावरण मंत्री श्री अकबर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी अनमोल है प्रकृति संग संतुलन बनायें‘ विषय पर आधारित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों, मजदूरों, किसानों, वनवासियों, महिलाओं को मिल रहा आर्थिक तरक्की का रास्ता, कोरबा जिले के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन सालों में हुए विकास कार्यों की छायाचित्र प्रदर्शनी 21 मई से लगाई गई है। इस विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आकर्षक फोटो एवं वीडियो के माध्यम से जन-जन को दी जा रही है। इस प्रदर्शनी को देखने प्रदेश के विभिन्न जिलों के निर्वाचित प्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत…
Read Moreभेंट-मुलाकात अभियान : मुख्यमंत्री कर रहे फैसला ऑन द स्पॉट, ग्रामीण ने बतायी समस्या तो डुमरपानी और साईगांव को दुधावा समूह योजना में किया शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा, “अब गांव वालों को शुद्ध जल मिलेगा” समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की खासियत है कि वे अधिकतर मामलों में फैसला ऑन द स्पॉट करते हैं। इन दिनों प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होने के लिए भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान भी उनका यह अंदाज देखने को मिल रहा है। जब भी कोई उनके पास समस्या लेकर पहुंचता है तो उसके तत्काल निराकरण का प्रयास मुख्यमंत्री श्री बघेल करते हैं। ऐसा ही किस्सा कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में हुआ। जहां खराब पानी की…
Read Moreफ्लोराइड युक्त पानी पीने से डुमरपानी और साईगांव के लोग हो रहे थे परेशान, मुख्यमंत्री ने की दोनों गांवों को दुधावा समूह योजना में शामिल करने की घोषणा, अब मिलेगा शुद्ध पानी
मुख्यमंत्री की बारीक मानिटरिंग, आंगनबाड़ी के किचन में जाकर देखा- बच्चों के लिए क्या पकाया है कांकेर विधानसभा के बादल पहुंचे मुख्यमंत्री, भेंट मुलाकात में लोगों से शासकीय योजनाओं का लिया फीडबैक सरोना में खुलेगा थाना, अमोरा में सहकारी बैंक की शाखा डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम में डुमरपानी के ग्रामीण चप्पू लाल सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात के दौरान डुमरपानी और साईगांव में फ्लोराइड युक्त पानी के कारण लोगों की बीमारी के…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अंतागढ़ विधानसभा में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, बस्तर में लोग मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक निवासियों को ही मिले समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर में आपके बेहतर कार्यों और प्रयासों से लोग मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं, कर्मचारियों में भी भय का माहौल कम हुआ है। लोगों को रोजगारमूलक कार्यों से जोड़ने के कारण अब क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में कमी आई है और अच्छी शिक्षा व्यवस्था से यहां के बच्चे भी मेरिट में अपना स्थान बना रहे…
Read More