समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा बस्तर जिले के 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए भू-आबंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल 7 अक्टूबर को बस्तर जिले के प्रवास के दौरान संबंधित समाजों को कुल 6.37 एकड़ भूमि के आबंटन का पट्टा वितरण करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान तथा बस्तर जिले में अलग-अलग समय पर प्रवास के दौरान विभिन्न समाजों द्वारा भवन निर्माण के…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़वासियों को देंगे एक बड़ी सौगात, कांकेर के नथिया नवागांव में खुलेगा देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रसंस्करण उद्योग, मिलेट्स की खेती के लिए किसान होंगे प्रोत्साहित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से छत्तीसगढ़ में देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रसंस्करण उद्योग खुलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से मिलेट मिशन के तहत कांकेर जिले के ग्राम नाथियानवागांव में अवनी आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोदो-कुटकी-रागी की प्रसंस्करण तथा इससे संबंधित वेल्यू एडिशन उत्पाद इकाई स्थापित की गई है। जिसमें कोदो-कुटकी-रागी से चावल तथा इनकी दलिया, सूजी, आटा सेवई, पास्ता, सूप मिक्स, बिस्किट, कुकीज, लड्डू इत्यादि बनाया जाएगा। अवनी आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित इस इकाई की वार्षिक प्रसंस्करण क्षमता 10 से…
Read Moreजंगल सफारी में लाइव फोटोग्राफी प्रतियोगिता 7 अक्टूबर को, विजेता प्रतिभागियों को किए जाएंगे पुरस्कृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर 7 अक्टूबर को जंगल सफारी नवा रायपुर में लाइव फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता सबेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित है। इसमें प्रोफेशनल, नए फोटोग्र्राफर और छात्र अपने बीएसएलआर कैमरे के साथ हिस्सा ले सकते हैं। इस संबंध में वनमंडलाधिकारी सुश्री मर्सिवेला ने बताया कि नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में प्रतिभागियों के जाने के लिए तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से सुबह 8 बजे बस की भी व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में…
Read Moreजब नन्हीं सी बच्ची ने मंत्री जी के चेहरे पर ला दी मुस्कान, छोटे बच्चों को देखते ही गोद में ले लेते हैं मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के डॉ शिवकुमार डहरिया,नगरीय प्रशासन मंत्री को भला कौन नहीं जानता? तेज़तर्रार नेता के साथ दिन हो या रात,अपने क्षेत्र में लगातार दौरे करने के साथ लोगों के साथ आत्मीयता से मिलने और उनसे कुछ मांगने आने वालों को खाली हाथ नहीं लौटाने वाले मंत्री जी की एक अलग पहचान है। रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के विधायक डॉ डहरिया भले ही एक मंत्री है, लेकिन वे अपनी भलमनसाहत और छतीसगढिया शैली से सबके दिल में बसते हैं। उनके क्षेत्र के किसी का दशगात्र…
Read Moreहम जिस राह पर चले, वो राह स्वामी आत्मानंद जैसी विभूतियों ने दिखाई, पाटन में स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में स्वामी आत्मानंद का किया पुण्य स्मरण, 921 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों की दी सौगात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आजीविकामूलक गतिविधियों पर जो काम हो रहा है उसकी राह स्वामी आत्मानंद, डॉ खूबचंद बघेल जैसी विभूतियों ने दिखाई है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 921 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन पाटन विधानसभा में किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 280 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 641 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण इस अवसर…
Read Moreभंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए मुख्यमंत्री
संत समागम स्थल पर भव्य मंच निर्माण और मैदान के समतलीकरण तथा गांव में सतनाम भवन की घोषणा गुरुदर्शन मेला के लिए प्रति वर्ष दिए जाएंगे 10 लाख रुपए भंडारपुरी के अधूरे गुरुद्वारा को पूर्ण करने तथा भंडारपुरी से गैतरा तक सड़क निर्माण की घोषणा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की किश्त 17 अक्टूबर को दी जाएगी सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के आरंग…
Read More36 वें नेशनल गेम्स: आकर्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ को दिलाया दूसरा गोल्ड, वुमेंस सिंगल्स बैडमिंटन में महाराष्ट्र की मालविका बंसोड़ को 21-8, 22-20 से हराया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री श्री पटेल ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप् ने गुजरात में चल रहें 36 वे नेशनल गेम में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए आकर्षी कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आकर्षी ने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने भी आकर्षी को बधाई देते हुए कहा कि आकर्षी ने…
Read Moreजिले के गोबर विक्रेताओं ने सितंबर में गोबर बेचकर कमाये 43 लाख 11 हजार रुपये, विगत 02 वर्षो के दौरान इस माह में हुई सर्वाधिक कमाई
चार हजार 310 गोबर विक्रेताओं ने 21 हजार 557 क्विंटल गोबर बेच कमाए लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। जिले में सितंबर माह में 4310 गोबर विक्रेताओं ने 21557 क्विंटल गोबर बेचकर 43.11 लाख रुपये का लाभ प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा पशुपालकों, किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु गोठानो का सतत निरीक्षण एवं योजना की समीक्षा की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप…
Read Moreकोरबा जिले में हुई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत : प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बच्चों, युवाओं, महिलाओं में दिखा उत्साह
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों गिल्ली डंडा, भौंरा, रस्साकसी, खो-खो, फुगड़ी, बांटी, कबड्डी आदि का हुआ आयोजन 6 जनवरी 2023 तक दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी दौड़, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा खेल का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों की महत्ता कायम रखने, खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने तथा लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए कोरबा जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत हो गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक…
Read Moreस्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में लाए प्रगति, राजस्व वसूली के भी कार्यों में लाएं तेजी : कलेक्टर श्री झा
कलेक्टर संजीव झा ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने आज समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी ली । उन्होंने प्रमाण पत्र बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने स्कूली बच्चों के अभी तक बन चुके…
Read More