समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विधानसभा क्षेत्र जशपुर में भ्रमण के दौरान सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक रुप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक उत्थान की दिशा में इन वर्ग के पढ़े लिखे युवक युवतियों को शासन के विभिन्न विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती की घोषणा की गई थी। जिस हेतु जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर : विद्युत विभाग द्वारा बगीचा, मनोरा, दुलदुला सहित अन्य विकासखण्डों में किया गया शिविर का आयोजन, लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बिजली बिल की समस्या का निराकरण एवं बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी विकासखण्डों में 26 दिसम्बर 2022 से 01 फरवरी 2023 तक शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बगीचा विकासखण्ड के रमसमा, जुजगु, मनोरा विकासखण्ड के डंडगांव, जशपुर विकासखण्ड के लोदाम और…
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा प्रारंभ: माह के प्रथम तथा तृतीय गुरुवार को इकोकार्डियोग्राफी जांच की सेवाएं प्रदान की जाएगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जशपुर में इकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित किया गया है। पूर्व में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर जाना पड़ता था। वर्तमान में इकोकार्डियोग्राफी मशीन की स्थापना होने पर इकोकार्डियोग्राफी जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय जशपुर में उपलब्ध हो गई है, जिससे जरूरतमंद हृदय संबंधित मरीजों तथा विशेषकर बच्चों को उचित लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल निर्देशानुसार जिला अस्पताल में माह के प्रथम गुरुवार तथा तृतीय गुरुवार को विशेष रूप से बच्चों के…
Read Moreब्रेकिंग: जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर सहित 2009 बैच के चार पुलिस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत, आदेश जारी…
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर जशपुर: पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पू.से. 2009) पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत। छ.ग. राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 4 जनवरी 2023 के द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के 2009 आबंटन वर्ष के चार पुलिस अधिकारियों को आबंटन वर्ष से 14 वर्ष की सेवा 1 जनवरी 2023 को पूर्ण कर लेने पर 1 जनवरी 2023 से सेवा के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। देखे पूरा आदेश……..
Read Moreबड़ी ख़बर : सुपर्णा पाठक सहायक शिक्षक पंचायत की सेवा समाप्त : प्राथमिक शाला सारूडीह में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण हुई कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत में संचालनालय दिनांक 21.12.2020 के अनुसार श्रीमती सुपर्णा पाठक सहायक शिक्षक (पंचायत) शासकीय प्राथमिक शाला सारूडीह विकास खण्ड जशपुर दिनांक 03.02.2017 से बगैर कोई सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण जशपुर 20.07.2021 द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया । किन्तु श्रीमती सुपर्णा पाठक द्वारा किसी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। सामान्य प्रशासन समिति जनपद पंचायत जशपुर की बैठक दिनांक 29.02.2021 के अनुमोदन उपरान्त, श्रीमती सुपर्णा पाठक, सहायक शिक्षक (पंचायत) शासकीय…
Read Moreमुख्यमंत्री ने दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ के छत्तीसगढ़ संस्करण का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ का छत्तीसगढ़ संस्करण लॉच किया। ’हैशटैग यू छत्तीसगढ़’ हिन्दी में होगा और इसमें छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार और रिपोर्ट प्रकाशित किए जाएंगे। ’हैशटैग यू’ के सीईओ श्री दिनेश अकुला ने मुख्यमंत्री को बताया कि ’हैशटैग य’ू को एक साल पहले तेलुगु में लॉन्च किया गया था। यह तेलुगु मीडिया में अग्रणी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल में से एक है। निकट भविष्य में…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने विधायकों को कराया लंच, विधानसभा में विधायकों के लिए हुआ मिलेट्स लंच का आयोजन
मिलेट्स से बने लंच में मुख्यमंत्री बोले : रागी का हलवा लाजवाब जल्द ही मंत्रालय और संभागीय सी-मार्ट में खुलेंगे मिलेट्स कैफे : मुख्यमंत्री रागी के पकोड़े , कोदो के भजिये और कुटकी के फरे का जायेकेदार स्वाद लिया विधायकों ने बाजरे की कढ़ी, ज्वार की रोटी और कोदो की ड्राईफ्रूट खीर से सजी थाली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों ने बुधवार को मिलेट्स से बने व्यंजनों का लुत्फ उठाया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि…
Read Moreबोलेरो वाहन में लगे पहिया की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को चौकी कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार,
चौकी कोतबा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी हरिशंकर यादव निवासी खजरीढाप ने दिनांक 02.01.2023 को चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 30.12.2022 के शाम को अपने बोलेरो वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.बी. 6579 को गांव के अपने एक रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी किया था, दूसरे दिन सुबह देखा तो इसके बोलेरो वाहन के सामने में लगे दोनों पहिया को जैक लगाकर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध…
Read Moreअपने जीजा की हत्या करने वाला 16 वर्ष 06 माह के नाबालिग बालक को सन्ना पुलिस ने संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा,
थाना सन्ना में अपचारी आरोपी के विरूद्ध 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना सन्ना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 02.01.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने पति के साथ अपने मायके में रहती है। दिनांक 01.01.2023 को इनके घर में त्यौहार मना रहे थे, शाम के समय इसका पति इसे ढूंढ रहा था, जबकि यह घर में ही थी। प्रार्थिया जब अपने पति से मिली तो वह उसे कहाॅं गई थी बोलकर मारने-पीटने लगा, प्रार्थिया अपना बचाव करते हुये अपने…
Read Moreजशपुर जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण 10 जनवरी से, इच्छुक युवतियां किसी भी विकासखण्ड के शिविर में उपस्थित होकर करा सकते हैं अपना पंजीयन
प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए सभी विकासखंड में मोबलाईजेशन शिविर का किया जा रहा है आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण का आयोजन 10 जनवरी 2023 से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, मैनेजमेंट (एच.आर.एवं ऑपरेशन),फाईनेंस तथा अकाउटिंग एवं एजुकेशन के कोर्स शामिल हैं। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में सभी कोर्स मिलाकर कुल 150 सीट उपलब्ध है। 10वीं पास…
Read More