भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व का परिणाम बेरोजगारी 0.1 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ सरकार रोजगार देने में सबसे आगे- वंदना राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के जारी किये गये ताजा रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर 0.1 प्रतिशत होने पर प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि बेरोजगारी दर मात्र 0.1 रह गई है और रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। छत्तीसगढ़ में बीते पौने चार साल के भीतर अनेक ऐसे नवाचार हुए हैं। जिनसे शहर से लेकर गांव तक हर हाथ को काम मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

Read More

ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक हताशा – सुशील आनंद शुक्ला

मोदी सरकार नान घोटाला, चिटफंड घोटाला का ईडी से जांच क्यों नहीं करवा रही? जहां विरोधी दल से भाजपा मुकाबला नहीं कर पाती वहां ईडी, सीबीआई को भेजती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव पर ईडी द्वारा की गयी कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा की राजनैतिक हताशा बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो वह केंद्रीय जांच एजेंसियों को दुरूपयोग…

Read More

चुनावी प्रचार-प्रसार के खत्म होते ही भाजपा ने की प्रेसवार्ता : सरकार खुद जानती है कि ये विधेयक नहीं टिकने वाला है : बृजमोहन अग्रवाल

उप चुनाव के बीच जनता को छलने के लिए लाया गया है विधेयक : बृजमोहन अग्रवाल सीएम के सामने महिला पत्रकार के साथ कांग्रेस नेताओं ने छेड़छाड़ की मगर वे चुप रहे: बृजमोहन अग्रवाल ED की कार्रवाई ने साबित कर दिया कि देश में छत्तीसगढ़ की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, भानुप्रतापपुर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आज चुनावी प्रचार-प्रसार थम गया। प्रचार-प्रसार थमते ही भारतीय जनता पार्टी ने भानुप्रतापपुर के प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, आदिवासी…

Read More

कमिश्नर श्री धावड़े ने तीन जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीजापुर जनपद पंचायत के  मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री फगेश सिन्हा, दंतेवाड़ा जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ कल्पना ध्रुव और कोंडागांव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार जोशी से स्पष्टीकरण मांगा है। उल्लेखनीय है कि कमिश्नर श्री धावड़े द्वारा पिछले दिनों ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान  मनरेगा अन्तर्गत वन अधिकार पट्टा धारियों के भूमि पर अब तक स्वीकृत हितग्राही मूलक कार्यो, देवगुड़ी मातागुड़ी घोटूल मृतक…

Read More

किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता: कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

सेवा सहकारी केंद्र धमधा में 14 लाख के किसान कुटीर भवन का लोकार्पण करेली, परोड़ा, बसनी और दानी कोकड़ी के लिए धान खरीदी उप केंद्र करेली का शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे आज सेवा सहकारी केंद्र धमधा में 14 लाख रूपए की लागत से बने किसान कुटीर भवन लोकार्पण और नवीन धान खरीदी उपकेंद्र करेली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को कुटीर भवन व नवीन धान खरीदी उपकेंद्र के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि किसानों…

Read More

वई नदी को लिंक नहर के जरिए हसिया और हसदेव नदी से जोड़ने की कवायद

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान होंगे लाभान्वित मनेन्द्रगढ़ नगर में जलापूर्ति की व्यवस्था भी होगी आसानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की बारहमासी केवई नदी को लिंक नहर के जरिए हंसिया नदी से जोड़कर हसदेव नदी में पानी लाने की कवायद जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। केवई नदी में बने स्टाप डेम कम रपटा के समीप से 17.50 किलोमीटर लम्बी लिंक नहर निर्मित कर हंसिया नदी से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण का काम जारी है। इस लिंक नहर के बन…

Read More

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से श्री शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Read More

अंतरास्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर लाइवलीहुड कॉलेज जांजगीर के सामने खेल मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री सिन्हा ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में 100 मीटर की दौड़, ट्राई सायकल रेस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया।…

Read More

अफ्रीका के खिलाड़ियों का होगा फ़ाइनल मैच में प्रदर्शन,  कुचिन्डा ओडिशा और कुनकुरी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर खेल मैदान कुनकुरी में अंडर 17 नॉकआउट फ़ुटबॉल मैच का फाइनल जुमाइकेला टीम ने 2-0 से जीत लिया।मैच के मुख्य अतिथि जे.पी. पांडेय ने खेल के साथ ही क्षेत्र में सभी के विकास में सक्रिय रूप से काम करने के लिए विधायक यू.डी. मिंज की तारीफ की। उन्होंने विजेता टीम डॉन बास्को जुमइकेला के खिलाडियों को बधाई दी और उपविजेता बासंतला फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की। कुनकुरी खेल मैदान में 5 दिसम्बर को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल अन्यर्राज्यीय नॉकआउट फ़ुटबॉल मैच…

Read More

पेट के दर्द से घिसटते हुए पहुंचा मरीज, सीलिएक प्लेक्सस न्यूरोलाइसिस से मिली पेट दर्द से निज़ात, जीवन बना दर्द रहित : डाॅ. विवेक पात्रे एवं टीम की मदद से कैंसर के मरीजों को मिली पेट दर्द से निजात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का रेडियोलॉजी विभाग मरहम की तरह साबित हो रहा है। यहां रेडियोलॉजी विभाग के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डाॅ.(प्रो.) विवेक पात्रे के नेतृत्व में पेट एवं पित्त की थैली के कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे तीन मरीजों को हाल ही में सीलिएक प्लेक्सस ब्लॉक इंजेक्शन के माध्यम से दर्द निवारक उपचार देकर जीवन को दर्द रहित बनाया है। डाॅ. विवेक पात्रे के अनुसार पेट एवं पित्त की थैली के…

Read More