किसानों को न हो परेशानी, समय पर चिकित्सक पहुंचे अस्पताल : तारन प्रकाश सिन्हा

कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्र, अस्पताल और आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सिवनी में उपार्जन केन्द्र, अस्पताल और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम सिवनी में धान उपार्जन केन्द्र स्थल पर साफ-सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में 1 नवंबर से धान खरीदी होना है, इसलिए यहां आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया कि धान खरीदी स्थल पर आने…

Read More

14 समाजों को मुख्यमंत्री के हाथों मिली सामाजिक भवनों के लिए भूमि, मुख्यमंत्री ने जिले में ग्रामीण सचिवालय का किया शुभारंभ

टी बी मुक्त बस्तर के लिए निःक्षय बस्तर 108 ग्रामों में फ्री वाईफाई की सुविधा हेतु एमओयू में हस्ताक्षर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्मों में एक मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात दी। टॉउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ाई समाज, कायस्थ समाज, घसिया समाज, नाई समाज, कलार समाज, यादव समाज,  विश्वकर्मा समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सुंडी समाज, उरांव(कुडुख) समाज, साहू समाज,…

Read More

सी-मार्ट से लौटेगा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर जिला प्रवास पर जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने सी-मार्ट में उपलब्ध हस्तशिल्प, बांसशिल्प, बेल मेटल, बस्तर कोसा से निर्मित कपड़े, हथकरघा, वन उत्पाद, महिला समूहों द्वारा निर्मित विविध उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जामुन जूस, आमला आचार, आमला जूस, महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, बस्तर काजू, जिमिकंद आचार, फॉरेस्ट हनी, टमाटर चटनी, विष्णु ब्राह्मी भृंगराज केश तेल, हवन एवं पूजन सामग्री की खरीदी की और संभागीय सी-मार्ट की बोहनी कराई। मुख्यमंत्री संग सी-मार्ट…

Read More

हेल्थ न्यूज़ : एंटी-सेप्टिक और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर है हल्दी : सर्दी, जुकाम और कफ में हल्दी दूध का सेवन लाभकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आम बीमारियों के उपचार से जुड़ी कई चीजें हमारी रसोई में उपलब्ध हैं। उनमें कई गुणों से युक्त हल्दी भी एक है। अपने विशिष्ट औषधीय एवं एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण हल्दी का आयुर्वेद में भी विशेष महत्व है। हल्दी रोगाणुओं को रोकने वाली (रोगाणुरोधक या एंटी-सेप्टिक) होती है। साथ ही यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है और कई तरह के संक्रमण की रोकथाम में सहायक है। हल्दी के औषधीय गुण कई बीमारियों के बचाव और उपचार में मदद कर सकते हैं। हल्दी को लेकर किए गए…

Read More

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैजैपुर विकासखंड में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन, कलेक्टर के निर्देशन में किया जा रहा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विचार धारा अनूरूप पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने एवं प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्ग-निर्देशन में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैजैपुर विकासखंड में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में राजीव युवा मितान क्लब व पंचायत एवं…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण, 173 करोड़ 44 लाख से अधिक लागत का 89 विकास कार्यों का किया लोकार्पण -शिलान्यास

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर दशहरा में शामिल  होने पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  सिरहासार भवन के समीप शहीद स्मारक परिसर में मुरिया विद्रोह के जन नायक झाड़ा सिरहा की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने  बस्तर जिले में 89 विकास कार्यों लागत लगभग 173 करोड़ 28 लाख से अधिक राशि का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री 77 करोड़ 38 लाख 72 हजार के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 95 करोड़ 89 लाख 72 हजार के 67 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर उद्योग व…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर दशहरा के अंतर्गत मुरिया दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दंतेश्वरी मंदिर में मां दंतेश्वरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन,  बस्तर क्षेत्र…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल का मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर दशहरा के अंतर्गत मुरिया दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में  जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, चित्रकोट विधायक  श्री राजमन बेंजाम,…

Read More

स्थानांतरण पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंटकर दी गई भावभीनी विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय जशपुर के सरना एथनिक रिसोर्ट में गुरुवार की रात को गरिमामयी कार्यक्रम में कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव, वनमण्डलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, श्रीमती लविना पांडेय, कमांडेंट नगर सेना श्रीमती योग्यता साहू, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार सहित सभी विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। श्री अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए अपने…

Read More

मुख्यमंत्री बस्तर जिले को 173 करोड़ से अधिक राशि की देंगे सौगात, 89 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने शुक्रवार 07 अक्टूबर को बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिलेवासियों को 173 करोड़ रुपए से अधिक के 89 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जगदलपुर के सिरहासार चौक में आयोजित कार्यक्रम में 77 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक लागत के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण और 95 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक के 67 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर प्रवास के दौरान मुख्य रूप…

Read More