Author: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]

  • गैस एजेंसी में पैसे मांगने पहुंचा बाउंसर, मना किया तो मचाया हंगामा! मारपीट-गालीगलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    गैस एजेंसी में पैसे मांगने पहुंचा बाउंसर, मना किया तो मचाया हंगामा! मारपीट-गालीगलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

    मारपीट, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने वाला बाउंसर गिरफ्तार

    रायपुर : थाना मौदहापारा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में रितेश यादव, पिता गणेश यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी पीपल झाड़ के पास, जोरापारा, थाना मौदहापारा, रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से बाउंसर का काम करता है ।

    दिनांक 17.08.2026 को आरोपी द्वारा जोरापारा स्थित गैस एजेंसी में पहुंचकर पैसे की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच करते हुए विवाद किया गया तथा विरोध करने पर रमेश गंगवानी के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई गई। आरोपी द्वारा अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

    घटना की सूचना पर थाना मौदहापारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां सुनवाई उपरांत सक्षम न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

  • गुढ़ियारी में पुरानी रंजिश का खूनी खेल! धारदार हथियार से जानलेवा हमला, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

    गुढ़ियारी में पुरानी रंजिश का खूनी खेल! धारदार हथियार से जानलेवा हमला, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

    पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला की घटना को अंजाम देने वाले कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

    प्राथमिकी दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पकड़ा गया आरोपियो को

    रायपुर : प्रार्थी ठाकुर राम साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह रामनगर गुढ़ियारी में रहता है तथा टाईल्स फिटिंग का काम करता है । दिनांक 15/08/26 को प्रार्थी का रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू और मोहन दास मानिकपुरी के साथ वाद विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों के द्वारा प्रार्थी को बाद में देख लेने की धमकी दी गई थी। प्रार्थी दिनांक 16/08/26 के रात्रि लगभग 08.45 बजे जब अपने घर से खाना खाकर बाहर आया उसी समय रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू और मोहन दास मानिकपुरी वहाँ पहुँच गए तथा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उनके द्वारा अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी की हत्या करने की नियत से उस पर वार कर गंभीर चोट पहुँचा कर वहाँ से फरार हो गए। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अप क्र 338/26 धारा 296, 351(2), 109(1), 3(5) बी.एन.एस 25, 26 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध किया गया।

    घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियो की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा चौकी प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू और मोहन दास मानिकपुरी के छिपने के हर संभावित ठिकाने में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ लेने पर उनके द्वारा पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

    जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गुप्ती जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है ।

    गिरफ्तार आरोपी –

    01)रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू पिता गुलाब दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष सा० ग्राम अकोली थाना नांदघाट जिला बेमेतरा (छ.ग.)

    02) मोहन दास मानिकपुरी पिता स्व० गुलाब दास मानिकपुरी उम्र 27 साल लक्ष्मण नगर गली नं. 03 मीणा किराना स्टोर्स के पास रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर (छ.ग.)

  • रायपुर पुलिसिंग में बड़ा बदलाव! पंडरी में ACP कार्यालय और विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय शुरू, अपराध नियंत्रण से लेकर कानून-व्यवस्था पर अब होगी सीधी नजर

    रायपुर पुलिसिंग में बड़ा बदलाव! पंडरी में ACP कार्यालय और विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय शुरू, अपराध नियंत्रण से लेकर कानून-व्यवस्था पर अब होगी सीधी नजर

    सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी कार्यालय एवं विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पंडरी न्यायालय का शुभारंभ

    रायपुर : राइपो पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय  एवं विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पंडरी न्यायालय का पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया।

    सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी के पद पर कृष्ण कुमार चंद्राकर की हाल ही में पदस्थापना के बाद कार्यालय का संचालन प्रारंभ हुआ है। इससे पूर्व एसीपी उरला श्रीमती पूर्णिमा लामा अतिरिक्त प्रभार में एसीपी पंडरी का कार्य देख रही थीं।

    एसीपी पंडरी के पर्यवेक्षण में थाना पंडरी एवं थाना खमतराई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचना की गुणवत्ता एवं नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहेगा। विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पंडरी न्यायालय के प्रारंभ होने से संबंधित कार्यों के बेहतर समन्वय एवं त्वरित निष्पादन में भी सुविधा होगी।

    इस अवसर पर एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर, एसीपी उरला श्रीमती पूर्णिमा लामा, थाना पंडरी प्रभारी निरीक्षक श्री परेश पांडे, थाना खमतराई प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल, थाना उरला प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर, थाना खम्हारडीह प्रभारी निरीक्षक भावेश गौतम उपस्थित रहे।

  • ढाबे के बाहर सो गए, बाइक पर चोर ने कर दिया हाथ साफ! रात में गायब हुई कंपनी की मोटरसाइकिल, पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद की बाइक

    ढाबे के बाहर सो गए, बाइक पर चोर ने कर दिया हाथ साफ! रात में गायब हुई कंपनी की मोटरसाइकिल, पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद की बाइक

    रायपुर : पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एवं उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    घटना का विवरण

    प्रार्थी राहुल सिंह द्वारा थाना सिलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह धनकुल स्टील प्रा.लि. कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। दिनांक 13.08.2026 की रात्रि ड्यूटी के दौरान लगभग 12:00 बजे वह अपने हेल्पर रवि सिंह के साथ कंपनी की मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 PB 5381 से आशीर्वाद ढाबा सिलतरा गया था।

    दोनों ने मोटरसाइकिल ढाबे के बाहर खड़ी कर अंदर खाना खाया। इसके बाद लगभग 12:30 बजे ढाबे के बाहर रखे तखत पर सो गए। सुबह लगभग 05:00 बजे उठने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की कार्रवाई

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर उनके कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके का नक्शा तैयार किया गया।

    विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही शनि उर्फ शानी शाहिस पिता लीलाराम शाहिस, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम राहोद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा, हाल पता परसतराई, थाना धरसींवा, जिला रायपुर को पकड़कर पूछताछ की गई।

    पूछताछ में आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 PB 5381 को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

    आरोपी को दिनांक 16.08.2026 को रात्रि 23:50 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।

    पुलिस टीम की भूमिका

     थाना सिलतरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

  • आंगन से एक्टिवा चोरी कर फरार हुआ चोर, 6 दिन बाद पंडरी पुलिस ने ओडिशा से दबोचा; चोरी की गाड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    आंगन से एक्टिवा चोरी कर फरार हुआ चोर, 6 दिन बाद पंडरी पुलिस ने ओडिशा से दबोचा; चोरी की गाड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    आरोपी दिनेश राव उर्फ छोटू, उम्र 23 वर्ष, निवासी गंजाम (ओडिशा) गिरफ्तार

    अपराध क्रमांक 230/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई

    रायपुर : पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप (रा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना पंडरी द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा बरामद की गई।

    प्रकरण में दिनांक 11.08.2026 को लोधीपारा क्षेत्र के एक मकान के आंगन में खड़ी Honda Activa क्रमांक CG-04/MF/0844 चोरी कर ली गई थी। थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 230/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश राव उर्फ छोटू पिता माधव राव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बरपुटी, थाना छतरपुर, जिला गंजाम (ओडिशा) को दिनांक 17.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पेश करने पर चोरी की Honda Activa, चेचिस नंबर ME4JF50AEJT200490 एवं इंजन नंबर JC50ET7200523 को जप्त किया गया।

    आरोपी को दिनांक 17.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में विवेचना शेष होने के कारण आरोपी की रिमाण्ड हेतु न्यायालय से निवेदन किया गया है।

  • रैपिडो बुक कर सफर करना पड़ा भारी! महिला का मोबाइल लेकर भागा चालक, CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज—चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    रैपिडो बुक कर सफर करना पड़ा भारी! महिला का मोबाइल लेकर भागा चालक, CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज—चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    घटना के चंद घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

     तीन मोबाइल फोन सहित दो पहिया वाहन जप्त

    एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    रायपुर : प्रार्थिया श्रीजन विला निवासी भीम नगर पुरानी बस्ती ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.08.2026 को शाम करीब 04ः15 बजे सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन रायपुर से रैपिडो एप के माध्यम से वाहन बुक कर शास्त्री चौक से आमापारा चौक होते हुए भीम नगर पहुंची। फल खरीदने के बाद फलों से भरा बैग भारी होने के कारण उसे वाहन चालक के पैर के पास रख दी, जिसमें उसके दो मोबाइल फोन भी रखे थे। भीम नगर पहुंचने पर प्रार्थिया के वाहन से उतरकर सामान उठाने के दौरान अज्ञात रैपिडो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। रोकने का प्रयास करने पर भी वह नहीं रुका तथा दूसरे गली की ओर भाग गया। चालक द्वारा प्रार्थिया के 02 मोबाईल फोन कुल 40,000 को चोरी कर ले गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 411/26 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा गंभीरता से लेते हुये अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थिया से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही घटनास्थल एवं आरोपी के आने-जाने के संभावित मार्गों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। प्रार्थिया द्वारा रैपिडो एप के माध्यम से बुक किए गए वाहन एवं उसके चालक के संबंध में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

    इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा रैपिडो एप से संबंधित तकनीकी जानकारी, वाहन की पहचान एवं घटनास्थल के आसपास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए आरोपी चालक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास करते हुये रैपिडो वाहन चालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान नरेन्द्र सिंह, निवासी गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी नरेन्द्र सिंह की पतासाजी करते हुए पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

    इस प्रकार प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज होने के चंद घंटो के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन तथा दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी – नरेन्द्र सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 25 साल निवासी रामसागरपारा थाना सी.एस.ई.बी. जिला कोरबा। हाल पता – श्रीनगर गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।

  • फरार वारंटियों की उड़ गई नींद! रायपुर पश्चिम में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 81 वारंट तामील कर पुलिस ने मचाई खलबली

    फरार वारंटियों की उड़ गई नींद! रायपुर पश्चिम में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 81 वारंट तामील कर पुलिस ने मचाई खलबली

    पुलिस का वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान : एकदिवसीय अभियान में 81 वारंटों की तामील — 25 स्थाई एवं 56 गिरफ्तारी वारंट

    रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा लंबित वारंटों की तामील एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों की पतासाजी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंटों की तामील की गई।

    थानावार कार्यवाही

    आजाद चौक: 10 स्थाई, 22 गिरफ्तारी

    सरस्वती नगर: 05 गिरफ्तारी

    कबीर नगर: 02 स्थाई, 05 गिरफ्तारी

    पुरानी बस्ती: 04 स्थाई, 06 गिरफ्तारी

    डीडी नगर: 02 स्थाई, 03 गिरफ्तारी

    आमानाका: 02 गिरफ्तारी

    न्यू राजेंद्र नगर: 01 स्थाई, 08 गिरफ्तारी

    टिकरापारा: 06 स्थाई, 05 गिरफ्तारी

    कुल: 81 वारंट

    स्थाई वारंट: 25

    गिरफ्तारी वारंट: 56

    पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबित वारंटों की नियमित समीक्षा कर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, करोड़ों के साइबर खेल का खुलासा! गुजरात से मध्यप्रदेश तक फैला ठगी का नेटवर्क, चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

    शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, करोड़ों के साइबर खेल का खुलासा! गुजरात से मध्यप्रदेश तक फैला ठगी का नेटवर्क, चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्यवाही

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी तथा ठगी की रकम को चिन्हित कर होल्ड/जप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रकरण 1 प्रार्थी डागेश चंद्राकर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 69 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पलारी बलौदा बाजार में दर्ज कराई, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 383/24 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना क्रम मे कार्यवाही करते हुए आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास द्वारा फर्जी कंपनी और फर्जी सिम के माध्यम से अन्य साथियों की सहायता से फर्जी बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 20 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को सूरत गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

    प्रकरण 2 प्रार्थी मुकेश विश्वकर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 12 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना भाटापारा सिटी बलौदा बाजार में दर्ज कराई, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 513/24 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना क्रम मे कार्यवाही करते हुए आरोपी अनुज सेन को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। अनुज सेन कटनी मध्यप्रदेश का रहने वाला है यह जबलपुर, इंदौर जाकर फर्जी कंपनी बनाकर उन कम्पनियों के नाम से बैंक अकाउंट खुलवाने के साथ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी करने का कार्य करता था।

    प्रकरण 3 प्रार्थी वेदप्रकाश बघेल ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 34 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना मंदिर हसौद में दर्ज कराई, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 659/25 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना क्रम मे कार्यवाही करते हुए आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। विक्की लक्ष्मीचंद राहंगडाले निवासी गोंदिया महाराष्ट्र द्वारा फर्जी कंपनी और फर्जी सिम के माध्यम से अन्य साथियों की सहायता से जयपुर राजस्थान जाकर फर्जी बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे।

    गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    (1) शुभम चौहान पिता उदय सिंग चौहान उम्र 22 वर्ष पता D-1 201 ढूंढीगांव बमरौली अनुपम सिटी, पांडेसरा जिला सुरत गुजरात स्थाई पता- मध्यप्रदेश

    (2) साबले प्रेम विशवास पिता विशवास उम्र 23 वर्ष पता 383, पटेल नगर PS गोडादरा जिला सुरत गुजरात

    (3) अनुज सेन पिता महेश सेन उम्र 29 वर्ष पता वार्ड नंबर 5 कैलवार कटनी मध्यप्रदेश

    (4) विक्की राहंगडाले पिता लक्ष्मीचंद राहंगडाले उम्र 33 वर्ष पता चुटिया गोंदिया महाराष्ट्र

  • अकेली महिलाओं का साइकिल से करता था पीछा, फिर बनाता था निशाना! महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    अकेली महिलाओं का साइकिल से करता था पीछा, फिर बनाता था निशाना! महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    हत्या एवं महिला से मारपीट के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, महिला के साथ दुष्कर्म कर किया था उसकी हत्या

    रायपुर : पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुडिया की सतत मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    थाना मुजगहन क्षेत्र में महिला की हत्या सहित महिला से मारपीट की 02 घटनाओं को दिया था अंजाम।

    08 से अधिक संयुक्त टीमों द्वारा लगातार सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का किया गया अवलोकन।

    आरोपी अकेली महिला को देखकर बनाता था अपना निशाना। साथ ही करता था सायकल से उनका पीछा।

    आरोपी पूर्व में भी महिला संबंधी 02 प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।

    पूर्व में दर्ज थाना मुजगहन के प्रकरण में आरोपी को 10 वर्ष की हुई थी सजा।

    01.    विवरण – दिनांक 21.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत न्यू स्वागत विहार के पास स्थित एक खाली प्लॉट में भरे पानी में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट, थाना मुजगहन पुलिस, एफ.एस.एल. व डॉग स्क्वाड की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतिका की बाईं आंख के ऊपर चोट तथा शरीर के अन्य स्थानों पर खरोंच के निशान पाए गए। अज्ञात मृतिका के संबंध में पूछताछ एवं उसके वारिसानों की पतासाजी की गई, जिसके आधार पर मृतिका की पहचान बोरियाकला थाना मुजगहन निवासी के रूप में हुई। मामले में मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतिका की बाईं आंख के ऊपर चोट सहित शरीर के अन्य स्थानों पर चोट एवं खरोंच के निशान होना साथ ही, मृतिका की मृत्यु का कारण पानी में डूबने से श्वास अवरुद्ध होना लेख किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 169/26 धारा 103 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    02.    विवरण – सेजबहार निवासी प्रार्थिया ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक  05.08.2026 को रात्रि करीब 08ः30 बजे प्रार्थिया अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सेजबहार स्थित बेकरी दुकान के पास पीछे से एक अज्ञात युवक आया, जिसे प्रार्थिया नहीं जानती थी। उक्त युवक प्रार्थिया को अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा तथा उसे नाली में धक्का देकर गिरा दिया और दबोचकर उसके साथ मारपीट करने लगा एवं उसके उपर चढ़ गया। प्रार्थिया द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने पर उक्त युवक वहां से भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 188/26 धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    उक्त घटनाओं को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की 08 से अधिक अलग-अलग टीमों का गठन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। गठित टीमों द्वारा दोनों घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। हत्या के प्रकरण में मृतिका के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा मृतिका के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ-साथ उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों एवं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। वहीं, दूसरे प्रकरण में प्रार्थिया से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपी के हुलिये, पहनावे, घटनास्थल पर आने-जाने के तरीके एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में पूछताछ की गई।

    गठित टीमों द्वारा दोनों घटनास्थलों एवं उनके आसपास आने-जाने वाले संभावित मार्गों पर लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को बारीकी से खंगाला गया। फुटेज के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा घटनाओं के समय उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। इसके साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा घटनाओं में प्रयुक्त तरीका वारदात का विश्लेषण करते हुए पूर्व में इसी प्रकार के अपराधों में संलिप्त रहे आरोपियों एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियों की तस्दीक की गई।

    अज्ञात आरोपी की पहचान हेतु मुखबिर सक्रिय करते हुए थाना क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्र की गई। साथ ही, तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी संदिग्धों की गतिविधियों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान कर चिन्हांकित करने के प्रयास किए जा रहे थे।

    इसी दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू को पकड़ा गया। प्राप्त तथ्यों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर देवेन्द्र कुमार साहू से पूछताछ करने पर उसके द्वारा हत्या सहित उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

    आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू अविवाहित है तथा अक्सर महिलाओं को अकेले देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था। दिनांक घटना को थाना मुजगहन के प्रकरण में आरोपी ने मृतिका को अकेले जाते हुए देखा, जिस पर उसने साइकिल से उसका पीछा किया। बाद में उसे पकड़कर उसके साथ झूमाझटकी की तथा घटनास्थल के पास ले जाकर उसे पानी में गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके पश्चात् आरोपी ने मृतिका का गला दबाकर तथा उसके मुंह एवं नाक को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृतिका का मोबाइल फोन अपने पास रखकर साइकिल से मौके से फरार हो गया। इसी प्रकार आरोपी द्वारा दूसरी घटना को भी अंजाम देने का प्रयास किया गया था, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया था।

    आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

    आरोपी से जप्त सामग्री

    01.    मृतिका का मोबाईल फोन

    02.    घटना में प्रयुक्त सायकल

    03.    घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहने कपड़े। 

    अपराधिक रिकार्ड

    01.    थाना मुजगहन, अपराध क्रमांक 169/26 धारा 103(1), 64(2)(ड) बीएनएस।

    02.    थाना मुजगहन, अपराध क्रमांक 188/26 धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस।

    पूर्व अपराधिक रिकार्ड

    01.    थाना मुजगहन, अपराध क्रमांक 60/17 धारा 376, 450 भादवि., 3(क), 4 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1), 12, 3(2), 5 एससी/एसटी एक्ट। (आरोपी को इस प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया गया था)।

    02.    थाना टिकरापारा, अपराध क्रमांक 37/25 धारा 115(2), 118(1), 296, 74 बीएनएस।

    गिरफ्तार आरोपी – देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला पिता तुकाराम साहू उम्र 29 साल निवासी सेजबहार आम्हापारा थाना मुजगहन जिला रायपुर।

  • 10 से 19 साल के किशोरों के स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस! छत्तीसगढ़ में ‘प्रोजेक्ट साहस’ से मजबूत होगी हेल्थ सेवाओं की पहुंच, विशेषज्ञों ने बनाई रणनीति

    10 से 19 साल के किशोरों के स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस! छत्तीसगढ़ में ‘प्रोजेक्ट साहस’ से मजबूत होगी हेल्थ सेवाओं की पहुंच, विशेषज्ञों ने बनाई रणनीति

    किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक

    10 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के प्रत्येक किशोर किशोरियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

    रायपुर : किशोरावस्था जीवन के उस महत्वपूर्ण दौर का हिस्सा है, जब शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास तेजी से होता है। इस अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और चुनौतियों की समय पर पहचान तथा उचित परामर्श और सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। विभाग द्वारा पहले से ही कई कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रोजेक्ट साहस के क्रियान्वयन में सहयोग और रणनीति तय करने के लिए सोमवार को नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में एक दिवसीय राउंड टेबल डिस्कशन आयोजित किया गया।

    किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव्स द्वारा प्रोजेक्ट साहस का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की पहुंच को और व्यापक बनाया जाएगा। पहल का उद्देश्य 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों तक गुणवत्तापूर्ण, सहज और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

    राउंड टेबल डिस्कशन में किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। जिसमें राज्य स्तरीय अधिकारियों सहित रायपुर, दुर्ग और बस्तर से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान किशोरों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं, सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विभागों और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. निर्मला यादव, एम्स रायपुर से डॉ मनीषा रूइकर, विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, उप संचालक – किशोर स्वास्थ्य, डॉ. वी. आर. भगत, डॉ. स्मृति देवांगन, एनएचएम के राज्य सलाहकारों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने किशोर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित सुझाव और अनुभव साझा किए। टाटा ट्रस्ट्स की ओर से डॉ तन्वी अहेर, सिनी संस्था से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की टीम लीड, सोनल दास ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की एवं अपने अनुभव साझा किये।

    प्रोजेक्ट साहस के माध्यम से किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी, परामर्श और आवश्यक सेवाओं से जोड़ने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएंगे।