Author: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]

  • नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए 3 नए बैच शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन!

    नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए 3 नए बैच शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन!

    नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच किए जा रहे प्रारंभ 

    प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 20 फरवरी तक, प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी को

    जशपुर : नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिसके लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि 10 से 20 फरवरी 2026 तक है। प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी 2026 को, प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 25 फ़रवरी  से 28 फरवरी 2026 तक लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर 50 छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश दिया जायेगा। इनमें 24 छात्र एवं 26 छात्राएं शामिल होगें।  अन्य छात्र डे स्कॉलर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगें। गूगल फॉर्म के लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

    संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में सीजीपीएसी 2027, छग सहायक शिक्षक भर्ती, छग व्यापम द्वारा आयोजित अन्य  भर्ती  परीक्षाएं, सब इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक,  फायरमैन, परिवहन आरक्षक, वन रक्षक हेतु   निःशुल्क आवासीय और डे-स्कॉलर पर प्रशिक्षण जाएगा।

    नीचे लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें  https://forms.gle/sBuLT2UVyqGPa1LG9

  • सरगुजा में 16-17 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

    सरगुजा में 16-17 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

    जशपुर : प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है। ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें है। एवं अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पर इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकतें है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जशपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • जशपुर की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी: मधुमक्खी पालन से हर महीने मीठी आमदनी, स्व सहायता समूह बना मिसाल

    जशपुर की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी: मधुमक्खी पालन से हर महीने मीठी आमदनी, स्व सहायता समूह बना मिसाल

    सफलता की कहानी : स्व सहायता समूह मधुमक्खी पालन से कर रहे अच्छी आमदनी

    जशपुर : मधुमक्खी पालन न केवल पर्यावरण के लिए जरुरी है बल्कि यह एक लाभदायक और कम लागत वाला व्यवसाय है, यह स्वरोजगार का एक बेहतरीन एवं मुनाफे वाला जरिया बन चुका है। इसी के कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइल योजना के तहत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम चम्पा के महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार से जोड़ने हेतु स्व सहायता समूह बना कर मधुमक्खी पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

    विकास खण्ड बगीचा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री लालसाय केरकेट्टा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान कर मधुमक्खी पालन हेतु 5 बक्से निःशुल्क प्रदाय किये गये। तथा अभी सरसों फसल के पास बक्से स्थापित कर पालन किया जा रहा है एवं अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद की जा रही है।

    मधुमक्खी पालन से लाभः-

    यह व्यसाय कम लागत से शुरु किया जा सकता है शासन से निःशुल्क प्राप्त हुआ है। वर्तमान में रबी सीजन में खेतों में सरसों की फसल लगी होने से मधुमक्खी के बक्से की देखरेख में आसानी एवं उत्पादन अच्छी होने की संभावना होती है। मधुमक्खियां जैव विविधता को बढ़ावा देती है और पर्यावरण को स्वस्थ रखती है, अच्छी व गुणवत्ता युक्त शहद की प्राप्ति होती है।

    स्व सहायता समूह के द्वारा अभी 1 महिने में 5 बक्से से 10 कि.ग्रा. शहद निकाल कर स्थानीय बाजार में 500 रु. प्रति कि.ग्रा. की दर से विक्रय किया गया है एवं आगे भी अच्छा उत्पादन होने की संभावना है। सभी किसान भाई खरीफ एवं रबी में तिलहन फसल की खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन भी करें, ताकि कम समय एवं कम लागत में अपने संसाधन का उपयोग कर अच्छी आमदनी प्राप्त करें एवं अपने लिए भी शुद्ध खाद्य सामग्री की पूर्ति करें। खुशी स्व सहायता समूह की सभी सदस्य मधुमक्खी पालन हेतु मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित करने हेतु कृषि विभाग एवं छ.ग. शासन का आभार व्यक्त किए हैं।

  • रात 4 बजे घर में सेंध, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से चोर दबोचा; 7 हजार नगद सहित जेवर और मोटरसाइकिल जब्त

    रात 4 बजे घर में सेंध, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से चोर दबोचा; 7 हजार नगद सहित जेवर और मोटरसाइकिल जब्त

    साइबर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संयुक्त कार्यवाही

    मुख्य बिंदु : चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर नगदी 7,000/- रुपये, एक जोड़ी पायल, मोबाइल एवं अन्य आभूषण जप्त।

    दुर्ग : दिनांक 07.02.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 07.02.2026 की रात्रि लगभग 04:00 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर के कमरे में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम एवं मोबाइल फोन की चोरी की गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 305, 331(4) BNS के अंतर्गत विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की सहायता से संदेही को चिन्हित किया गया। संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से नगदी 7,000/- रुपये, एक जोड़ी पायल, मोबाइल फोन, चांदी का करधन, सोने का मंगलसूत्र का लॉकेट एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गई।

    घटना स्थल :

    ग्राम क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी का आवास, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग

    आरोपी का नाम :

    1. रोजेश्वर बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जालबांधा, जिला दुर्ग

    जप्त सामग्री :

    ▪️ नगदी 7,000/- रुपये

    ▪️ एक जोड़ी पायल

    ▪️ चांदी का करधन

    ▪️ सोने का मंगलसूत्र का लॉकेट

    ▪️ एक मोबाइल फोन

    ▪️ एक मोटर सायकल

    सराहनीय कार्य :

    ▪️ उक्त कार्यवाही में चौकी लिटिया सेमरिया प्रभारी एवं स्टाफ की संयुक्त टीम की सक्रिय भूमिका रही। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • भाई से विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी पुलिस रिमांड पर; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

    भाई से विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी पुलिस रिमांड पर; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

    आरोपी के विरुद्ध BNS एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

    आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत, पुलिस रिमाण्ड प्राप्त

    दुर्ग : दिनांक 04.02.2026 को प्रार्थी कुमार दास द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने कोसा नगर स्थित मकान की साफ-सफाई हेतु गया हुआ था। उसी दौरान उसका भाई अरूप दास घर आने की बात को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी पर प्राणघातक हमला करने का प्रयास किया। प्रार्थी द्वारा आत्मरक्षा में हथियार को पकड़े जाने पर आरोपी द्वारा ईंट से मारपीट की गई, जिससे प्रार्थी को पीठ एवं बाएं हाथ की कोहनी में चोट आई।

    प्रकरण में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 296, 115(2), 351(3) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रणव कुमार दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।

    घटनास्थल :

    कोसा नगर स्थित मकान के सामने, थाना सुपेला क्षेत्र, दुर्ग

    आरोपी का विवरण :

    1. प्रणव कुमार दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला, दुर्ग

    जप्ती सामग्री :

    एक धारदार हथियार

    सराहनीय भूमिका :

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि अमरदास गंगेले, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं नागेश राव की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से सुलझाएं। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • मिनी स्टेडियम के पास चल रहा था अवैध नशीली दवाओं का धंधा, घेराबंदी कर दो आरोपी दबोचे, NDPS Act के तहत सख्त कार्रवाई

    मिनी स्टेडियम के पास चल रहा था अवैध नशीली दवाओं का धंधा, घेराबंदी कर दो आरोपी दबोचे, NDPS Act के तहत सख्त कार्रवाई

    नशीली दवाएं, नगदी, वाहन एवं मोबाइल जप्त

    आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act के तहत वैधानिक कार्यवाही

    दुर्ग : दिनांक 14.02.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान पं० दीनदयाल मिनी स्टेडियम शौचालय के पास, खुर्सीपार में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीले सिरप एवं कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया।

    पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इफ्तेखार खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भिलाई-03 तथा मोहम्मद अब्बास रजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, भिलाई भट्ठी बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशीले सिरप, कैप्सूल एवं बिक्री की नगदी बरामद की गई।

    आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 21(सी), 22, 27(ए) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    घटनास्थल :

    पं० दीनदयाल मिनी स्टेडियम शौचालय के पास, खुर्सीपार, भिलाई

    आरोपी का नाम :

    1. इफ्तेखार खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भिलाई-03

    2. मोहम्मद अब्बास रजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, भिलाई भट्ठी

    जप्त सामग्री :

    ▪️ 17 नग प्लास्टिक शीशी नशीले सिरप सहित, कुल कीमत ₹3,145/-

    ▪️ 13 स्ट्रीप (प्रत्येक में 08 नग) नशीले कैप्सूल, कुल कीमत ₹884/-

    ▪️ नगदी ₹9,500/- (नशीली दवाओं की बिक्री रकम)

    ▪️ एक चारपहिया वाहन टाटा सफारी क्रमांक CG07CH9614, कीमत लगभग ₹5,00,000/-

    ▪️ दो नग मोबाइल फोन (विवो एवं सैमसंग कंपनी)

    सराहनीय भूमिका :

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि सुरेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक चुमूक सिन्हा एवं आरक्षक चन्द्रभान चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 85 हजार के सोने-चांदी के जेवर बरामद

    सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 85 हजार के सोने-चांदी के जेवर बरामद

    दुर्ग : दिनांक 22.12.2025 को प्रार्थिया सीमा वासनिक, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर, भिलाई द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.12.2025 को उनका परिवार गांव गया हुआ था एवं मकान में ताला बंद था। पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी 15,000/- रुपये अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया।

    रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 435/2025 धारा 331(4), 305 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर इंदिरा गांधी कॉलेज के पास संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

    आरोपी को दिनांक 14.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    घटना स्थल :

    कैम्प-1 प्रेमनगर, भिलाई, थाना वैशाली नगर क्षेत्र

    आरोपी का नाम :

    1. जे. पवन उर्फ ब्रुसली, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुंदर नगर गुरूद्वारा के पास, कैम्प-1 भिलाई

    जप्त सामग्री :

    ▪️ 01 जोड़ी चांदी की पायल

    ▪️ 02 जोड़ी चांदी का बच्चों का करधन

    ▪️ 02 नग सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट

    (जुमला कीमती लगभग 85,000/- रुपये)

    सराहनीय भूमिका :

    उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर की टीम एवं ACCU टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी वैशाली नगर के नेतृत्व में उनि, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ (कल्प) के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शाही स्नान और भव्य शोभायात्रा से गूंजेगा त्रिवेणी संगम

    महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ (कल्प) के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शाही स्नान और भव्य शोभायात्रा से गूंजेगा त्रिवेणी संगम

    मुख्यमंत्री श्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल : महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा का होगा आयोजन

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

     उल्लेखनीय है कि राजिम, महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में विख्यात है, जहां राजीवलोचन (विष्णु) और कुलेश्वर (शिव) का संयुक्त धाम स्थित है। लोकविश्वास है कि यह संगम प्रयाग के समान पवित्र है, जहाँ पर्वस्नान, दान, तर्पण और पिण्डदान जैसे संस्कारगत धार्मिक कार्य संपन्न किए जाते हैं। प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाला यह मेला सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जिसे अब राजिम कुंभ (कल्प) के रूप में राष्ट्रीय पहचान मिली है। मेले के दौरान देशभर से नागा साधु-सन्यासी, विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत, महामण्डलेश्वर तथा अन्य धर्माचार्य राजिम पहुंचते हैं। इस अवधि में यज्ञ, धर्म-प्रवचन, भजन-कीर्तन और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करते हैं।

     राजिम कुंभ (कल्प) मेला ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक पर्यटन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित किया है। यह आयोजन आस्था, परंपरा और संस्कृति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक शांति का संदेश देता है।

  • महाशिवरात्रि की पावन बेला में बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    महाशिवरात्रि की पावन बेला में बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

    प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    डीएमएफ मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

    रायपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

     इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। प्रस्तावित कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श सहित शेड निर्माण, आगंतुकों के विश्राम एवं भोजन के लिए शेड निर्माण, शौचालय परिसर भवन का निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण शामिल हैं। उन्होंने इन कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा और आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

     उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी। बताया जाता है कि बाबा ने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और उसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया। वर्षा, ग्रीष्म और शीत—तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की साधना करना उनकी तपस्या की विशेष पहचान बन चुकी है।

    इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

  • सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि — ‘झाँसी की रानी’ की अमर कवयित्री को बताया राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक

    सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि — ‘झाँसी की रानी’ की अमर कवयित्री को बताया राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी 2026) पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन और साहित्य राष्ट्रभक्ति, साहस और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत है। उनकी अमर कविता “झाँसी की रानी” आज भी देशवासियों के हृदय में स्वाभिमान और वीरता की ज्योति प्रज्वलित करती है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी ने अपने लेखन के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना को जन-जन तक पहुँचाया। उनकी रचनाएँ केवल साहित्य नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और आत्मगौरव की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।