Author: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]

  • वरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत क्लॉडियस का प्रेरक आलेख: 45 की उम्र में भी खेल का जुनून क्यों है असली जीत? वीनस विलियम्स के उदाहरण से बताया—खेल केवल करियर नहीं, जीवन भर का आनंद और अनुशासन

    वरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत क्लॉडियस का प्रेरक आलेख: 45 की उम्र में भी खेल का जुनून क्यों है असली जीत? वीनस विलियम्स के उदाहरण से बताया—खेल केवल करियर नहीं, जीवन भर का आनंद और अनुशासन

    खेल जीवन में देती है आनंद की भरपूरी : टेनिस की महान महिला खिलाड़ी वीनस विलियम्स से प्रेरक प्रसंग

    आलेख .. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार

    रायपुर : एक कहावत वर्षों से सुनने में आता है कि समय बड़ा बलवान। जी हां खिलाड़ियों की जिंदगी से यह बात बिलकुल सही साबित होती रही है। जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन के सफर में मनुष्य अनेक उतार-चढ़ाव दौर से गुजरता है। सबसे बड़ी बात व्यक्ति चाहे कृषक हो, राजनेता, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, शिक्षक, चिकित्सक, कलाकार, उद्योगपति कुछ भी हो उम्र के बढऩे के साथ ही साथ अपने कार्यक्षेत्र से धीरे-धीरे करके ओझल होने लगता है जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी उसको मात देने लगते हैं।

    खेलकूद के क्षेत्र में इस तरह के उदाहरण आमतौर पर देखने को मिलते हैं। 10-12 वर्ष की उम्र में खेल आरंभ करके खिलाड़ी स्वयं को चुस्त- दुरुस्त रखे तो 35 से 38 वर्ष की उम्र तक खेल मैदान में अपने आपको ऊंचाईयों में संभालकर रख लेता है। लेकिन उसके पश्चात् युवा खिलाड़ी के खेल मैदान में आने पर वरिष्ठ खिलाड़ी को मैदान छोडऩा ही पड़ता है। लेकिन खेल के प्रति लगाव, समर्पण की वजह से खिलाड़ी खेल मैदान में उतरने हेतु प्रयासरत होते हैं।

    हाल ही में यह घटना टेनिस की महान खिलाड़ी वीनस विलियम्स के साथ घटित हुई। 17 जून 1980 को जन्मी वीनस ईबोनी स्टर विलियम्स में जिन्हें वीनस विलियम्स के नाम से जाना जाता है। 08 वर्ष की उम्र से टेनिस रैकेट को हाथ में थामने वाली टेनिस खिलाड़ी वीनस 31 अक्टूबर 1994 ने सिर्फ 14 वर्ष की उम्र में पहली प्रोफेशनल स्पर्धा बैंक ऑफ द वेस्ट क्लासिक चैंपियनशिप में भाग लिया जो कि आयरलैंड कैलिफिोर्निया में सम्पन्न हुई।

    इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब 45 वर्ष की उम्र में टेनिस खेल रही है। पिछले 32वर्षों के दौरान 1100 मैच खेल चुकी है। हम कह सकते हैं 6 फीट एक इंच ऊंची वीनस को टेनिस ने नहीं शारीरिक चोट ने हराया। आज एकल के 49, युगल के 22, मिश्रित युगल के दो प्रतियोगिता को जीता उन्होंने अपने टेनिस कैरियर में अब तक तीन अरब तिहत्तर करोड़ से अधिक धन राशि अर्जित किया है। इतना सब कुछ होते हुए वीनस का मन टेनिस से भरा नहीं है और हाल ही में उन्हें आगामी 01 से 15 मार्च तक दक्षिण कैलीफार्निया में आयोजित होने वाली इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में आयोजन समिति ने एकल और युगल दोनों ही श्रेणी में वाइल्ड कार्ड एंट्री दे दी है।

    सचमुच वीनस का यह निर्णय लाखों युवा खिलाडिय़ों के लिए प्र्रेरणादायक है। टेनिस जैसे खेल में सब कुछ पा लेने के बाद वीनस का यह कदम साहस की मिसाल है। उन्होंने ढलती उम्र में कोर्ट में उतरने का कदम उठाकर यह साबित कर दिया कि उनके लिए हार या जीत मायने नहीं रखता वे खेल को शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का साधन और जीवन में आनंद की भरपूरी का मार्ग मानती हैं। हम अपने आसपास देखते हैं कि कई खिलाड़ी खेल को एक निश्चित समय तक धन अर्जित करने का साधन समझते हैं।

    खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के बाद खिलाडिय़ों को नौकरी दे दी जाती है. नौकरी मिलने के कुछ दिनों बाद ही मतलबी खिलाड़ी उस खेल को आनेवाली पीढ़ी को सिखाने के बदले खेलना ही छोड़ देते हैं। 45 वर्ष की उम्र तक टेनिस के लिए अपने बचपन /युवावस्था याने जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दौर सबकुछ न्यौछावर कर देने वाली वीनस को खेल चाहे जो भी हो आज के खिलाडिय़ों की आदर्श मानना चाहिए़। जिस खेल ने प्रसिद्धि दी जिससे सामाजिक, पारिवारिक, मान प्रतिष्ठा मिली. जिस टेनिस ने वीनस को विश्व स्तरीय पहचान दी उससे जुड़े रहना ही उन्होंने उचित माना है।

    एक खेल से जुड़कर खिलाड़ी कैरियर ही नहीं बनाता है बल्कि प्रत्येक बच्चे, किशोर, युवा को स्वस्थ्य और फिट रहने का संदेश देता है। वही संदेश 45 वर्ष की उम्र में वीनस के खेल के प्रति लगाव ने आज सारे जगत के साथ भारत में भी प्रभावशील हो गया है। आने वाली पीढ़ी के लिए वीनस का खेल जीवन एक सबक है कि व्यक्ति निश्चिय कर ले तो वह दल वाले खेल ही नहीं बल्कि एकल/युगल वाले खेल से भी अपनी अलग पहचान बना सकता है। ऐसे महान विभूतियों के बारे में प्राथमिक स्तर के शालेय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।

  • “सुरंगपानी में रकबा घोटाला संगठित साजिश”— जशपुर कांग्रेस का आरोप: 14 किसानों के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर 107 क्विंटल बोगस खरीदी, सरकारी खजाने को चूना; एफआईआर नहीं तो उग्र आंदोलन, भाजपा पदाधिकारी पर सवाल, बजट सत्र में भी गूंज सकता है मुद्दा

    “सुरंगपानी में रकबा घोटाला संगठित साजिश”— जशपुर कांग्रेस का आरोप: 14 किसानों के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर 107 क्विंटल बोगस खरीदी, सरकारी खजाने को चूना; एफआईआर नहीं तो उग्र आंदोलन, भाजपा पदाधिकारी पर सवाल, बजट सत्र में भी गूंज सकता है मुद्दा

    सुरंगपानी धान खरीदी केंद्र बना सियासी संग्राम का अखाड़ा, ‘रकबा खेल’ पर कांग्रेस का तीखा हमला

    107 क्विंटल बोगस खरीदी के आरोप से गरमाई जशपुर की राजनीति, भाजपा पदाधिकारी पर सीधे सवाल

    जशपुर : पत्थलगांव ब्लॉक के सुरंगपानी धान खरीदी केंद्र में कथित ‘रकबा खेल’ को लेकर जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस ने 14 किसानों के पंजीकृत रकबे में कथित छेड़छाड़ कर 107 क्विंटल धान की बोगस खरीदी और भुगतान किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पार्टी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

    सोमवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि कर्राबेवरा निवासी किसान मनधरो यादव के खाते में चिंताराम, मोहरमति और राधिका के नाम जोड़े गए, जबकि उनका कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह 14 किसानों के रिकॉर्ड में हेरफेर कर रकबा बढ़ाया गया और बिचौलियों का धान सरकारी मंडी में खपाया गया।

    विनयशील गुप्ता ने कहा कि एक मामले में 107 क्विंटल धान खरीदी दर्ज की गई, जबकि भौतिक सत्यापन के दौरान संबंधित किसान के पास उतनी मात्रा में धान उपलब्ध नहीं था। इसके बावजूद खरीदी दर्ज कर भुगतान भी कर दिया गया। उन्होंने इसे सरकारी धन के दुरुपयोग और सुनियोजित गड़बड़ी करार दिया। कांग्रेस का कहना है कि यदि एक केंद्र में यह स्थिति है तो पूरे जिले में व्यापक जांच आवश्यक है।

    प्रदेश सचिव रत्ना पैंकरा ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीदी के दौरान कांग्रेस ने कई बार ज्ञापन देकर संभावित गड़बड़ियों की ओर ध्यान दिलाया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उनका आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण ही बोगस खरीदी संभव हो पाई।

    सबसे बड़ा राजनीतिक आरोप भाजपा के एक पदाधिकारी पर लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संबंधित उपार्जन केंद्र में भाजपा से जुड़े व्यक्ति को पहले कंप्यूटर ऑपरेटर और बाद में फड़ प्रभारी बनाया गया, और उसी दौरान रकबा बढ़ाने का खेल हुआ। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आरोपों ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

    कांग्रेस ने संकेत दिया है कि बजट सत्र में यह मुद्दा विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया जाएगा। पार्टी ने दो टूक कहा है कि यदि निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

    धान खरीदी, जो किसानों की आय और सरकारी भरोसे की रीढ़ मानी जाती है, उसी प्रक्रिया पर सवाल खड़े होने से राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और भाजपा की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

  • BIG BREAKING : जशपुर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन ; लैब टेक्नीशियन पर अभद्रता और धमकी के आरोप, 3 दिन में जवाब तलब, 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश

    BIG BREAKING : जशपुर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन ; लैब टेक्नीशियन पर अभद्रता और धमकी के आरोप, 3 दिन में जवाब तलब, 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश

    जशपुर। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों ने स्वास्थ्य विभाग में हलचल मचा दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेनजोरिया, विकासखंड फरसाबहार में पदस्थ मेडिकल लैब टेक्नीशियन श्री संजय कुजूर पर लगे गंभीर आरोपों के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच समिति का गठन कर दिया है और संबंधित कर्मचारी से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

    समाचार प्रकाशन के बाद हरकत में आया विभाग

    दिनांक 22 फरवरी 2026 को समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित खबरों में आरोप लगाया गया था कि संबंधित लैब टेक्नीशियन द्वारा नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी, रात्रिकालीन ड्यूटी में हस्तक्षेप तथा अस्पताल परिसर में अशोभनीय टिप्पणियां की जा रही थीं। आरोप यह भी है कि उनके व्यवहार से नर्सिंग स्टाफ में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी।

    इन गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जशपुर ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश जारी किए।

    चार सदस्यीय जांच समिति गठित

    जारी आदेश के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच हेतु चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें—

    • डॉ. किसनी कुजूर (अध्यक्ष)
    • डॉ. जे.डी. तिर्की (सदस्य)
    • श्रीमती ललिता पैंकरा (सदस्य)
    • श्री भुवन सोनी, लेखापाल (सदस्य)

    को शामिल किया गया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह 07 दिवस के भीतर समस्त तथ्यों की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।

    3 दिन में मांगा गया स्पष्ट जवाब

    एक अन्य आदेश में संबंधित लैब टेक्नीशियन श्री संजय कुजूर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्ट एवं लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी।

    प्रशासन सख्त, कर्मचारियों में संदेश

    स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, अभद्रता या भय का वातावरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    कर्मचारियों और आमजन की नजरें जांच रिपोर्ट पर

    अब सभी की निगाहें गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित कर्मचारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव है। वहीं यदि आरोप निराधार पाए जाते हैं तो स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    जिला स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्यस्थल की गरिमा और महिला कर्मियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

  • “सुशासन से समृद्धि” का संकल्प: वित्त वर्ष 2026-27 का बजट बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा दावा

    “सुशासन से समृद्धि” का संकल्प: वित्त वर्ष 2026-27 का बजट बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा दावा

    सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट

    प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री श्री साय

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

  • दीदी के ढाबे के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने घेराबंदी कर तोड़ा अड्डा — ढाई लाख नकद और लाखों के मोबाइल बरामद, खमतराई थाने में मामला दर्ज

    दीदी के ढाबे के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने घेराबंदी कर तोड़ा अड्डा — ढाई लाख नकद और लाखों के मोबाइल बरामद, खमतराई थाने में मामला दर्ज

    ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 6 पर जुआ खेलते सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया

    आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 2,52,520/रुपए(दो लाख बावन हजार पांच सौ बीस रुपए) किया गया जप्त

    आरोपियों के कब्जे से 20नग मोबाइल फोन कीमती 2,50,000/ भी किया गया जप्त।

    कुल जुमला कीमती 5,02,520/रुपए( पांच लाख दो हजार पांच सौ बीस रुपए) किया गया जप्त

    थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 129/26 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

    रायपुर : पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

    इसी तारतम्य में आज दिनांक 23.02.2026 को थाना खमतराई पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 6 दीदी का ढाबा के पास 18/19 लोग 52 पत्ती ताश से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं,की सूचना पर उक्त स्थान पर टीम बनाकर दबिश दिया गया। जिसमे कुल 19 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से 52 पत्ती ताश,नगदी रकम 2,52,520/रूपय(दो लाख बावन हजार पांच सौ बीस रुपए) एवं 20 नग अलग अलग कंपनियों के मोबाइल फोन कीमती 2,50,000/ रुपए कुल जुमला कीमती 5,02,520/रुपए( पांच लाख दो हजार पांच सौ बीस रुपए) उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। उक्त कृत्य अपराध सदर पाए जाने से थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 129/26 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी-

    1. टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा पिता सोमनाथ वर्मा उम्र 33 वर्ष सा. धनेली घरसीवा रायपुर

    2. जनेश्वर साहू उर्फ राजू पिता स्व.हेमन्द्र साहू उम्र 33 वर्ष साकिन रावाभाठा खमतराई राय‌पुर

    3. राजू साहू पिता दुकल्हा साहू उम्र 37 सा. रावांभाठा खमतराई रायपुर

    4. शंकर साहू पिता परस राम साहू उम्र 27वर्ष सा. रावांभाठा खमतराई रायपुर

    5. विवेक साहू पिता सोहन लाल साहू उम्र 28 सा. उरकुरा खमतराई रायपुर

    6. मनीष वर्मा पिता जीतु वर्मा उम्र 30 सा. उरकुरा खमतराई रायपुर

    7. युवराज देवांगन पिता मनहरण लाल देवगंत उम्र 32 सा. बंजारी नगर खमतराई

    8. सेवक राम कौशल पिता जगदीश प्रसाद उम्र 41वर्ष सा. रावाभाटा खमतराई रायपुर

    9. बंसत सिंह पिता स्वारथ लाल उम्र 34 वर्ष सा. बंजारी नगर खमतराई रायपुर

    10. सोहन लाल साहु पिता जगमोहन साहू उम्र-50वर्ष सा.दोन्देकला थाना विधानसभा रायपुर

    11. यशवंत साहू पिता गिरीश साहू उम्र 28 वर्ष सा. खुडमुडी थाना धरसीवा रायपुर

    12. घनश्याम साहू पिता श्याम लाल साहु उम्र 19 वर्ष सा. बंजारी नगर खमतराई रायपुर

    13. संजय यादव पिता संतोष यादव उम्र 22वर्ष सा. भनपुरी खमतराई रायपुर

    14. मोहन दाम पिता डेरहू दास उम्र – 48 वर्ष सा.दोदे कला विधानसभा रायपुर

    15. राहुल निषाद पिता नेतराम साहू उम्र 23 वर्ष सा. खुडमुडी धरसीवा रायपुर

    16. धनश्याम साहू पिता सालिक राम उम्र 30 वर्ष सा. रावांभाठा रायपुर

    17. संदीप कुमार गोंड पिता रामाशीष गोड उम्र-34 वर्ष सा. रावांभाठा रायपुर

    18. चिन्ता राम सिन्हा पिता राजेन्द्र सिन्हा उम्र 25 वर्ष सा.बंजारी नगर खमतराई रायपुर

    19. प्रशांत नेताम पिता मनोज नेताम उम्र 25 वर्ष सा. भनपुरी खमतराई रायपुर।

  • होली से पहले बड़ा पुलिस एक्शन: 6 असामाजिक तत्व जेल, 5 माह से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारंटी धराए और 13 चाकूबाजों पर शिकंजा — रायपुर ग्रामीण में चला सख्त अभियान

    होली से पहले बड़ा पुलिस एक्शन: 6 असामाजिक तत्व जेल, 5 माह से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारंटी धराए और 13 चाकूबाजों पर शिकंजा — रायपुर ग्रामीण में चला सख्त अभियान

    06 असामाजिक तत्व जेल निरुद्ध, 05 माह से फरार 02 आरोपी गिरफ्तार, 07 वारंटी जेल दाखिल तथा 13 चाकूबाजों सहित 03 अन्य आपराधिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    रायपुर : पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना तिल्दा-नेवरा, थाना धरसींवा एवं थाना विधानसभा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    परिशांति भंग करने वाले 06 असामाजिक तत्व जेल निरुद्ध

           थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के मोहभट्ठा पारा नेवरा, पुरानी बस्ती तिल्दा, सासाहोली एवं ग्राम टंडवा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद एवं मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वे उग्र होकर शांति भंग करने एवं मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुल 06 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल निरुद्ध किया गया।

    05 माह से फरार 02 आरोपी गिरफ्तार

           थाना तिल्दा-नेवरा के अपराध क्रमांक 554/2026, धारा 333, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में वर्ष 2025 में गणेश विसर्जन के दौरान आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर में जबरन प्रवेश कर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के पश्चात आरोपी फरार होकर गिरफ्तारी से बचते रहे। दिनांक 23.02.2026 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों आरोपी विवेक वर्मा एवं योगेश सेन को गिरफ्तार किया गया। विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

    07 वारंटी गिरफ्तार कर जेल दाखिल

           माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 07 वारंटियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी 07 वारंटियों को जेल दाखिल किया गया।

    13 सक्रिय चाकूबाजों एवं 03 आपराधिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

           इसी प्रकार, थाना धरसींवा क्षेत्र के 13 सक्रिय चाकूबाजों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई तथा उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। साथ ही, थाना विधानसभा क्षेत्र में 03 आपराधिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया।

           विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य होली पर्व के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

  • 50 किलो गांजा, 2 लाख नगद और अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश: उड़ीसा से पैडलर राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन दबोचा, खाते में रकम लेकर करता था नशे की सप्लाई

    50 किलो गांजा, 2 लाख नगद और अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश: उड़ीसा से पैडलर राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन दबोचा, खाते में रकम लेकर करता था नशे की सप्लाई

    फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर किया गया आरोपी राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन को उड़ीसा से गिरफ्तार।

    आरोपी द्वारा पैडलर के रूप में कार्य कर अपने खाते में रूपये लेकर मादक पदार्थ दिलाने का करता था काम।

    आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाइल किया गया है जप्त।

    पूर्व में 02 आरोपी को किया जा चुका है गिरफ्तार।

    थाना सिविल लाईन पुलिस एवं क्राईम टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

    आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत की गई है कार्यवाही।

    रायपुर : दिनांक 14.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ था कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे है। जिस पर उक्त स्थान में रेड कार्यवाही कर आरोपी हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज एवं हिमांशु दामले को पकड़कर उनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा एवं नगदी रकम 02 लाख रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया था।

                  प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त पैडलर राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन के संबंध में इनपुट प्राप्त हुआ। जिस पर आरोपी राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन को उड़ीसा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाइल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन पिता संतोष बेहरा उम्र 31 साल पता ग्राम बालीगुड़ा, शासकीय प्राथमिक स्कूल के सामने, थाना बालीगुड़ा, जिला फुलवानी उड़ीसा।

  • आर्म्स एक्ट में फिर फंसा पूर्व अपराधी: आम लोगों को भयभीत कर रहा था आरोपी, नॉर्थ जोन पुलिस की सख्त कार्रवाई में सलाखों के पीछे

    आर्म्स एक्ट में फिर फंसा पूर्व अपराधी: आम लोगों को भयभीत कर रहा था आरोपी, नॉर्थ जोन पुलिस की सख्त कार्रवाई में सलाखों के पीछे

    आरोपी पूर्व में चोरी,मारपीट एवं आर्म्स एक्ट में रह चुका है जेल में निरुद्ध

    रायपुर : पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

    दिनांक 23.02.2026 को थाना खमतराई पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि आडवानी स्कूल के पीछे कैलाश नगर बिरगांव रायपुर एक व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगो को भयभीत कर रहा है। सूचना पर मुखबीर के बताये हुए स्थान के पास पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर लहराते हुए मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर उसने अपना नाम कबीर मरावी ऊर्फ नथनी पिता यशवंत मरावी उम्र 19 साल पता डेरापारा आडवानी स्कूल के पास बीरगांव थाना खमतराई जिला रायपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार बटनदार चाकू मिला।उक्त चाकू  समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी सदर का यह कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक126/26 पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

    गिरफ्तार आरोपी- कबीर मरावी ऊर्फ नथनी पिता यशवंत मरावी उम्र 19 साल पता डेरापारा आडवानी स्कूल के पास बीरगांव थाना खमतराई जिला

  • रात के अंधेरे में की थी चोरी, साइबर व एंटी क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई से दो आरोपी गिरफ्तार, लेनेवो लेपटॉप और दोपहिया वाहन जब्त

    रात के अंधेरे में की थी चोरी, साइबर व एंटी क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई से दो आरोपी गिरफ्तार, लेनेवो लेपटॉप और दोपहिया वाहन जब्त

    रायपुर : प्रार्थी मयंक कुमार ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त के साथ कोटा सरस्वती नगर रायपुर में किराये के मकान में रहता है। दिनांक 15.02.26 की रात्रि को कोई अज्ञात चोर प्रार्थी कमरे में रखें उसके दोस्त का लैपटॉप को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।   

           घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

           वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी एवं उसके दोस्त सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों सहित हाल ही में चोरी के प्रकरणों में जेल से रिहा हुआ आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

           इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर कोटा सरस्वती नगर निवासी दिनेश रात्रे एवं कोमल रात्रे को पकड़कर पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा लैपटॉप चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

           दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की लेनेवो कंपनी का 01 नग लेपटॉप तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी

    01.    दिनेश रात्रे पिता धनसिंग रात्रे उम्र 19 साल निवासी जैतखंभ के पास सतनामी पारा कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

    02.    कोमल रात्रे पिता लक्ष्मण रात्रे उम्र 21 साल निवासी जैतखंभ के पास सतनामी पारा कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

  • लिफ्ट देकर सुनसान गली में लूटा, पेट पर चाकू टिकाकर छीने पैसे: आजाद चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शेख कबीर सलाखों के पीछे

    लिफ्ट देकर सुनसान गली में लूटा, पेट पर चाकू टिकाकर छीने पैसे: आजाद चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शेख कबीर सलाखों के पीछे

    रायपुर : प्रार्थी मनीष कुमार यदु निवासी ग्राम सुरपा थाना आर. जामगांव, जिला दुर्ग ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20.02.2026 को वह मंदिर हसौद चौक से एक मोटरसाइकिल चालक के साथ लिफ्ट लेकर रायपुर आ रहा था। रास्ते में मोटर सायकल के चालक ने उसे शराब पिलाने हेतु कहा। दोनों लाखे नगर चौक पहुंचे, जहां वह प्रार्थी को उतारकर ईदगाहभाठा स्थित अपने ससुराल जाने की बात कहीं। कुछ समय बाद वह अपने मित्र कबीर के साथ वापस आया और प्रार्थी को सरोना स्थित जायका शोरूम छोड़ने मोटरसाइकिल में बैठाकर ले गये। रात्रि लगभग 01ः00 बजे मुकुट नगर के आगे एक सुनसान गली में मोटरसाइकिल रोककर दोनों आरोपियों ने प्रार्थी से पैसे की मांग की। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर दोनों ने उसे पकड़ लिया, चाकू पेट पर टिकाकर उसकी जेब में रखे 10,000 रुपये लूट लिए, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 46/25, धारा 309(4) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रायपुर श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी शेख कबीर को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

    आरोपी शेख कबीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की नगदी रकम 1500/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया।

    प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

    गिरफ्तार आरोपी – शेख कबीर पिता शेख नासिर उम्र 22 साल निवासी ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक रायपुर।