गरियाबंद में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान, 25 स्कूलों के 50 शिक्षकों को दिया गया पॉक्सो एक्ट का विशेष प्रशिक्षण, अब विद्यालयों में बच्चों को बताएंगे सुरक्षित रहने के तरीके और उनके कानूनी अधिकार

सुरक्षित बचपन अभियानः गरियाबंद के 25 स्कूलों के 50 शिक्षकों को दिया गया लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम का प्रशिक्षण शिक्षक स्कूलों में बच्चों को करेंगे जागरूक से नो, मूव अवे, टेल समवन  सुरक्षा नियमों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी गरियाबंद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देश पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के…

Read More

प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा लेकर अयोध्या रवाना हुए गरियाबंद के 94 श्रद्धालु, श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, भक्तों में दिखा श्रद्धा और उत्साह का उल्लास

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह और भक्ति का उल्लास गरियाबंद : श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज गरियाबंद जिले से 94 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जिला मुख्यालय में कलेक्टोरेट परिसर से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष…

Read More

गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएगी रेडक्रॉस सोसायटी! आर्थिक सहायता से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे कई जनकल्याणकारी काम, स्कूल-कॉलेजों में CPR प्रशिक्षण से बचाई जाएगी लोगों की जान

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर गरीब एवं जरूरतमंदों को मिलेगी आर्थिक सहायता, स्कूल-कॉलेजों में सीपीआर प्रशिक्षण और रक्तदान शिविर होंगे आयोजित गरियाबंद : कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला चिकित्सालय गरियाबंद में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा गरियाबंद की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी की आगामी कार्ययोजनाओं, वित्तीय प्रबंधन एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर…

Read More

अब परीक्षा में विद्यार्थियों की प्रतिभा और समझ का होगा सटीक आकलन! रायगढ़ में 5 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान व्याख्याताओं ने सीखे ब्लूप्रिंट और मॉडल प्रश्नपत्र तैयार करने के गुर, नई शिक्षा नीति पर भी हुआ मंथन

परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण रायगढ़ : विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में पांच दिवसीय ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विकासखंड के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास एवं वाणिज्य विषयों का अध्यापन कराने वाले व्याख्याताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने व्याख्याताओं को ब्लूप्रिंट निर्माण, प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया तथा मूल्यांकन…

Read More

पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प! साल्हेपाली में मनाया गया जल अर्पण दिवस, वर्षा जल संचयन से लेकर जल स्रोतों की स्वच्छता तक दिया गया संरक्षण का संदेश

जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक ग्राम साल्हेपाली में मनाया गया जल अर्पण दिवस रायगढ़ : विकासखंड रायगढ़ के ग्राम साल्हेपाली में जल अर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए पानी की प्रत्येक बूंद को अनमोल बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जल ही जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।…

Read More

धान खरीदी में खपाने की तैयारी थी 140 क्विंटल धान, प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोदाम पर मारा छापा! पुराने धान की बिक्री भी पकड़ी गई, दो जगहों से 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त

अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त रायगढ़ : जिले में धान के अवैध भंडारण एवं समर्थन मूल्य पर पुराने धान की बिक्री रोकने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने…

Read More

जनदर्शन में खुली किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं की फाइल! कहीं धान का रकबा शून्य तो कहीं दूसरे के नाम दर्ज मिली जमीन, एडीएम ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश रायगढ़ : आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों से मुलाकात कर उनके आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन…

Read More

ड्रोन सर्वे से बदली गांवों की तस्वीर, 98 प्रतिशत हितग्राहियों को मिला संपत्ति का अधिकार अभिलेख! रायगढ़ के 769 गांवों का रिकॉर्ड भुईयां पोर्टल पर अपलोड, अब ग्रामीणों को मिलेगा अपनी संपत्ति का कानूनी दस्तावेज और विकास को नई दिशा

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख संपत्ति का पुख्ता रिकॉर्ड मिलने से विवादों में आएगी कमी, ग्राम विकास में मिलेगी सुविधा रायगढ़ : गांवों में आबादी भूमि पर बने मकानों और अन्य परिसंपत्तियों का अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का प्रमाणिक दस्तावेज मिल रहा है। स्वामित्व योजना के माध्यम से वर्षों से अपने मकानों में निवास कर रहे ग्रामीणों को अब उनकी संपत्ति का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।…

Read More

अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ की दोटूक चेतावनी, लंबित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! पीवीटीजी परिवारों को आधार-आयुष्मान कार्ड से जोड़ने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए तय हुई नई कार्ययोजना

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ पीवीटीजी समुदाय के लोगों को आधार, आयुष्मान कार्ड सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की भी हुई समीक्षा रायगढ़ : जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में…

Read More

गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी, ग्राम सभा तय करेगी विकास की प्राथमिकताएं! विकसित ग्राम पंचायत योजना के तहत सरगुजा में बनी कार्ययोजना, जल संरक्षण और रोजगार के कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस

विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम सभा के अनुमोदन से तैयार होगी प्रत्येक पंचायत की विकास योजना, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता सीईओ जिला पंचायत ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक मॉडल कार्य कराने, कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर : विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के अंतर्गत विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन…

Read More