धान खरीदी के शुरुआती दौर में ही बस्तर में किसानों की बढ़ी हलचल, 88 केंद्रों में पहुंचा 14,920 क्विंटल से ज्यादा धान, बड़ेमारेगा, तोकापाल और रायकोट ने दिखाई सबसे तेज रफ्तार, अब आने वाले दिनों में और बढ़ेगी आवक!

बस्तर में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार जिले में शुरुआती दिनों में ही 14,920 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन जगदलपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार विगत 15 नवम्बर से शुरू हुए धान उपार्जन अभियान के तहत बस्तर जिले में किसानों की आमद और खरीदी प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार 20 नवम्बर तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी 88 उपार्जन केन्द्रों में कुल 14,920.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। शुरुआती चरण में खरीदी के मामले में बड़ेमारेगा उपार्जन केन्द्र 1,595.20 क्विंटल…

Read More

बस्तर की इस बिहान दीदी ने मेहनत से बदली अपनी तकदीर, खेती को बनाया मुनाफे का व्यवसाय, 3 लाख की कमाई के साथ गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा, खेत से बाजार तक खुद संभाल रहीं कारोबार की कमान

मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बिहान दीदी की उन्नत खेती बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, मचान पद्धति और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर बढ़ाई आमदनी जगदलपुर : बस्तर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़कर खेती-किसानी को भी सफल व्यवसाय का रूप दे रही हैं। मेहनत, लगन और नई तकनीकों को अपनाकर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई…

Read More

जगदलपुर जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, बहुमूल्य संपत्ति और स्टाम्प की सुरक्षा व्यवस्था परखी, साफ-सफाई व रखरखाव देख जताई संतुष्टि

कलेक्टर द्वारा जिला कोषालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम का छःमाही निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना जगदलपुर : कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय का शुक्रवार को कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा छःमाही निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य संपत्ति और स्टाम्प का भौतिक सत्यापन किया गया।  निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री छिकारा ने स्ट्रांग रूम की सुव्यवस्थित व्यवस्था, बहुमूल्य संपत्ति व स्टाम्प के सुरक्षित रखरखाव तथा परिसर की साफ-सफाई की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने व्यापम एवं पीएससी से जुड़ी पुरानी और अनुपयोगी परीक्षा सामग्री…

Read More

होटल-रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, जगदलपुर के दो बड़े होटलों से लिए गए 5 खाद्य नमूने, जांच रिपोर्ट से सामने आएगी खाद्य सुरक्षा मानकों की हकीकत!

सुरक्षित आहार, हमर अधिकार विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान जगदलपुर : नियंत्रक / आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 16 से 30 नवंबर तक “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के अंतर्गत होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन, केटरिंग सेवाओं, एवं अन्य खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही किया जाना है, जिसके तारतम्य में दिनांक 19.11.2026 को खाद्य सुरक्षा जिला बस्तर कि टीम के द्वारा हॉटल एम्बीशन, एन एच 30, आसना, जगदलपुर…

Read More

कलम और सवालों के जरिए युवाओं में जगाई मतदान की अलख! बिलासपुर के 6 विधानसभा क्षेत्रों में चला जागरूकता अभियान, 10,233 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिला सम्मान

निबंध और क्विज से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, 198 संस्थाओं के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा निबंध में 5,184 और क्विज में 5,049 विद्यार्थियों की सहभागिता जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र बिलासपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के स्कूलों और महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता के लिए निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से 2 से 20 नवंबर तक आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों की कुल…

Read More

रायपुर के राज्य स्तरीय समारोह में बिलासपुर के स्काउटर-गाइडरों का बढ़ा मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को मिला सम्मान, कई नामों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारी सम्मानित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित बिलासपुर : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्काउटिंग की मूल भावना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा युवाओं में सेवा और नेतृत्व…

Read More

घर में बाहर से लगा था ताला, अंदर टूट चुका था अलमारी का लॉकर! चोरी के सोने के चैन, चांदी के 12 बेलपत्र और 89,495 रुपये बरामद, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र एवं नगदी रकम बरामद पुलिस की त्वरित कार्यवाही रायपुर : मध्य जोन थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान द्वारा थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 18.11.2026 को परिवार सहित वाराणसी जाने के दौरान घर में ताला…

Read More

हाथ में धारदार चाकू लेकर सरेराह लोगों को डरा रहा था बदमाश, सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस, हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाशों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार। हाथ में धारदार चाकू रखकर आने जाने वाले को कर रहा था भयभीत। बदमाश के कब्जे से धारदार चाकू किया गया बरामद। बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। बिलासपुर : आज दिनांक 20.11.2026 को सूचना मिला कुदुदण्ड माता चौरा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहरात हुये आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा कुदुदण्ड…

Read More

महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष पर 4.14 लाख रुपये के गबन का आरोप, 12 महिलाओं की जमा पूंजी का हिसाब मांगने पर खुला मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला स्व-सहायता समूह की 4,14,800 रुपये की राशि का गबन करने के आरोप में समूह अध्यक्ष गिरफ्तार, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ग्राम नागपुरा के सपूरा माता सहायता समूह की 12 महिला सदस्यों द्वारा समूह की राशि के गबन के संबंध में थाना पुलगांव में शिकायत दर्ज कराई गई थी। समूह की सदस्य महिलाओं की नियमित बचत एवं बैंक खाते में प्राप्त शासकीय सहायता राशि मिलाकर कुल 4,14,800 रुपये की राशि का हिसाब नहीं मिलने का मामला सामने आया। समूह की अध्यक्ष द्वारा…

Read More

जमीन बेचने के नाम पर ऐंठे 20.95 लाख रुपये, फिर चुपचाप किसी और के नाम कर दी पूरी जमीन! आखिर कैसे रची गई धोखाधड़ी की साजिश, रानीतराई पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख 95 हजार रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को जमीन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए थाना रानीतराई क्षेत्र के ग्राम बीजाभाठा में जमीन बिक्री का सौदा कर प्रार्थी से कुल 20,95,000 रुपये प्राप्त किए गए थे। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपियों द्वारा संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई तथा प्रार्थी की रकम वापस करने में लगातार टालमटोल की गई। प्रकरण में मुख्य आरोपी के साथ जमीन बिक्री की प्रक्रिया निष्पादित कराने में सहयोग करने वाले दूसरे…

Read More