जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता। सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक। तीन जरूरतमंदों को उपचार के लिए मिली 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता। रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे जरूरतमंदों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और तत्काल मदद उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपचार कराने में…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहीं सना-सानिया, जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात! खेलो इंडिया और बीच गेम्स में भी दिखा चुकी हैं दमखम, मुख्यमंत्री ने सराहना कर आगे बढ़ने के लिए दिया प्रोत्साहन।
जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात। सना और सानिया की खेल उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित। पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन। रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में नवा रायपुर से आई मार्शल आर्ट की खिलाड़ी बेटियों सना और सानिया ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों बेटियों की खेल उपलब्धियों और पढ़ाई के साथ खेल के प्रति…
Read Moreपिता के कैंसर इलाज में खत्म हुई परिवार की जमा पूंजी, घर गिरवी रखने तक की आई नौबत! जनदर्शन में फरहीन की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा, पढ़ाई जारी रखने के लिए किया प्रोत्साहित।
मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद। कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा। बेटी को पढ़ाई जारी रखने किया प्रोत्साहित, कहा- चिंता न करें, हरसंभव सहयोग करेंगे। रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन ने मुलाकात कर अपने परिवार की आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बेहद आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ उसकी पूरी बात सुनी और…
Read Moreतीन साल के मासूम पार्थ के इलाज में आर्थिक तंगी बनी बाधा, मां की गुहार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता! मोतियाबिंद के उपचार सहित बेहतर इलाज की व्यवस्था के दिए निर्देश।
नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश। जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा। आर्थिक तंगी के कारण इलाज में आ रही परेशानी, मुख्यमंत्री ने बच्चे का समुचित उपचार सुनिश्चित करने को कहा। रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में राजनांदगांव से अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ साहू को लेकर पहुंची मां पूर्णिमा साहू की गुहार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पूर्णिमा साहू…
Read Moreबेटे के इलाज के लिए भटक रहे पिता को जनदर्शन में मिली बड़ी राहत! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 6 वर्षीय छयांश के पूरे उपचार के दिए तत्काल निर्देश, परिवार में जगी नई उम्मीद।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार। जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा। रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता श्रीमती हिरकना बाई कोटांगले के साथ बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए सहायता की गुहार लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले। आर्थिक स्थिति…
Read Moreमुख्यमंत्री के जनदर्शन में बुजुर्ग की पीड़ा सुन पिघला संवेदनशीलता का दिल, 83 वर्षीय परसराम राठौर को तत्काल मिली सुनने की नई उम्मीद! 30 साल बाद साफ आवाज सुनकर भावुक हुए बुजुर्ग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से चेहरे पर लौटी मुस्कान।
जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता। तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र। तत्काल सहायता से अभिभूत बुजुर्ग बोले – अब सब कुछ अच्छी तरह सुनाई दे रहा। रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुनीं। इस दौरान कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग परसराम राठौर अपने पुत्र सोमनाथ राठौर के साथ अपनी…
Read Moreजशपुर के दर्जनों गांवों की वर्षों पुरानी परेशानी अब होगी दूर! कपरी नदी पर 4.16 करोड़ से बनेगा वृहद पुल, बरसात में 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने की मजबूरी होगी खत्म।
रानीकोम्बो–चहटपारा मार्ग पर कपरी नाला में 4 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बनेगा वृहद पुल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को दी बड़ी सौगात, दर्जनों गांवों की बदलेगी आवागमन की तस्वीर बरसात में 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने की मजबूरी होगी खत्म, बारहमासी आवागमन की मिलेगी सुविधा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी…
Read Moreशासकीय जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे पटवारी से भिड़े दो भाई, गाली-गलौज के बाद डंडे और मुक्कों से किया हमला! घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दूसरा अब भी फरार।
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी रायगढ़ : घरघोड़ा पुलिस ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एक आरोपी…
Read Moreग्राहक की तलाश में घूम रहे थे नशीली सिरप के दो सप्लायर, तभी पुलिस ने बिछाया जाल! ‘ऑपरेशन आघात’ में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 हजार से अधिक कीमत की 26 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ दोनों गिरफ्तार ।
“ऑपरेशन आघात” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्तार ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों के कब्जे से 26 शीशी प्रतिबंधित ONEREX नशीली सिरप बरामद कुल 2600 एमएल नशीली सिरप, कीमत ₹41,247 जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप की बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे दो सप्लायर को गिरफ्तार किया…
Read Moreबिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बदली ट्रेनों की प्लेटफॉर्म व्यवस्था, सीएसएमटी-हावड़ा मेल अब प्लेटफॉर्म-1 और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-2/3 से होगी संचालित, 26 नवंबर से नया नियम लागू।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी-हावड़ा मेल एवं बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में किया गया परिवर्तन | दिनांक 26 नवम्बर 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा नई प्लेटफॉर्म व्यवस्था | बिलासपुर : रेल यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी-हावड़ा मेल एवं बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया गया है। विवरण इस प्रकार है:- गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल, 26 नवम्बर 2026 से आगामी आदेश तक बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म…
Read More