पुराने वर्ष की विदाई व नववर्ष 2026 के आगमन पर डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने लगाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, नए साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, नशे में या रैश ड्राइविंग पर होगी सख्त कार्रवाई। सूरजपुर : अगर आप नए साल 2026 का जश्न मनाने जा रहे हैं और नशे में हैं या फिर रैश ड्राइविंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि नए वर्ष में हुड़दंगियों को रोकने के लिए सूरजपुर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। किसी परेशानी अथवा कार्यवाही से बचने के लिए संयमित रहकर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की अनूठी पहल : सड़क पर हादसा हुआ तो 222 मितान बनेंगे जीवनरक्षक ! जशपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में चर्चा, गोल्डन आवर में जान बचाने का संकल्प, मुख्यमंत्री ने किया 222 मितानों का सम्मान.
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले भर के 222 सड़क सुरक्षा मितानों को सम्मानित कर सड़क सुरक्षा किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. कलेक्टर जशपुर एवं एसएसपी जशपुर के निर्देशन में पूर्व में सड़क सुरक्षा मितानों को किया जा चुका है प्रशिक्षित. सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु प्रशासन से मिल कर किये जा रहे हैं लगातार बेहतर कार्य. जशपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर जिले में एक मिसाल कायम की गई है। प्रशासन और पुलिस की अनूठी पहल के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
Read Moreभोरमदेव कॉरिडोर का भव्य आग़ाज़ 1 जनवरी को: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे 146 करोड़ की परियोजना का भूमिपूजन
भव्य भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन 01 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कॉरिडोर का करेंगे भूमिपूजन स्वदेश दर्शन योजना में कॉरिडोर निर्माण के लिए 146 करोड़ रूपए की मिली है मंजूरी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं का होगा विकास रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कबीरधाम जिले के भोरमदेव कॉरिडोर का 01 जनवरी को भूमिपूजन करेंगे। इस कॉरिडोर के लिए केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन…
Read Moreसहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 पर विराम: न्यायालयीन आदेशों के पूर्ण पालन के बाद भर्ती प्रक्रिया विधिवत समाप्त, शिक्षा विभाग ने किया स्पष्ट
सहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 : न्यायालयीन आदेशों के पूर्ण परिपालन के पश्चात प्रक्रिया विधिवत समाप्त रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती 2023 के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया माननीय सर्वाेच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के आदेशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिसम्मत ढंग से संपन्न की गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहायक शिक्षक के कुल 6285 पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 04 मई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। व्यापम द्वारा…
Read Moreजामगांव एम की केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: वनोपज प्रसंस्करण से रोजगार, ‘छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड’ को मिली नई पहचान
केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम: ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को नया बल धनंजय राठौर – संयुक्त संचालक अशोक कुमार चंद्रवंशी – सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर : केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई (CPU) ग्रामीण रोजगार में वनोपज और औषधीय पौधों के संग्रह, प्रसंस्करण और मूल्य-वर्धन (value addition) के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ग्रामीणों, खासकर महिलाओं, के लिए आय और रोजगार के नए अवसर पैदा करती है। दुर्ग जिला के पाटन विकासखंड के जामगांव एम में स्थापित केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई ग्रामीण रोजगार, वनोपज प्रसंस्करण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बस्तर पंडुम 2026 की तैयारी शुरू: 1885 ग्राम पंचायतों से चयनित कलाकार, 7 जिलों में लोक-संस्कृति का भव्य उत्सव
बस्तर पंडुम 2026’ से सजेगा आदिवासी कला-संसार बस्तर की लोक-संस्कृति का यह महोत्सव 10 जनवरी से 06 फरवरी तक चलेगा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की लोक-संस्कृति, परंपरा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए बस्तर पंडुम 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरु कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2026 में “बस्तर पंडुम 2026” का आयोजन जनपद, जिला एवं संभाग स्तर पर प्रतियोगात्मक स्वरूप में किया जाएगा। यह आयोजन बस्तर अंचल की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल: औद्योगिक नीति 2024–30 हुई और मजबूत, एमएसएमई, सेवा क्षेत्र, शिक्षा व स्वास्थ्य में निवेश को बढ़ावा
औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में संशोधन : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में महत्वपूर्ण संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन संशोधनों के माध्यम से नीति को अन्य राज्यों की तुलना में और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक, स्पष्ट एवं निवेश-अनुकूल बनाया गया है। इससे राज्य में औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावनाएँ सुदृढ़…
Read MorePM जनमन योजना को नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी, 18 जिलों के 2100 से अधिक आदिवासी गांवों तक पहुँचेगी स्वास्थ्य सेवा
दूरस्थ आदिवासी अंचलों को स्वास्थ्य की नई राह — मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी प्रदेश के 18 जिलों के 2100 से अधिक गाँवों और बसाहटों तक पहुँचाई जाएंगी नियमित स्वास्थ्य सेवाएँ रायपुर : दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों के दरवाज़े तक पहुँचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बुधवार को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: मिलर्स को बढ़ी प्रोत्साहन राशि, लघु वनोपज संघ को 30 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण, रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण, आर्थिक सुदृढ़ता और औद्योगिक प्रगति से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों के माध्यम से वनवासी संग्राहकों, कृषकों, मिलरों, औद्योगिक निवेशकों, परिवहन क्षेत्र तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। मंत्रिपरिषद के ये फैसले राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार सृजन, निवेश प्रोत्साहन और सुशासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका…
Read Moreछत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर महाअभियान होगा शुरू : हेलमेट नहीं तो हादसा तय ! सड़क सुरक्षा माह में चलेगी सख्ती और जागरूकता दोनों अभियान, 31 दिन – हजारों कार्यक्रम…
रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत 1 जनवरी से की जा रही है। पूरे प्रदेश में एक माह तक प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान, रैली, प्रतियोगिताएं और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रायपुर से भिलाई तक सड़कों पर सुरक्षा का संदेश गूंजेगा, ताकि “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन” का संकल्प जन-जन तक पहुंचे। जनसामान्य, सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के संबंध में जागरूकता…
Read More