मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री केदार कश्यप रायपुर : छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग द्वारा 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है। इन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ कल 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
विष्णुदेव साय का सक्ती पावर प्लांट हादसे पर बड़ा बयान: Vedanta Limited के बॉयलर ब्लास्ट से मची तबाही पर जताया गहरा शोक, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देश
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दुर्घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को…
Read Moreविष्णुदेव साय ने समरसता भोज में दिया एकता का संदेश: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आमजन संग बैठकर किया भोजन, बोले—संविधान ही लोकतंत्र की आत्मा, समरसता उसकी सबसे बड़ी शक्ति
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और समरसता उसकी सबसे बड़ी शक्ति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकरनगर स्थित दुर्गा मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ बैठकर भोजन किया तथा स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।…
Read Moreवरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत क्लॉडियस का बड़ा सवाल—क्या भारत कभी FIFA World Cup में बना पाएगा जगह? 1950 से अब तक की नाकामियों, गिरती रैंकिंग और कमजोर ढांचे पर तीखा विश्लेषण
क्या हम कभी विश्व कप के लिए कर पाएंगे योग्यता हासिल ? फीफा विश्वकप 2026, 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आलेख .. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ खेल पत्रकार व टी वी कमेंटेटर. रायपुर रायपुर : संसार के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाल के विश्वकप का पहला आयोजन 1930 में हुआ। इस स्पर्धा को फीफा याने फ्रांसिसी भाषा में फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबाल एसोसिएशन द्वारा 23वीं बार आयोजित की जा रही है। द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण 1942 और 1946 में इस प्रतियोगिता को स्थगित रखा गया…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का श्रद्धा नमन—सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प, प्रदेशवासियों से बाबा साहब के आदर्श अपनाने का आह्वान
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, विधायक श्री रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए…
Read Moreलोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम: विष्णुदेव साय ने 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने हेतु सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र: अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एकजुटता का आह्वान: मुख्यमंत्री साय ने सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को लिखा पत्र रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, विधानसभा सदस्यों तथा महिला संगठनों को पत्र लिखकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को…
Read Moreसमानता और न्याय के महानायक को नमन! विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर दिया बड़ा संदेश—समतामूलक समाज निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
सामाजिक न्याय और समानता के महान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होकर हम समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान…
Read Moreबस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत! विष्णु देव साय ने सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का किया शुभारंभ—अब 1046 स्वास्थ्य केंद्रों पर 133 जांचें मुफ्त, हर मरीज तक पहुंचेगी रिपोर्ट
बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर : “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः…” की भारतीय जीवनदृष्टि को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिला चिकित्सालय में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। यह पहल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आधार…
Read More‘विकसित भारत 2047’ का विजन हुआ और स्पष्ट! केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने रायपुर से दिया बड़ा संदेश—देश के भविष्य की कमान संभालेंगे युवा, नीति निर्माण में निभाएंगे निर्णायक भूमिका
विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया IIIT रायपुर में राष्ट्रीय-स्तरीय ‘MY Bharat Budget Quest’ का आयोजन रायपुर : राष्ट्रीय-स्तरीय ‘MY Bharat Budget Quest’ के आयोजन में युवा मामले और खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया का वर्चुअल संबोधन में विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को समावेशी विकास तथा सतत विकास की दिशा में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्य निदेशक(प्रभारी) MY…
Read Moreनक्सलमुक्त बस्तर में विकास का महाबूस्ट! विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात—228 परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात रायपुर : नक्सलवाद के प्रभाव से उबरकर नए विश्वास और विकास की राह पर अग्रसर बस्तर क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपए से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 159 कार्यों का शिलान्यास और 69 कार्यों का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान की।…
Read More