दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत पापटपल्ली व डोर्नकल स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन निर्माण हेतु प्री-एनआई व एनआई कार्य के फलस्वरुप कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी बिलासपुर, 13 अगस्त 2025 : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में पापटपल्ली-डोर्नकल स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन निर्माण हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण मध्य रेलवे से…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
सुरक्षित रेल परिचालन का प्रतीक: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पांच कर्मी सुरक्षा में सतर्कता के लिए हुए सम्मानित
बिलासपुर, 13 अगस्त 2025 : तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को मासिक संरक्षा संगोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया । यह पुरस्कार उन पांच कर्मचारियों को दिया गया, जिन्होंने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से रेल संरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । ये पुरस्कार रेल संरक्षा के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यक्षमता को दर्शाता है, जो रेल यात्रा को निश्चिंत और सुरक्षित बनाने में सहायक है । महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर्मचारियों में…
Read Moreबिलासपुर रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक बैन! यात्रियों को बोतल क्रशिंग मशीन का इस्तेमाल करने के लिए किया गया जागरूक
“स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में प्लास्टिक कचरों के बेहतर ढंग से निष्पादन करने हेतु जागरूक किया गया बिलासपुर, 13 अगस्त 2025 : भारतीय रेलवे द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की पूर्व संध्या पर 01 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “स्वच्छ भारत मिशन” एवं “स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा”…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी
छत्तीसगढ़ को सप्लाई प्लान के अतिरिक्त डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन आबंटन कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री से दिल्ली में की मुलाकात रायपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के…
Read Moreभ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र – तथ्यों से हुआ खुलासा
रायपुर 12 अगस्त 2025/ एक न्यूज पोर्टल द्वारा भ्रामक और तथ्यहीन समाचार प्रस्तुत कर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने का दुष्प्रयास किया जा रहा है। “13 करोड़ 89 लाख का शाही दफ्तर” तथा “झूमर” जैसे शब्दों का प्रयोग कर षड्यंत्रपूर्वक बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। स्पष्ट किया जाता है कि लगभग सवा वर्ष पूर्व, वर्ष 2023-24 के तृतीय अनुपूरक बजट में लोक निर्माण विभाग (PWD) की सूची में 1389 लाख रुपये का जो उल्लेख दर्ज था, वह पूर्णतः त्रुटिपूर्ण…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की तीसरी लॉटरी 19 अगस्त को, 6100 सीटें अब भी खाली
रायपुर, 12 अगस्त 2025 / छत्तीसगढ़ राज्य में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश के लिए तीसरी लाटरी 19 अगस्त को निकाली जाएगी। इस अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों में प्रवेश दिया जाता है। लोक शिक्षण संचालनालय, से मिली जानकारी के अनुसार, जिन बच्चों का चयन पहले ही हो चुका है, उनके नामों को छोड़कर शेष आवेदकों के बीच लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इस चरण में अभिभावकों या बच्चों द्वारा नए आवेदन की आवश्यकता नहीं…
Read Moreयुक्तियुक्तकरण से कोरकोमा मिडिल स्कूल में पढ़ाई हुई नियमित, सुदूर अंचल के बच्चों तक पहुंची गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
रायपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशन में लागू की गई शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस नीति के तहत अतिरिक्त और रिक्त पदों का संतुलन कर शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अब सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों को भी नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र कोरकोमा का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, जहां 319 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इसका स्पष्ट उदाहरण है। पहले यहां शिक्षकों…
Read Moreमुफ्त बिजली योजना में तेजी : ऋण प्रक्रिया सरल करने पर जोर, पीएमओ की समीक्षा बैठक, मुफ्त बिजली के लक्ष्य पर नजर, पीएमओ ने ऋण में देरी पर जताई सख्त नाराजगी.
पीएमओ द्वारा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा व स्पष्ट निर्देश. शीघ्र स्थापना के लिये बैंकर्स – वेंडर्स सरलता से दें सुविधाएं. रायपुर. 12 अगस्त 2025 : रायपुर में आयोजित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय की डायरेक्टर श्रीमती पूजा जैन ने बैंकों और वेंडर्स को सख्त निर्देश दिए। बैठक में ऋण प्रक्रिया सरल करने, डॉक्यूमेंटेशन घटाने और सोलर प्लांट स्थापना में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर करने पर जोर दिया गया। पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया स्थित विद्युत सेवा भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय…
Read Moreछत पर सजे सूरज के घर से चमका जीवन : बचत की खुशी, पर्यावरण की रोशनी’, ’बिजली बिल से मिली राहत और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य का संकल्प’
रायपुर, 12 अगस्त 2025/ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब कोरबा जिले के हर मोहल्ले और बस्ती तक पहुँच रहा है। इस योजना ने न केवल लोगों के बिजली बिलों में भारी बचत कराई है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण में भी अहम योगदान दिया है। कोरबा जिले के नगरीय क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दादर खुर्द निवासी श्री शंकर पुरी जिन्होंने अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा का…
Read Moreपीएम सूर्यघर योजना से प्रदीप पटेल के घर बन रही हर महीने 400 यूनिट बिजली, बिल एक तिहाई से भी कम
रायपुऱ, 12 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से समान्य नागरिक भी अब बिजली उत्पादक बनते जा रहें है। अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर पावर प्लांट लगाने से लोगों की बिजली की समस्या का समाधान तो हो ही रहा है, साथ ही उपयोग के बाद बची हुई बिजली को बेचकर उन्हें अच्छा-खासा फायदा भी हो रहा है। रायगढ़ के सावित्री नगर में रहने वाले श्री प्रदीप पटेल भी ऐसे ही एक बिजली उत्पादक बन गये है। श्री प्रदीप पटेल ने अपने घर पर 3…
Read More