जनजातियों की भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव आदिवासी समाज को अन्य समाज से जोड़ने के लिए सेतु का कार्य करेगा: मुख्यमंत्री जनजातीय साहित्य को लिपिबद्ध करने की जरूरत: मंत्री डॉ. टेकाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि जो प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं, उन्हें हमें बचाना है। इसके लिए जनजातीय भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का…

Read More

नवीन तहसील ’’साल्हेवारा’’ के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल करते हुए ‘‘साल्हेवारा’’ तहसील के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिूसचना आज 18 अप्रैल को प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, नवीन तहसील सृजित करना और उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित की गई है। इसके तहत परिवर्तन के स्वरूप अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल साल्हेवारा के पटवारी हल्का क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल : नवीन जिला ‘‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’’ के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिूसचना आज 18 अप्रैल को प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा जिला राजनांदगांव की सीमाओं को परिवर्तित करना, नवीन जिला ‘‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’’ का सृजन करना और उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित की गई है। इसके तहत परिवर्तन के स्वरूप अंतर्गत जिला राजनांदगांव के उपखण्ड-खैरागढ़ एवं छुईखदान तथा तहसील खैरागढ़, गंडई एवं…

Read More

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों की पात्रता सूची के सत्यापन का कार्य प्रारंभ

ग्राम पंचायतों में योजना के वर्तमान हितग्राहियों की सूची की गई प्रकाशित पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने तथा अपात्र का नाम विलोपित करने ग्राम पंचायत में आवेदन 18 से 25 अप्रैल तक प्राप्त किए जाएंगे मृत हितग्राही के उत्तराधिकारी पात्रता सूची में जुड़वा सकेंगे अपना नाम राजस्व सचिव ने कलेक्टरों, जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों की सूची का प्रकाशन 18 अप्रैल को आज संबंधित ग्राम पंचायत…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : जालबांधा उप तहसील कार्यालय प्रारंभ

कलेक्टर राजनांदगांव ने की नायब तहसीलदार की पदस्थापना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खैरागढ़ अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ/कार्यरत नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय, जालबांधा में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 16 अप्रैल को अपने निवास कार्यालय में खैरागढ़ से आए लोगों को सम्बोधित करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला…

Read More

पहली पत्नी रहते दूसरा विवाह अवैधानिक, पति के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्यवाही – डॉ नायक

आयोग की समझाइश पर ससुर, पोती के पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये देने हुआ तैयार, आयोग के पहल पर सम्पत्ति के 1/10वें भाग की हकदार होगी आवेदिका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। आज प्रस्तुत प्रकरण में अनावेदक पति ने आयोग के समक्ष स्वीकार किया कि उसका आवेदिका से तलाक नहीं हुआ है। दूसरी औरत से मंदिर में उसकी माता-पिता की…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर जताई कड़ी नाराजगी, सरकारी अस्पतालों में ब्रांडेड दवाईयां लिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की बजाय ले-आउट पास करने का अधिकार अब नगर निगम को नगरीय निकायों की सम्पत्तियों को फ्री-होल्ड करने के निर्देश नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी होंगे राजपत्रित अधिकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की समीक्षा के दौरान सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर कड़ी नाराजगी जताई।…

Read More

राज्यस्तरीय भरतनाट्यम स्पर्द्धा में दिव्यांका ने पाया प्रथम स्थान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मधुगूँजन के अंतर्गत सीएमडी चौक स्थित लॉयन्स क्लब भवन कला विकास केंद्र में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय अखिल भारतीय संगीत एवं नाट्य प्रतियोगिता में शहर की उभरती प्रतिभा एन दिव्यांका ने भरतनाट्यम के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पर्द्धा में प्रदेश के 250 कलाकारों ने गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में भरतनाट्यम औऱ कुचिपुड़ी का दबदबा रहा। एन दिव्यांका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व नृत्य गुरू श्वेता नायक को दिया है।

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फ़ेडरेशन के राजेश चटर्जी निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि फेडरेशन के नियमावली (संविधान) का नियम 10(अ) के अंतर्गत साधारण सभा / आमसभा का आयोजन विवेकानंद भवन स्मृतिनगर भिलाई में आयोजित हुआ। साधारण सभा में बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग संभाग से शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संरक्षक/ आजीवन/ सामान्य सदस्य प्रांतीय प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हुए। निर्वाचन अधिकारी दीपक चौधरी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ बी के दास द्वारा 22 फरवरी 22 को…

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया, कलेक्टर को जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश, घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों…

Read More