एनएच की जमीन पर खेल, जांच हुई तो ये सारे डकैत जायेंगे जेल, सरकारी जमीन की बंदरबांट पर भाजपा का बघेल सरकार पर सीधा हमला, यह माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत का नमूना है- विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में भूमाफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि बस्तर मुख्यालय जगदलपुर शहर से लगी करोड़ों की जमीन किसी न किसी के नाम करके सरकारी जमीन की डकैती करने के इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आई तो ये सब के सब जेल जायेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा राज के साथ माफिया राज का अंत होने का दावा करने वाले कांग्रेसी…

Read More

मुख्यमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी, हड़ताल वापस लेने की घोषणा: आज से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से स्कूली बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का नुकसान न होने देने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री की समझाइश पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहर्ष हड़ताल वापस लेने और 29 दिसंबर से स्कूलों में अध्यापन कार्य करने की घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सी.डी. भट्ट एवं श्री सिराज बख्त, सचिव…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं छत्तीसगढ़ के शैल-गुफा चित्र, राज्य में शैल चित्रों के संरक्षण हेतु ‘‘वैश्विक संभावना में रॉक कला संरक्षण’’ विषय पर सेमीनार सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में शैल चित्रों के संरक्षण हेतु ‘‘वैश्विक संभावना में रॉक कला संरक्षण’’ विषय पर सेमीनार सम्पन्न छत्तीसगढ़ के शैल चित्र तथा गुफा चित्र राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, इनका संरक्षण तथा संवर्धन अति आवश्यक है। इसके लिए विगत दिवस नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में ‘‘वैश्विक संभावना में रॉक कला संरक्षण’’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमीनार में गहन विचार-विमर्श किया गया। सेमीनार का आयोजन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन…

Read More

कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 3 जनवरी से लगाए जाएंगे टीके, प्रदेश में लगभग 16.39 लाख किशोर-किशोरियों के टीकाकरण की तैयारी पूरी

स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक के लोगों को दी जाएगी तीसरी खुराक, मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के इस विशेष अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को 3 जनवरी से टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए पात्र लाभार्थी एक जनवरी से कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60…

Read More

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीडा, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज साइंस कॉलेज मैदान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 5 संभागों के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर गायन, नृत्य, वादन, चित्रकला एवं क्विज के विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा…

Read More

जशपुर में चाय और बस्तर में कॉफी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित टी-कॉफी बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय, उद्योग भवन में टी-कॉफी बोर्ड के कार्यालय की स्थापना की स्वीकृति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर इलाके में चाय तथा बस्तर अंचल में कॉफी की खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए सर्वेक्षण एवं प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आज यहां बीज भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ टी-कॉफी बोर्ड की प्रथम बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ टी-कॉफी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष सचिव कृषि डॉ. एस. भारतीदासन,…

Read More

राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम हनुमान जी का मूल मंत्र यह था, छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा बिना विश्राम नहीं यह हमारा भी संकल्प

मुख्यमंत्री ग्राम पतोरा में हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम, हनुमान जी भगवान श्री राम की सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हैं हमें छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का मौका दिया है छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सेवा करना उनके दुख दर्द दूर करना हमारा पहला कर्तव्य है और  इसे पूरा करने हम संकल्पबढ़ होकर कार्य कर रहे हैं। दुर्ग जिले के ग्राम पतोरा में हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे…

Read More

पुरखों के सपनों के अनुरूप किसानों, गरीबों और श्रमिकों के श्रम को मिल रहा सम्मान, ’गोडमर्रा में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण’

मुख्यमंत्री की घोषणा: खरखरा जलाशय अब स्व. श्री राजीव गांधी और खरखरा-मोहदी पाट परियोजना दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर गोडमर्रा-सुरेगांव तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण और गोडमर्रा पाट सौंदर्यीकरण की दी मंजूरी, मुख्यमंत्री गोडमर्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुरखों के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीबों और श्रमिकों के श्रम को सम्मान दिलाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुरखों के सपने को पूरा करने विकास के छत्तीसगढ़…

Read More

मुख्यमंत्री ने जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की, मुख्यमंत्री बालोद में गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन बनेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर मंे गार्डन निर्माण की घोषणा की। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कोसरिया राउत यादव समाज को गरिमापूर्ण कार्यक्रम…

Read More

चावल के परिवहन में तेजी लाने के निर्देश, रेल्वे के द्वारा निर्धारिक रैक के अतिरिक्त कंटेनरों के माध्यम से किया जाएगा परिवहन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में खाद्यान्न भण्डारण की व्यवस्था तथा खाद्यान्न के परिवहन के लिए कार्ययोजना बनाने के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंधित मिलो की पूरी मिलिंग क्षमता के साथ धान की मिलिंग करने और एफसीआई के निर्धारित रैक पाइंट तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि आगामी दिनों में एफसीआई के गोदामों में प्रतिदिन 15 हजार मीटरिक टन चावल जमा करना सुनिश्चित किया जाए।…

Read More