मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर गनोद में बनेगा पशु चिकित्सालय भवन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गनोद में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण  हेतु 11 लाख 69 हजार रुपये  स्वीकृति किए गए हैं, जिसका आज श्री कोमल सिंह साहू व भुनेश्वरी डागेश्वर सरपंच ग्राम पंचायत गनोद के आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  डोमन लाल साहू उपसरपंच, पार्वती निषाद, रुपाली निषाद, पिंकी तारक, कृष्ण कुमार निर्मलकर, दुलेश कुमार गिलहरे, अनुज कुमार भट्ट , कलीराम साहू, संतोष तारक, सालिक राम तारक,…

Read More

बस्तर और सरगुजा अंचल के जिला अस्पतालों में भी अब निःशुल्क कीमोथेरेपी सुविधा, चरणबद्ध रूप से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में शुरू होगी सुविधा

यह सुविधा वाले प्रदेश के 17 में से 8 अस्पताल इन दोनों संभागों के पिछले डेढ़ वर्षों में 820 मरीजों की कीमोथेरेपी, 2809 लोगों में कैंसर की जांच कोरोना काल में जब परिवहन सुविधाएं बंद थीं तो स्थानीय स्तर पर मौजूद इस सुविधा ने कैंसर के मरीजों को दी थी बड़ी राहत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश के 17 जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा विकसित कर ली गई है। डे-केयर कीमोथेरेपी (Day-Care Chemotherapy) की सुविधा वाले इन 17 अस्पतालों में से आठ बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचल में…

Read More

कोविड टीकाकरण कार्यक्रम कलेक्टर ने की ‘हर घर दस्तक अभियान‘ की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक लेकर ‘हर घर दस्तक अभियान‘ की समीक्षा की। कलेक्टर ने केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा छूटे हुए सभी हितग्राहियों को टीका लगाने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने इसके लिए तय निर्धारित लक्ष्य की रणनीति बनाकर पूरा करने को कहा। इस अवसर पर नगर निगम…

Read More

होम आइसोलेशन के मरीज कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, अन्यथा होगी कार्यवाही, जिला प्रशासन ने जारी किये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा नागरिकों से कोरोना की रोकथाम और नियंत्रण  की दृष्टि से हर संभव सहयोग करने तथा सही जानकारी देने की अपील की गई है। इस संबंध में गलत जानकारी देने, साक्ष्य छुपाने सहित कोरोना वृद्धि के जिम्मेदार पाए जाने पर एपेेडेमिक एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। होम आइसोलेशन की नोडल अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव  व्यक्ति, जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैं उनमें से कुछ लोगों ने अपना गलत मोबाइल नंबर दिया है तथा कुछ लोगों द्वारा…

Read More

भाजपा गाय और राम के नाम पर वोट मांगती है ,कांग्रेस सरकार रामवनगमन पथ और गौठान पर काम कर रही है, भगवान राम और गाय हमारी आस्था के प्रतीक है

छत्तीसगढ़ में भांचा का चरण छूने की परंपरा है,क्योंकि भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांचा थे- मोहन मरकाम महंगाई से जनता त्रस्त है, हम दो हमारे दो की सरकार मस्त है – डॉ चंदन यादव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, जन जागरण अभियान के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव बेलतरा से जनजागरण अभियान पदयात्रा किये, पदयात्रा आज ग्राम गिधौरी,नेवेसा, जाली होते हुए पाँच किलोमीटर पदयात्रा कर बेलतरा…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष देवा देवांगन का पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, शनिवार दिनांक 20/11/2021 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग डा. देवा देवांगन का पदग्रहण समारोह एवं सीनियर कांग्रेसी अधिवक्ततागणो व छत्तीसगढ़ शासन के निकाय/मंडल/बोर्ड में नियुक्त अधिवक्तागण का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त्त जिलों से विधि विभाग के अधिवक्ता उपस्थिति रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद अक़बर विधि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि महेंद्र छाबड़ा अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, डॉ. किरणमयी नायक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महिला आयोग, सुशील आनंद शुक्ला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, संचार विभाग,…

Read More

सांसद संतोष पांडेय किसानों को अब भी नक्सली, आतंकवादी, खालिस्तानी मानते है या माफी मांगेगे – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय ने आंदोलनरत किसानों को नक्सली, आतंकवादी और खालीस्तानी कहा था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सांसद पांडेय से पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों किसान कानून वापसी की घोषणा के बाद संतोष पाण्डेय किसानों से माफी मांगेगे या फिर भाजपा सांसद आज भी किसानों को नक्सली, आतंकवादी और खालीस्तानी ही मानते हैं? भारतीय जनता पार्टी का चरित्र मूल रूप से फासीवादी और असहिष्णु है भाजपा अपने असहमति में उठने वाली आवाज को…

Read More

मेडिकल के सभी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के लिए 3 माह में चिप्स तैयार करेगा सॉफ्टवेयर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ हुआ है एम.ओ.यू.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. चिप्स (Chhattisgarh InfoTech Promotion Society) मेडिकल के सभी पाठयक्रमों की काउंसिलिंग के लिए आगामी तीन महीनों में सॉफ्टवेयर तैयार करेगा। काउंसिलिंग की जटिलता को देखते हुए चिप्स द्वारा अलग-अलग पाठ्यक्रम के अनुसार सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा। चिप्स ने सॉफ्टवेयर तैयार करने टाइम-लाइन के साथ पूरी रूपरेखा तैयार कर चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को इस संबंध में अवगत करा दिया है। चिप्स के अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के साथ 11 पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने एम.ओ.यू. किया गया है। इनमें चिकित्सा स्नातकोत्तर, चिकित्सा…

Read More

2.67 लाख छोटे भूखंडो का पंजीयन, छोटे भूखंड के स्वामियों का हुआ फायदा, आसान हो गया अब रजिस्ट्री कराना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छोटे भूखंडों के विक्रय पर लगी रोक को हटाया गया है। इसका ही परिणाम है कि अब तक राज्य के 2 लाख 67 हजार से ज्यादा छोटे भूखंड के स्वामियों ने भूखंडों की रजिस्ट्री की गई है। ऐसे भूखंड के स्वामियों को अपनी जरूरत के हिसाब से भूखंडों को विक्रय एवं क्रय करने की छूट मिलने से उन्हें फायदा हुआ है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन ने जनवरी 2019 में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 डिसमिल से कम…

Read More

महारानी अस्पताल में आज से दो सत्रो में ओपीडी सेवाएं आरंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, राज्य शासन के निर्देशानुसार महारानी जिला अस्पताल जगदलपुर में इलाज के लिए आने वाले अधिक से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने हेतु आज 22 नवंबर से दो सत्रो में ओपीडी सेवाएं को आरंभ की गई हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि इसके अंतर्गत आज से प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली में शाम 4 बजे से 6 बजे तक ओपीडी सेवाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन के…

Read More