सूरजपुर में अब बीट पुलिसिंग और होगी मजबूत, डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर ग्रामों व पंचायत भवन में लगे थाना-चौकी व बीट प्रभारियों के नाम व मोबाईल नंबर की जानकारी के पोस्टर. सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस ने बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले के सभी पंचायत भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर थाना, चौकी एवं बीट प्रभारियों के नाम और मोबाइल नंबर वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इस पहल से…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई
पंडवानी की विश्वविख्यात साधिका का पैतृक गांव गनियारी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; हजारों लोगों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि रायपुर : छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को रविवार को उनके पैतृक गांव गनियारी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राज्य शासन के निर्णय के अनुरूप पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, साहित्यकारों तथा हजारों श्रद्धालुओं…
Read Moreभारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत मंत्रिमंडल चिंतन शिविर में सतत पर्यटन, जनजातीय संस्कृति और स्थानीय रोजगार पर साझा दृष्टि; छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन श्री सुमन बिल्ला के रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने रायपुर विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री बिल्ला भारतीय प्रबंधन संस्थान…
Read Moreडूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह पर फिलहाल विराम, नई तिथि जल्द होगी घोषित
डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह स्थगित रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आज 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाने वाला डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि एवं समय की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।
Read Moreविकसित भारत-2047 की राह में सहकारिता बनेगी सबसे बड़ी ताकत: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर मंथन, ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप तैयार
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा रायपुर : अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित कृषि मंडपम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, लाभांडी में सहकारिता क्षेत्र की चुनौतियों, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदारनाथ गुप्ता,…
Read Moreमहिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की महक पहुंची पुलिस मुख्यालय तक, डीजीपी अरुण देव गौतम ने सराहा आत्मनिर्भरता और ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम को भेंट किया गया जीपीएम की विशिष्ट पहचान ‘विष्णु भोग’ चावल, महिलाओं के आत्मनिर्भरता मॉडल और स्थानीय उत्पाद की सराहना रायपुर : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रवास पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का स्वागत स्थानीय पहचान और कृषि समृद्धि के प्रतीक ‘विष्णु भोग’ चावल से किया गया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उन्हें जिले की विशिष्ट पहचान माने जाने वाले ‘विष्णु भोग’ चावल का पैकेट भेंट कर…
Read Moreपद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई जी का निधन छत्तीसगढ़ और देश के लिए अपूरणीय क्षति, पूरा प्रदेश शोक में : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
करोड़ों दिलों पर गूंजती रहेगी तंबूरे की तान और बुलंद आवाज : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, इस दुखद खबर से हम सभी को गहरा आघात लगा है। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। वहीं यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि पंडवानी की पहचान डॉ तीजन बाई से थी। श्री साव ने…
Read Moreविश्व पटल पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई नहीं रहीं: संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा— उनकी कला और विरासत सदैव अमर रहेगी
पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक, कहा— छत्तीसगढ़ ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर का अनमोल रत्न खो दिया रायपुर : छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश और…
Read Moreलोक संस्कृति की अमर स्वर-सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले— उनका निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अपूरणीय क्षति
पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना…
Read Moreचिंतन शिविर 3.0 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से दिया हरित छत्तीसगढ़ और जनभागीदारी का सशक्त संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने…
Read More