मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के चौथे दिन ग्राम कुदरगढ़ पहुंचे, क्षेत्रवासियों को 2.45 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरसेड़ी और उप स्वास्थ केन्द्र इंदरपुर का लोकार्पण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के चौथे दिन सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुदरगढ़ पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को 2 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 1 करोड़ 2 लाख रूपए के विकास कार्र्याें का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 43 लाख रूपए के कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ में 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरसेड़ी…

Read More

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण, अपने समक्ष चावल वजन कर हितग्राहियों को कराया वितरण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कुदरगढ़ उचित मूल्य राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। और वहाँ उपस्थित हितग्राही श्रीमती राजकुमारी से दुकान में मिलने वाले राशन की मात्रा एवँ गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही अन्य हितग्राहियों से राशन के समय पर मिलने की जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष ही हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन का वजन करा कर राशन वितरित कराया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय…

Read More

अब नहीं तय करना होगा 16 किमी का पहाड़ी रास्ता, गांव के नजदीक ही मिलेगा राशन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुदरगढ़ पहंुचे। मुख्यमंत्री जब वहां चौपाल में आमजनों की समस्याएं सुन रहे थे, तब गड़ईपारा निवासी हरीलाल ने अपनी समस्या रखी और बताया कि गड़ईपारा के 25 परिवारों को राशन दुकान से राशन लेने के लिए 16 कि.मी. पहाड़ चढ़कर कुदरगढ़ आना पड़ता है, जिसमें लगभग ढ़ाई घंटे का समय लगता है। कभी-कभी खराब रास्ते से आना पड़ता है, जिसकी दूरी 35 किलोमीटर की है, इस रास्ते में नदी नाले और पथरीले रास्तों…

Read More

नक्सली भारत के संविधान पर विश्वास व्यक्त करें, फिर उनसे किसी भी मंच पर बात की जा सकती है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

प्रतापपुर में एग्रीकल्चर कॉलेज और अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट खुलेगा प्रतापपुर की प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री की घोषणा सूरजपुर जिले में बनेगी अच्छी सड़कें हमारी योजनाओं ने जीता आदिवासियों का दिल प्रतापपुर में पत्रकार भवन के लिए 10 लाख रूपए की मंजूरी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सली भारत के संविधान पर विश्वास व्यक्त करें, फिर उनसे किसी भी मंच पर बात की जा सकती हैै। मुख्यमंत्री आज प्रतापपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि…

Read More

प्रतापपुर को मुख्यमंत्री की एक और सौगात, प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवनिर्मित कोविड वार्ड का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर पहुंचे । उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में 32 लाख रुपये की लागत से बने 20 बिस्तरीय नवनिर्मित कोविड वार्ड का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने वार्ड में कोविड मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया, साथ ही वहाँ उपस्थित मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की भी जनकारी ली । अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वार्ड में सामान्य बीमारी के मरीजों को…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतापपुर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Read More

परिवार को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने गौ- उत्पाद प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

केमिकल मुक्त धूपबत्ती, उपला और दीपक बनाने का दिया गया प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूह महिला कमांडो और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आदर्श गांव पेंड्री सुकुलदैहान में 3 दिवसीय गौ- उत्पाद प्रशिक्षण शिविर का श्री कृष्ण राधा की स्मृति पर दीप प्रज्वलन कर उदघाटन किया गया, संजय तिवारी प्रशिक्षण प्रमुख (सूर्या फाउंडेशन) दुर्गेश साहू, (मितान क्लब एवं संगठन अध्यक्ष) सहित ग्राम पंचायत की महिला पंच जनों की उपस्थिति में पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें धूपबत्ती, उपला और दीपक जो केमिकल मुक्त है…

Read More

कलेक्टर ने किया जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों से पूछा हालचाल

स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की सतत माँनिटरिंग करने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने आज सुबह  जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री बंसल संजय बाजार के पास स्थित स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, महारानी अस्पलात, लालबाग मैदान में निर्माणाधीन झीरम शहीद स्मारक तथा कुम्हड़ाकोट आमगुड़ा में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने महारानी अस्पलात का औचक निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली तथा…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा मुस्तैदी से काम करें, जनता के प्रति जवाबदार बने

इलाके में पानी की कमी की स्थिति, वाटर रिचार्जिंग का काम तेजी से करें पात्र लोगों को वन अधिकार मान्यता पत्र दिलाना सुनिश्चित करें आवर्ती चराई के गौठान बस्ती के नजदीक बनाए जाए शिकायतों के निराकरण की ऑनलाईन व्यवस्था हो, कॉल सेंटर प्रारंभ किए जाएं शासकीय भवनों में की जाए रेनवॉटर हार्वेस्टिंग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी मुस्तैदी से काम करें और जनता के प्रति जवाबदार बनें। काम में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।…

Read More

राहुल गांधी का वारंगल तेलंगाना में संबोधन : छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत 2500 मिलता है – राहुल गांधी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि ये जो आपका प्रदेश है, नया प्रदेश है। तेलंगाना, ये आसानी से नहीं बना। इस प्रदेश को बनाने के लिए तेलंगाना के युवाओं ने, तेलंगाना की माताओं ने अपना खून, अपने आँसू दिए थे और ये प्रदेश किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बना था, ये एक सपना था, तेलंगाना की जनता का सपना था। 8 साल हो गए, मैं आपसे पूछना चाहता हूँ, तेलंगाना का जो सपना था, प्रगति का सपना, उस सपने का क्या…

Read More