समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अयोध्या में रामलला को उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ के देवभोग क़िस्म के चांवल का भोग प्रसाद चढ़ाया जाएगा। अयोध्या स्थित पुरारि सीड्स कंपनी 110 क्विंटल बीज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से 3.5 लाख रुपए में खरीद रही है, जिसे अयोध्या एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के खेतों में बोया जाएगा। रामलला के विशेष भोग प्रसाद के लिए 110 क्विंटल बीज को अयोध्या में लगभग 1200 एकड़ खेत में बोया जाएगा, जिससे लगभग 6 हजार क्विंटल की फसल हो सकती है। कृषि महाविद्यालय के डॉ. विवेक त्रिपाठी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू : मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में की थी लागू करने की घोषणा, राज्य के लगभग तीन लाख अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
अप्रैल माह से भविष्य निधि में मूल वेतन का 12 प्रतिशत राशि कटौती करने का निर्देश जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। इस फैसले से नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अब पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना इसी वित्तीय वर्ष से शुरू हो जाएगा। इस फैसले से लगभग तीन लाख अधिकारी-कर्मचारी को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…
Read Moreतुंहर सरकार तुंहर द्वार : घर बैठे ही लोगों को मिला साढ़े 8 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
आवेदकों को ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए बार-बार चक्कर लगाने से मिली मुक्ति परिवहन विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से मार्च माह तक 10 माह की अवधि में 08 लाख 52 हजार 136 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा…
Read Moreलोकवाणी में इस बार ‘‘नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट’’ पर होगी बात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 28 वीं कड़ी का प्रसारण 17 अप्रैल 2022 को होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकवाणी में इस बार‘‘नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट’’ विषय पर बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Read Moreमुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण मंदिर में भगवान नर-नारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, देश और प्रदेश की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राम नवमी के अवसर पर राज्य के जांजगीर-चांपा जिला स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर भगवान नर नारायण के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान नर-नारायण से देश और प्रदेश की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मंदिर परिसर में नवनिर्मित दीप स्तंभ और मंदिर सौन्दर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने दीप स्तंभ में दीप भी प्रज्ज्वलित किया। गौरतलब है कि शिवरीनारायण स्थित भगवान नर-नारायण का यह प्रसिद्ध मंदिर…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ एवं जोंक नदी के संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय हुआ भावविभोर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ एवं जोंक नदी के संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। संगीतमय माहौल में महानदी की आरती के अवसर पर भव्य दृश्य देखने को मिला । आरती के समय सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री द्वय श्री ताम्रध्वज साहू , डॉ शिव कुमार डहरिया, राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, नागरिकों…
Read Moreमुख्यमंत्री ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत शिवरीनारायण में प्रथम चरण के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भगवान राम सहित हमारे महापुरुषों ने देश को जोड़ने का किया काम: भूपेश बघेल
‘राम-काज किन्हें बिना, मोहे कहां विश्राम‘ की भावना के साथ आज समाज को जोड़ने के लिए काम करने की आवश्यकता शिवरीनारायण में एसडीएम कार्यालय खोलने, खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर और शबरी मंदिर को विकसित करने की घोषणा शिवरीनारायण में 238 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शिवरीनारायण मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण कार्य, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, पर्यटक सूचना केन्द्र, नदी घाट सौन्दर्यीकरण कार्य, व्यू प्वाइंट का लोकर्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे महापुरूषों ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने लक्ष्मणेश्वर मंदिर और माता शबरी के मंदिर में प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रामनवमी के अवसर पर आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सबसे पहले खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर और माता शबरी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए लिया आशीर्वाद। इस मौके पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री मंहत रामसुंदर दास भी उनके साथ थे। स्कूली छात्रा को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से खिलाया जन्मदिन का केक मुख्यमंत्री श्री बघेल खरौद…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
शिवरीनारायण के अम्बेडकर चौक में लगाई गई है 7 फीट ऊंची प्रतिमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में सविंधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा अम्बेडकर चौक में स्थापित की गई है। धातु से बनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की यह प्रतिमा लगभग 7 फीट ऊंची है। प्रतिमा के नीचे भाग में संसद भवन का प्रतिरूप भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने प्रतिमा की प्रशंसा…
Read Moreरामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया लोकार्पण, 90 लाख की लागत से तैयार किया गया है सेंटर, सेंटर में है पर्यटन सूचना केंद्र एवं कैफिटेरिया
”भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विकसित किए जा रहे राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं और वनवास काल के दौरान श्री राम के द्वारा पैदल तय किए गए स्थानों के बारे में पेंटिंग्स के जरिए चित्रित जानकारी उपलब्ध कराई गई है| इन पेंटिंग्स के जरिए आने वाली भावी पीढ़ी को रामायण कालीन घटनाओं…
Read More