रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है। साथ ही इस दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
थाना गांधीनगर अंतर्गत दो गुम नाबालिग बालिकाओं को सासाराम बिहार से किया गया बरामद : परिजनों को किये गये सुपुर्द.
अंबिकापुर, 29 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गांधीनगर अंतर्गत दो गुम नाबालिग बालिकाओं के मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को नाबालिगों की बरामदगी कर परिजनों को सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों गुम नाबालिगो को सासाराम बिहार से परिजनों के समक्ष बरामद किया गया हैं, मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Read Moreसेवा से समृद्धि और सुशासन का एक नया संकल्प हुआ पूरा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 200 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया वर्चुअल लोकार्पण, कहा- लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी
सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धन्वंतरि दिवस पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का लिया जायजा रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ सेवा से समृद्धि और सुशासन की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिलासपुर (कोनी) में 200 करोड़ की…
Read Moreइस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली, हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान, खुशियों में नहीं लगेगा ग्रहण, घर पर बना पाएंगी व्यंजन
रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ वनांचल के बसाहट में रहने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई हो या फिर कोरबा जिले से लगभग 120 किलोमीटर दूर अन्तिम छोर के गाँव डोकरमना की कामता बाई…इन सभी को याद है कि आज से एक साल पहले ऐसी कई दीवाली सहित त्यौहार आई..लेकिन इन त्योहारों की खुशियों में अक्सर गरीबी का ग्रहण ऐसा लग जाता था कि वे चाहकर भी खुशियों के मौके पर खुश नहीं हो पाती थीं। हाथों में पैसा नहीं होने से वे न तो अपनी पसंद की जरूरी सामग्री खरीद पाती…
Read Moreधनतेरस बाजार का एसपी ने किया सुरक्षा निरीक्षण : अधिकारियों को दिए सुरक्षा व सुगम यातायात बनाने के दिए निर्देश.
बाइक और पैदल चल कर किये मुख्य बाजार का निरीक्षण. रायगढ़, 29 अक्टूबर / धनतेरस के अवसर पर जिला मुख्यालय में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। आज शाम एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने स्वयं बाइक पर सवार होकर धनतेरस बाजार का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बाइकों पर बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस टीम में एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे, आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक, ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा और नगर निरीक्षक सुखनंद पटेल…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) रायपुर का किया वर्चुअली शिलान्यास
10 एकड़ क्षेत्र में 24 माह में तैयार होगा 100 बिस्तरों का केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान CRIYN से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की तरफ अग्रसर होंगे छत्तीसगढ़ के युवा: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री श्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रायपुर से जुड़े थे। श्री मोदी ने कहा कि…
Read Moreबिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : मस्तुरी में सार्वजानिक स्थान पर जुआ खेलते 26 जुआरी गिरफ्तार, आरोपियों से नगदी 16750/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त.
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध कार्यों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश, थाना मस्तुरी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर जुआ पर की गई कार्यवाही. नाम आरोपीगण – 01 लखन लाल कॅक्ट पिता खोलू राम केवट उम्र 35 साल सा हिर्री थाना मस्तुरी, 02 सोनू यादव पिता देवारी लाल यादव उम्र 24 साल सा. हिर्री थाना मस्तुरी, 03 जगेश्वर केवट पिता कार्तिक केवट उम्र 35 साल सा हिर्री थाना मस्तुरी, 04 भोला केवट पिता मनहरण केवट उम्र 29 साल सा हिर्री थाना मस्तुरी, 05 योगेश केंवट…
Read Moreउपनिरीक्षक (अ) शैलेन्द्र प्रजापति पदोन्नत होकर बने निरीक्षक (अ) : पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधे पर तीन स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) बनने की दी गई बधाई !
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक (अ) शैलेंद्र प्रजापति के कंधे पर तीन स्टार लगाकर की गई निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण. बलौदाबाजार-भाटापारा, 29 अक्टूबर / आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में उपनिरीक्षक (अ) शैलेन्द्र प्रजापति के निरीक्षक (अ) के पद पर विभागीय पदोन्नति सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक (अ) शैलेंद्र प्रजापति के कंधे पर तीन स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई। वर्तमान में शैलेंद्र प्रजापति पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार…
Read Moreऑपरेशन विश्वास : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी… 57 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹19,900 समन शुल्क किया गया वसूल.
दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 18 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹5400 समन शुल्क किया गया वसूल. बिना नंबर के वाहन चलाने वाले 14 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹4200 समन शुल्क किया गया वसूल. नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 16 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹4800 समन शुल्क किया गया वसूल. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 57 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹19,900 समन शुल्क किया गया वसूल. बलौदाबाजार-भाटापारा, 29 अक्टूबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर स्वागत
बिलासपुर/रायपुर, 29 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपैड कोनी में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी उनके साथ बिलासपुर पहुंचे। विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान,आईजी संजीव शुक्ला,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय कोनी में सिम्स के 200 बिस्तर क्षमता के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली…
Read More