कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्कूल, आंगनबाड़ी में खाना पकाने के लिए गैस सिलेण्डर का किया वितरण

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्रों को घरेलू गैस कनेक्शन करने के दिए गए थे निर्देश डीएमएफ से जिले की 4900 से अधिक संस्थाओं में खाना पकाने के लिए गैस रिफिलिंग हेतु लगभग 07 करोड़ से अधिक की राशि का आबंटन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / कोरबा जिले के स्कूलों, आश्रम, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज भी लकड़ी से चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है, जिससे निकलने वाले धुंए से संस्था में काम करने वाली माताओं, बहनों एवं पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव…

Read More

रायगढ़ में नवरात्रि : रायगढ़ पुलिस की सशक्त पहल, महिला सुरक्षा के लिए “शक्ति” टीम का गठन…पूजा पंडालों और डांडिया कार्यक्रमों में रहेगी तैनात.

त्वरित कार्यवाही के लिए समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में डॉयल 112 पर देने की पुलिस ने की अपील. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 03 अक्टूबर / शारदीय नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो चुका है और इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला रक्षा टीम के सदस्यों की एक विशेष टीम “शक्ति” का गठन किया है। यह टीम नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड परिसर में आज प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक वन संपदा, औषधीय उत्पादों और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली और कलाकारों व कारीगरों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जया के जीवन में आया बदलाव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 3 अक्टूबर / भारी मशीनरी की खनक-खनक की आवाज़ से अभ्यस्त होने में कुछ समय लग सकता है। शुरू में जया को फैक्ट्री के जीवन की सटीकता और गति डरावनी लगी। याद रखने के लिए नियम थे, अनुसरण करने के लिए कदम थे और सम्मान करने के लिए पदानुक्रम थे। 38 साल की उम्र में, कोविड-19 की पहली लहर के दौरान अपने पति की अचानक मृत्यु के बाद, जया को एक ऐसी भूमिका में धकेल दिया गया था, जिसके लिए किसी ने उसे तैयार नहीं किया था।…

Read More

जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया कार्यों का निरीक्षण, उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन एवं पाइपलाइन की जांच की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 3 अक्टूबर / जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कांकेर और कोंडागांव जिले में मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम रतेडीह, कुरुटोला, कानापोड़ एवं डेढ़कोहका में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. भुरे ने कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के गुलबापारा में भी मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया। जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. भुरे ने इन गांवों में मिशन के तहत बनाए गए…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की सृदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए निवेशक सम्मेलन आयोजन का रखा प्रस्ताव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / राज्यपाल रमेन डेका ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। श्री डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू संस्थागत निवेश और विदेशी संस्थागत निवेश के द्वारा छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के साथ छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन 2025 के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य राज्य में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के…

Read More

गुमशुदा लोगों की खोज में सरगुजा पुलिस की तत्परता : 3 गुम लोगों को किया बरामद, समय पर की कार्यवाही, परिवारों को मिला सुकून

थाना गांधीनगर एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 नाबालिग सहित कुल 03 गुम इंसानों को बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 3 अक्टूबर/ सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में दिनांक 01/10/24 को प्रार्थी थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 30/09/24 को प्रार्थी का नाबालिग लड़का घर से बिना कुछ बताये कही चला गया हैं, जो देर शाम रात तक वापस नही आया हैं, आस पास खोजने से नही मिल…

Read More

बारिश ने छत्तीसगढ़ को दिया तोहफा : किसानों के चेहरे पर खुशी, अच्छी बारिश से फसलों को मिलेगा लाभ, जानें किस जिले में हुई कितनी बारिश

राज्य में अब तक 1166.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 03 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई। गौरतलब है कि मां काली अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले 09 वर्षों से लगातार…

Read More

हत्या करने की मंशा से प्राण घातक हमला करने वाले फरार आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी की लगातार पता तलाश कर किया गया गिरफ्तार.

आरोपी घटना दिनांक से घटना कारित कर था फरार, मामले के दो आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की पता तलाश जारी. आरोपी – अंकित चौहान पिता श्रीधर राव चौहान उम्र 34 साल साकिन चांदनी चौक कुदुदण्ड थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 2 अक्टूबर / गंभीर अपराधों के अपराधियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, दिनांक 30 मई 2024 रात 11.30 बजे ग्लोरी ढाबा गतौरी के काउंटर में आहत लवकेश राव भोसले ऊर्फ लवी बैठा था। तभी एक…

Read More