छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी 25% की बड़ी छूट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती के अवसर पर की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने अपील कर कहा खादी वस्त्र खरीदें और छूट का लाभ लें प्रदेशवासी 02 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक मिलेगी यह छूट मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ रायपुर 2 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गांधी जयंती के अवसर पर यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कलेक्टोरेट गार्डन और दांडी मार्च प्रतिमा का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 2 अक्टूबर / उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर कलेक्टोरेट में गार्डन का लोकार्पण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह खूबसूरत गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। अपने विभिन्न कार्यों से दूर-दराज से कलेक्टोरेट आने वाले लोगों के लिए गार्डन में विश्राम की भी व्यवस्था है। श्री साव ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाउन-हॉल के जीर्णोद्धार कार्य का…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से भटगांव जल प्रदाय योजना का किया शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर से नई दिल्ली और भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चुअली जुड़े भटगांव नगर पंचायत में 56.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय योजना का काम जल्द होगा शुरू, कार्यादेश जारी, दो साल में पूर्ण करने का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 2 अक्टूबर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए 56 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत की जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। अमृत मिशन 2.0…

Read More

अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक, ओलंपिक विजेता मनु भाकर समापन समारोह में होंगी शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा। इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे।…

Read More

स्वच्छ भारत दिवस – स्वच्छता ही सेवा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान…..ली स्वच्छता की शपथ 

‘स्वच्छ भारत दिवस’ के अंतर्गत पुलिस कार्यालय, थाना, चौकियों में चलाया गया स्वच्छता अभियान. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 02 अक्टूबर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155 वीं जयंती के अवसर पर देश में “स्वच्छ भारत दिवस-स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रपिता की जयंती के साथ ही आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है, जिनके द्वारा “जय जवान जय किसान” का अमर नारा देशवासियों को दिया गया है। “स्वच्छ भारत दिवस” के अंतर्गत पुलिस कार्यालय, थाना, चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाया…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जिस स्कूल में पढ़े, अब उस स्कूल के बच्चों को मिली स्मॉर्ट क्लास की सुविधा, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन क्लास बने स्मॉर्ट क्लास

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वामी करपात्री स्कूल में सिक्यूलेशन टेक्निक (स्मॉर्ट क्लास) का किया शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास बनाने की योजना सरकारी स्कूलों के बच्चों भी मिले स्मॉर्ट क्लास की सुविधा, इसकी चिंता छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 2 अक्टूबर / प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया। यह वही…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सदर बाजार, आजाद चौक रायपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू भी लगाई। इस अवसर…

Read More

सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की पैनी नजर : रिपोर्ट के आधार पर 19 इंस्टाग्राम पेज को किया गया बंद , 3 वीडियो को किया गया डिलीट

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्न समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति के रिपोर्ट के आधार पर लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम,फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से सायबर सेल द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत 88 यूआरएल मेटा को भेजा गया था। जिसमें से 19 इंस्ट्राग्राम को पेज को बंद करने की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी

स्थानीय बुनकरों से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ रायपुर 02 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चाक पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए मिट्टी की कटोरी बनाई और स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर…

Read More

स्वच्छता अभियान राज्य में जनआंदोलन का लिया रूप : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पर हो रहे बेहतर कार्य छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य समदर्शी न्यूज़ रायपुर,  2 अक्टूबर / पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता…

Read More