समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर / माह अक्टूबर में बस्तर दशहरा पर्व आरंभ हो रहा है। बस्तर दशहरा पर्व में प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर परंपरागत विधि से धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे अवसर पर प्रदेश, देश में विदेशों से भी आमजन और सैलानियों का आगमन होता है, जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं रहती है। आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर दशहरा के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बस्तर दंतेवाड़ा तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बस्तर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज के लैंप लाईटिंग कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री श्रीमती राजवाड़े
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर/ महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के सोनवाही स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मानव सेवा में नर्सिंग क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। इनके बिना चिकित्सा सेवा की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से नर्सिंग से जुड़े लोगों द्वारा मरीजों की सेवा पूरे समर्पण भाव से की जाती है। उन्होंने…
Read Moreमहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्कूली छात्राओं को किया सायकल वितरण
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगापुर, लटोरी, हरिपुर और कल्याणपुर का निरीक्षण किया और सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें सशक्त बनाना है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के माध्यम से न केवल छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास…
Read Moreमहिलाओं और बालिकाओं में कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन महाविद्यालय को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सभागृह में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश-सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इसके…
Read Moreराष्ट्रीय पोषण माह 2024: पोषण जागरूकता गतिविधियों में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर, वजन त्यौहार के दौरान 23 लाख बच्चों का वृद्धि मापन किया गया
सभी की सहभागिता से स्थानीय पौष्टिक आहार, स्वस्थ्य जीवनशैली, पोषण के साथ पढ़ाई का संदेश जनसमुदाय तक पहुंचाने में मिली बड़ी सफलता समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जन आंदोलन के रूप में 7वां राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया गया। इस दौरान गांवों से लेकर राज्यस्तर तक सुपोषण, बच्चों में व्याप्त कुपोषण एवं किशोरी बालिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं में एनीमिया के संबंध में जागरूकता के लिए स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। इस अभियान में हर वर्ग के लोगों…
Read Moreवन विभाग की बडी कार्यवाही : संरक्षित वन्य प्राणी पेंगोलिन की तस्करी करते पकड़े गये चार अन्तर्राज्यीय तस्कर
बस्तर वन मंडल के करपावण्ड वन परिक्षेत्र से लगे उड़ीसा बार्डर के समीप घेराबंदी कर 01 नग वन्य प्राणी पेंगोलिन के साथ 04 आरोपी को लिया गया हिरासत में समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर/ प्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। वनमंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बाल प्रमुख श्री श्रीनिवास राव द्वारा वन अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि संरक्षित वन्य प्राणी के तस्करी करने वालों…
Read Moreस्वच्छता ही सेवा अभियान में खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने की साफ सफाई : सप्ताह में 2 घण्टे अपने घर, आस-पास और वातावरण की साफ-सफाई की शपथ ली
रोहिणीपुरम सरोवर एवं आसपास की सफाई की गई समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितम्बर/ संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा आज रोहिणीपुरम सरोवर एवं आसपास की सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाया। शपथ लेने के पश्चात् मंत्री सहित, खिलाड़ियों, वालेण्टियर्स, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने रोहिणीपुरम सरोवर एवं आसपास की साफ-सफाई की और सप्ताह में 2 घण्टे अनिवार्य रूप से अपने घर, कार्यालय एवं वातावरण की साफ-सफाई करने का संदेश दिया। खेल एवं युवा…
Read Moreनवरात्रि पर्व के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन : नवरात्रि पर्व के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश.
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को पोस्ट या साझा करने पर विशेष निगरानी, शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 30 सितम्बर / आगामी नवरात्रि पर्व के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आज दिनांक 3030 सितम्बर 2024 को पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ में एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ शहर की दुर्गा आयोजक समितियों के सदस्यों ने भी भाग…
Read Moreउच्च न्यायालय के अनुभाग अधिकारी श्रीमती ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभिनी बिदाई
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा आज उच्च न्यायालय के अनुभाग अधिकारी श्रीमती चन्द्रकला ठाकुर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान कर उनके भावी स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती चन्द्रकला ठाकुर आज सेवानिवृत्त हो रही है, उन्होंने वर्ष 1991 में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ से अपनी सेवा प्रांरभ की थी। राज्य विभाजन के पश्चात् छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में अपनी…
Read Moreखाद्य मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न : आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान
किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से होगी धान की खरीदी पारदर्शी और निर्बाध धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रानिक वेटिंग मशीन के उपयोग पर जोर नेफेड और एनसीसीएफ एजेंसी के माध्यम से मक्का खरीदी केन्द्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव जूट कमिश्नर और जेम के माध्यम से बारदाना खरीदी का निर्णय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितम्बर/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज महानदी भवन में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की…
Read More