रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिये 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। डंगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आरके शुक्ला ने कर्मियों को एक हजार रूपए नगद, प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। ट्रांसमिशन कंपनी की सुश्री लिलेश्वरी वैष्णव (कार्यालय सहायक श्रेणी- एक, अति. उच्चदाब नि. एवं सं., बिलासपुर), श्री सुखराम (लाइन सहायक श्रेणी-दो, टी.एल.एम, उपसंभाग, बिलासपुर), श्री हर्षदीप वारे (सहायक अभियंता, मीटर रिले परीक्षण संभाग, रायगढ़), श्री महेश कुमार…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने ली नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक, नव निर्माणाधीन शव परीक्षण (मॉर्चुअरी) गृह के निर्माणकार्य को अति शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यकता एवं भावी योजना के लिए मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश रायपुर 30 जनवरी 2025/ स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बोर्ड रूम में चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न आवश्यकताओं एवं भावी योजनाओं के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात् उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग, किचन, कैंसर विभाग, प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तर अस्पताल स्थल एवं नव निर्माणाधीन मॉर्चुअरी गृह का निरीक्षण किया। बैठक…
Read Moreराज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा : मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला सयुंक्त कार्यालय सूरजपुर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बिश्रामपुर बस स्टैंड पर चल रहे ईवीएम डेमो मशीन प्रदर्शन का किया अवलोकन, हैंडस ऑन एक्सपीरिंएस को प्राथमिकता देने के दिये निर्देश शा.क.उ.म.वि. नवापारा की छात्राओं द्वारा मताधिकार प्रयोग हेतु पालको को किये गये पत्र लेखन की सराहना की रायपुर 30 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला सूरजपुर के दौरे पर रहे । जहां उनके द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने शासकीय…
Read Moreराज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
रायपुर, 30 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहे। निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इनके साथ आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन…
Read Moreनगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : नगरीय निकायों में ई वी एम के माध्यम से होगी वोटिंग, मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए करें जागरूक -आयुक्त अजय सिंह
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सरगुजा जिला के वरिष्ठ अधिकारिओं से मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा की रायपुर 30 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस)…
Read Moreप्रधानमंत्री के आमंत्रण पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों ने देखी गणतंत्र दिवस परेड !
प्रतिनिधि मंडल को योजना के राजदूत और उत्प्रेरक बनने की बधाई – भीमसिंह रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अपनाने वाले चयनित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष आमंत्रण पर गणतंत्र दिवस परेड के दर्शक के रूप में दिल्ली आमंत्रित किया गया। इन सभी ने परेड में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर स्वयं हितग्राही को सौर ऊर्जा उत्पादक बनाने वाली यह योजना छत्तीसगढ़ में भी संचालित है। इस योजना के चुने हुये विभिन्न प्रदेशों के…
Read Moreजिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम कुम्हारी में आयोजित किया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम.
छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी. बलौदाबाजार-भाटापारा. 30 जनवरी 2025 : साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता के लिए दिनांक 29 जनवरी 2025 को उप पुलिस अधीक्षक कैम्प कसडोल के साथ, थाना गिधौरी की पुलिस टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में साइबर की पाठशाला के अंतर्गत साइबर अपराध एवं उससे बचाव की जानकारी से स्कूली छात्रों को अवगत कराया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों को साइबर अपराध एवं सुरक्षा व सावधानी को लेकर जानकारी देते हुए…
Read Moreसिविल लाइन डायल 112 ने वापस लौटाई माता-पिता के चेहरे की मुस्कान : गुम बालक को मिलाया माता-पिता से.
माता-पिता से बिछड़ कर चार साल का बालक हुआ था गुम. घटना दिनांक – 29 जनवरी 2025, घटना स्थल – बंगाली पारा गणेश साईं मंदिर के पास, बिलासपुर. बिलासपुर. 29 जनवरी 2025 : सिविल लाइन ईगल 112 टीम को बंगाली पारा गणेश साईं मंदिर के पास अपने माता पिता से बिछड़ कर गुम हुए बच्चे की सूचना प्राप्त हुई। 112 टीम द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचे, जहां एक चार वर्षीय बालक सुबह से भटक रहा था। बालक काफी डरा सहमा था और लगातार रो…
Read Moreस्कूली बच्चों को चौकी खड़गवां पुलिस ने दी यातायात नियमों की जानकारी, यातायात जागरूकता व सुरक्षा संबंधी उत्कृष्ट चित्रकला व निबंध पर छात्रों को किया गया पुरस्कृत
सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में ज्यादा से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं और आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार, 29 जनवरी को चौकी प्रभारी खड़गवां योगेंद्र जायसवाल और उनकी टीम ने हायर सेकेंडरी स्कूल बोझा/खड़गवां के शिक्षक एवं बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात नियमों संकेतो चिन्हों को दिखाते हुए बच्चों को जानकारी प्रदान करने के साथ ही यातायात…
Read Moreआदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जनजातीय समाज को विधर्मियों से सचेत रहने की जरूरत है कबीरधाम के बोड़ला में आयोजित विराट हिंदू संगम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम/रायपुर| आज विधर्मियों और विदेशी ताकतों द्वारा जनजातीय समाज के लोगों को सनातन धर्म से अलग करने का काम किया जा रहा है। जनजातीय समाज को इससे सचेत रहने की जरूरत है। आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है, जो आदिकाल से भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करते आ रहे हैं, पेड़-पौधे की पूजा करते आ रहे हैं। आज कबीरधाम जिले के बोड़ला में आयोजित विराट…
Read More