रायपुर, 26 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन इस बार इतिहास में खास दर्ज हुआ। वह गांव, जो कभी नक्सलियों के खौफ और आतंक के साए में जीने को मजबूर थे, अब शांति और विकास की नई राह पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की जबरदस्त सफलता के चलते गांवों में सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल बनने से इस बार 26 गांवों में पहली बार ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया और पूरे उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्यमंत्री श्री…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
गणतंत्र दिवस समारोह : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित
सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा केन्द्रीय अर्धसैनिक बल ने तेलंगाना पुलिस को बेस्ट कंटिजेंट का प्रथम पुरस्कार राज्य पुलिस बल में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम स्थान रायपुर 26 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हर्षित…
Read Moreलाल किले में भारत पर्व 2025 : छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, झांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलक
रायपुर 26 जनवरी 2025/ नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक जीवन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया : कहा- सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को किया याद प्रदेश में 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रूपए किसानों की खुशहाली के लिए उनके खातों में 49 हजार करोड़ रूपए अंतरित नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह: जल्द ही नक्सल आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा बस्तर अम्बिकापुर-रायपुर 26 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी…
Read Moreगणतंत्र दिवस : पॉवर कंपनी मुख्यालय में अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा किया गया ध्वजारोहण… बिजली कर्मी देश व प्रदेश के विकास में बनें भागीदार – सुबोध कुमार सिंह.
‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, ‘300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदाय करने वाली इस योजना का लाभ, आप सब तथा प्रदेश की जनता ज्यादा से ज्यादा संख्या में उठाएं. रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति में बिजली से आए बदलाव का उल्लेख किया। उन्होंने आह्वान किया कि बिजलीकर्मी प्रदेश तथा देश के…
Read Moreगणतंत्र दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार
11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को सर्वाधिक वीरता पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर, 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई…
Read Moreराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायगढ़ में हेलमेट जागरूकता रैली से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का दिया संदेश.
रायगढ़. 25 जनवरी 2025 : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज, 25 जनवरी 2025 को, जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के सदस्यों के साथ हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना था। रैली में पुलिसकर्मियों के साथ सीमेंट कंपनी के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों से विनम्र अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आदत को अपनाएं। रैली के दौरान यातायात…
Read Moreबस्तर अंचल के श्री पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर 25 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार श्री पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। श्री पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी…
Read Moreलाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा
लाल किले में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा भारत पर्व का आयोजन रायपुर 25 जनवरी 2025/ नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान…
Read Moreराष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 : लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण – राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह
निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित रायपुर 25 जनवरी 2025/ लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही लोकतंत्र सशक्त होगा। मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के…
Read More