मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं

नव वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए: विष्णु देव साय रायपुर 31 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में तरक्की के नये अवसर लेकर लाये और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री मोदी जी…

Read More

नववर्ष के आगमन व पुराने वर्ष की बिदाई पर एसएसपी सूरजपुर ने लगाई पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था : नए साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर…नशे में या रैश ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्यवाही.

किसी भी संदिग्ध/असामान्य गतिविधि या संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन/पुलिस कर्मियों या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193999 पर सूचना दें. सूरजपुर : अगर आप नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं और नशे में हैं या फिर रैश ड्राइविंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि नए वर्ष में हुड़दंगियों को रोकने के लिए सूरजपुर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। किसी परेशानी अथवा कार्यवाही से बचने के लिए संयमित रहकर नए वर्ष का जश्न मनाएं, अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।…

Read More

मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 35 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक रायपुर 31दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर चिकित्सकों की पदस्थापना…

Read More

गणतंत्र दिवस समारोह का गरियामय होगा आयोजन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

रायपुर, 31 दिसम्बर 2024/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रदेश में गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका इस गरियामय समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक परिपत्र जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए समस्त विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष…

Read More

रायपुर पुलिस का सख्त निर्देश: नववर्ष उत्सव में नशेड़ियों और हुड़दंगियों पर होगी कड़ी नजर, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्यवाही

रायपुर/ आगामी नव वर्ष आगमन के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरंेट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार के साथ-साथ आम नागरिकों हेतु सख्त निर्देश जारी कर उनके कड़ाई से पालन करेन/करवाने के निर्देश दिये गये है, जिसके लिये सभी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी 50 से अधिक पेट्रोलिंग वाहनों में लगातार पेट्रोलिंग की जायेगी। निर्देशों की अवहेलना करना वालो के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। निर्देश निम्नानुसार है-       नव वर्ष के दौरान संचालकों…

Read More

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 : स्वास्थ्य कारणों से भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सके अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, अतिरिक्त तिथियां निर्धारित

अम्बिकापुर,30 दिसम्बर 2024/ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित न हो पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। स्वास्थगत कारणों के चलते जो अभ्यर्थी पहले निर्धारित तिथि पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए अब नई तिथियां निर्धारित की गई हैं। पुलिस मुख्यालय से अनुमोदन की प्रत्याशा में यह तिथियां निर्धारित की गई हैं: इस प्रक्रिया के तहत, संबंधित अभ्यर्थियों को नए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। उन्हें पहले जारी किए गए प्रवेश…

Read More

आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर प्राप्त हों निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पाठ्य पुस्तकों के वितरण कार्य की निगरानी ‘ऑनलाईन ट्रैकिंग एप’ के माध्यम से करने के निर्देश रायपुर, 30 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के समस्त विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को समय-सीमा में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो सकें इसके लिए वितरण कार्य की निगरानी आनलाइन ट्रेकिंग ऐप के माध्यम से की जाए। मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य…

Read More

रेलवे ने 1 जनवरी 2025 से नई समय-सारणी लागू करने की घोषणा की, 146 ट्रेनों के संचालन में बदलाव, यात्रियों को मिलेगा फायदा

01 जनवरी, 2025 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां । एक जनवरी, 2025 से 45 पैसेंजर, 81 मेमू एवं 20 डेमू ट्रेनों को नियमित नंबर से चलाया जाएगा ।   बिलासपुर, 30 दिसम्बर,  2024/ प्रतिवर्ष की भांति विभिन्न सेक्शनों में आधारभूत संरचना को और अधिक विकसित करते हुए इस वर्ष भी भारतीय रेलवे की समय सारणी में 01 जनवरी, 2025 से आंशिक परिवर्तन किया गया हैं । गाडियों के परिचालन में प्रस्थान से आगमन तक के समय में गति बढाते हुये कई घंटो की परिचालन समय…

Read More

रेंज स्तरीय सायबर कार्यशाला के चौथे सत्र का आयोजन : प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराधों की दी गई विस्तृत जानकारी.

पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में आज चौथे सत्र का प्रशिक्षण आयोजित कर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराधों की दी गई विस्तृत जानकारी साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सएप आदि) तथा क्रिप्टोकरेंसी से  संबंधित अपराधों की दी गई जानकारी. सायबर प्रशिक्षण कार्यशाला में जिलों के थानों से चयनित 127 प्रधान आरक्षक/आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण. बिलासपुर : सायबर क्राईम के पीड़ितों को समय पर राहत प्रदाय करने के लिए बिलासपुर रेंज के जिलों के थानों से चयनित आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को चौथे…

Read More

बिलासपुर मंडल के नए रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने संभाला पदभार, विकास और सुरक्षा पर दिया जोर

बिलासपुर, 30 दिसम्बर 2024/ राजमल खोईवाल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंड़ल के नये मंडल रेल प्रबंधक बनाए गए हैं | उन्होने आज दिनांक 30 दिसम्बर 2024 को मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होने सभी शाखाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर मंडल में चल रहे विकास कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली और उन्होने अधोसंरचना विकास, यात्री सुविधा, सुरक्षा व संरक्षा पर विशेष बल दिया | मालवीय क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बीई डिग्री प्राप्त श्री खोईवाल भारतीय रेलवे…

Read More