सुशासन दिवस के अवसर पर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर नालंदा परिसर रायपुर में लगेगी दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियां भी होंगी प्रदर्शित रायपुर 24 दिसंबर 2024/ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में 25 एवं 26 दिसम्बर को  प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की एक साल की उपलब्धियों को…

Read More

पुलिस द्वारा आयोजित किया गया IO-मितान एवं ई-साक्ष्य मोबाइल एप का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम, प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न थाना चौकी में पदस्थ 90 विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण

बलौदाबाजार-भाटापारा/ नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में निहित प्रावधान, अंतर्गत अपराधिक प्रकरणों की विवेचना के दौरान साक्ष्य संग्रहण हेतु ई-साक्ष्य मोबाइल ऐप एवं घटनास्थल निरीक्षण कर उसका फोटोग्राफ/विडिओ अपलोड आदि हेतु IO-मितान मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐप की सहायता से विभिन्न साक्ष्यों का किसी प्रकरण में संग्रहण करने एवं संपूर्ण घटनास्थल का निरीक्षण कर इसकी विस्तृत जानकारी अपलोड करने का कार्य किया जाता है। ई-साक्ष्य एवं IO- मितान मोबाइल ऐप की समुचित जानकारी एवं इसकी कार्यप्रणाली को भली-भांति…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन, सभी नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे

प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिल्हा में निर्मित अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण रायपुर. 24 दिसम्बर 2024. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव बिल्हा नगर पंचायत में निर्मित अटल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन

राजधानी रायपुर में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगी 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता रायपुर 24 दिसंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा…

Read More

अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, निकाला फेफड़े और हार्ट से चिपका पांच किलो का ट्यूमर, मरीज स्वस्थ होकर हुई हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

ट्यूमर इतना वृहद कि मरीज दो महीनों से नहीं ले पा रही थी ठीक से सांस, ऑपरेशन के पहले रखना पड़ा वेंटीलेटर पर मेडिकल भाषा में कहा जाता है मेडिस्टाइनल ट्यूमर रायपुर 24 दिसंबर 2024/ डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने 52 वर्षीय महिला के फेफड़े और हार्ट से चिपका लगभग पांच किलोग्राम वजनी मेडिस्टाइनल ट्यूमर को निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्जरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सर्जन की टीम इस कैंसरस ट्यूमर को सावधानीपूर्वक बाहर नहीं निकालती तो शरीर के…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभाग के योजनाओं की समीक्षा

मंत्रालय नवा रायपुर में विभागीय सचिव एवं संचालकों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश रायपुर 24 दिसंबर 2024/स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने नव पदस्थ स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया की उपस्थिति में विभागीय प्रमुखों एवं सभी अधिकारियों को बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में बीते एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी साथ…

Read More

छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में पहचान

नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक सुविधा युक्त मेडिसिटी बनाने का प्रस्ताव 200 एकड़ में विकसित की जाएगी मेडिसिटी, सेक्टर 37 में भूमि का चिन्हांकन रायपुर 24 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को लेकर दृढ़संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रयास है कि नवा रायपुर अटल नगर में प्रदेश वासियों को एक ही स्थान पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी कड़ी में नवा रायपुर अटल नगर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य किए जा…

Read More

पुलिस द्वारा साइबर वॉलिंटियर्स की सहायता से चलाया जा रहा है, लगातार साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम

साइबर वॉलिंटियर्स द्वारा छात्रों, आमजनों से सीधा एवं सतत् संवाद कर किया जा रहा है, उन्हें लगातार जागरूक साइबर पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सायबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु 60 की संख्या में साइबर वॉलिंटियर्स है बनाया गया बलौदाबाजार-भाटापारा/ जिला पुलिस द्वारा साइबर वॉलिंटियर्स की सहायता से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत स्कूल, कॉलेज, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थाओं में सायबर वॉलिंटियर्स द्वारा साइबर अपराधों से बचने, साइबर अपराधियों के ठगी करने…

Read More

पुलिस की सक्रियता एवं साहस से बलकर वाहन चालक की बची जान, वाहन दुर्घटना होने से वाहन चालक बुरी तरीके से फंस गया था वाहन के अंदर

पुलिस द्वारा सूझ-भूझ का परिचय देते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित निकालकर तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया अस्पताल बलौदाबाजार-भाटपारा/ दिनांक 23.12.2024 को रात्रि 09:00 बजे लगभग सूचना मिली कि ग्राम लाहोद के पास एक बलकर वाहन CG07 BK7555 एक्सीडेंट होकर पलट गया है, जिसमें बलकर वाहन का चालक बहुत बुरी तरीके से अंदर फंस गया है। कि सूचना पर थाना लवन पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पहुंचा। घटना स्थल पहुंचने पुलिस टीम ने देखा कि वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहन के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एम्स में शुरू हुआ पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तीजन बाई को मिला मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हील चेयर रायपुर 23 दिसंबर 2024/छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी…

Read More