रायपुर 22 दिसम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी हैं।छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महेश गागड़ा के साथ आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित थे।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बस्तर कलेक्टर ने ग्राम तालुर में महतारी वंदन योजना में अनियमितता की जांच करने के दिए निर्देश
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ करवाई प्राथमिकी दर्ज रायपुर 22 दिसंबर/ बस्तर कलेक्टर श्री हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने तथा इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्यवाही भी की है।…
Read Moreछत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: अमित कटारिया बने स्वास्थ्य सचिव, मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर, 22 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक प्रशासनिक फेरबदल में दो वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभारों में बदलाव किया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और उनके आदेशानुसार उप सचिव अन्वेष घृतलहरे द्वारा जारी किया गया है।
Read Moreपी आर एस आई राष्ट्रीय सम्मेलन में साइबर सिक्योरिटी, जनसंपर्क के बदलते आयाम पर विशेषज्ञों ने व्यक्त किए विचार
पी आर एस आई के राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन आज, राज्यपाल होंगे शामिल जनसंपर्क क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए जनसंपर्क पेशेवर हुए सम्मानित रायपुर 22 दिसंबर 2024/ 46 वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस नेशनल कॉन्फ्रेंस का रविवार को तीसरा और अंतिम दिन है । समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन तीन तकनीकी सत्र हुए। देशभर के विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधियों ने जनसंपर्क के क्षेत्र में हो रहे नित नए बदलावों…
Read Moreसमाज को जागृत करने में जनसंपर्क क्षेत्र की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
पी आर एस आई के 46 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आगाज रायपुर 22 नवंबर 2024/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 46 वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का आज शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर जनसंपर्क की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि शासन की ही नहीं जन जागृति के हर क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसंपर्क अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बदलते परिवेश और लगातार हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने राज्य शासन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क क्षेत्र के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
रायपुर 22 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारी सर्वश्री महेश गागड़ा, मोहम्मद अकरम खान, सत्येंद्र पाण्डेय भी उपस्थित थे।
Read Moreछत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कारों का किया वितरण मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित, चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र कायाकल्प : जिला अस्पताल बेमेतरा पूरे प्रदेश में अव्वल रायपुर / प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य योद्धाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया और चिकित्सकीय…
Read Moreकिसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर 21 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हमने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा…
Read Moreभारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ ने वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान
रायपुर / भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट (ISFR) 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ ने संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का कुल वन आवरण क्षेत्र 55,812 वर्ग किलोमीटर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सतत संरक्षण और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। साथ ही यह प्रदेशवासियों की जागरूकता और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है, जो छत्तीसगढ़ को हरित और समृद्ध बनाने में योगदान…
Read More46वीं अ.भा.विद्युत टेबल टेनिस में छत्तीसगढ़ उपविजेता, टीम इवेंट में रजत, सिंगल्स एवं डबल्स में कांस्य
रायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत पुरूष टेबल टेनिस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी को उपविजेता बनने का गौरव मिला है । छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 1रजत और 2 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। 19-21 दिसंबर 2024 को लखनऊ में आयोजित इस टूर्नामेंट मे 9 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक जिनको, कर्नाटक ट्रांसको , पश्चिम बंगाल, असम,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल की स्टेट पाॅवर यूटिलिटीज की टीमों से मुकाबला कर छत्तीसगढ़ की टीम ने टीम इवेंट में रजत, सिंगल्स एवं डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया। इस…
Read More