अपंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगी 1 लाख की सहायता राशि : विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग देने जा रहा बड़ी राहत

रायपुर 11 दिसंबर 2024/ प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर निर्माणी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ऐसे निर्माणी श्रमिक जो कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं, लेकिन किसी कारणवश जिनका पंजीयन नहीं हो पाया है, उनकी कार्यस्थल में मृत्यु होने पर श्रमिक के आश्रितों को…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई सिकल सेल संस्थान के संचालक मंडल की 10वीं बैठक

सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ का सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में होगा उन्नयन रायपुर, 11 दिसंबर 2024/स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, नवा रायपुर में सिकल सेल संस्थान के संचालक मंडल की 10वीं बैठक आयोजित की गयी । बैठक में राज्य में सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। स्वास्थ्य मंत्री ने संचालक मंडल के सदस्यों से उच्च स्तरीय लैब निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति को जाना। श्री जायसवाल ने सिकल सेल मरीजों…

Read More

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हरदीभाटा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों हरदीभाटा के सरपंच श्री मुनेन कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में हर साल पुरस्कार…

Read More

प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति होने का गौरव

’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ रायपुर 11 दिसंबर 2024 /छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई…

Read More

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों के हित में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग पर अहम निर्णय, युवाओं के लिए पुलिस भर्ती में छूट, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –       मंत्रिपरिषद द्वारा द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।       मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया।…

Read More

सूरजपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध जन जागरूकता हेतु ‘‘नवजीवन’’ अभियान का हुआ शुभारंभ

सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले में नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का महा अभियान का शुभारंभ कलेक्टर सूरजपुर श्री एस जयवर्धन के सहयोग से किया है जिसका नाम ‘‘नवजीवन’’ है। स्थानीय रेवती रमण मिश्रा महाविद्यालय में इस अभियान का शुभारंभ मंगलवार, 10 दिसम्बर 2024 को कलेक्टर सूरजपुर एस जयवर्धन, एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर, सीईओ कमलेश नंदिनी साहू व प्राचार्य एच.एन.मिश्र की मौजूदगी में हुआ जहां एसएसपी ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को नशे के कुरीति के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर रहने की शपथ…

Read More

पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन पर डायल 112 वाहनों का निरीक्षण करने जिला सरगुजा पहुंची राज्य स्तरीय निरीक्षण टीम

जनसामान्य को डायल 112 की आपातकालीन सेवा अविलम्ब व सरलता से प्राप्त हो सके इसी तारतम्य में टीम द्वारा किया गया निरीक्षण। आपातकालीन वाहन में कर्तव्यस्थ कर्मचारियों को रिस्पांस टाईम सुधारने सहित निर्धारित स्टोपेज़ पर वाहनों की उपस्थिति बनाये रखने किया गया निर्देशित। अम्बिकापुर/ पुलिस मुख्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता (भा.पु.से.) योजना प्रबंध/तकनिकी सेवायें के निर्देशन मे डायल 112 योजना के माध्यम से अपराध नियंत्रण, जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के दृष्टिकोण से आमनागरिकों को निरंतर सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं, जनसामान्य को उक्त सेवा…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की पहल से राजनांदगाँव विधानसभा को मिली करोड़ों की सौगात

राजनांदगांव में 8 करोड़ 60 लाख रुपये की विकास कार्यों को मंजूरी, क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा का जताया आभार राजनांदगांव: विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के अथक प्रयासों से राजनांदगाँव के विकास के लिए राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण निधि से कुल 8 करोड़ 60 लाख 10 हजार रुपए की लागत के 113 विकास…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में अपेक्स बैंक के नवीन शाखा भवन और बगीचा में नवीन शाखा का वर्चुअली किया शुभारंभ : कहा – विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहकारिता क्षेत्र की होगी बड़ी भूमिका

प्रतीकात्मक तौर पर बागीचा में विधायक श्रीमती भगत ने नवीन शाखा एवं जशपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवीन शाखा भवन का फीता काटकर उद्‌घाटन किया जशपुर, 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली तौर पर बगीचा और तमनार में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की  नवीन शाखा का शुभारंभ एवं जशपुर जिला मुख्यालय में नवीन शाखा भवन का उद्‌घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने बसना के गढ़फुलझर तथा महासमुंद के सिरपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक…

Read More

मुख्यमंत्री 11 दिसम्बर केबिनेट की बैठक के बाद पखांजूर जाएंगे

रायपुर, 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 दिसम्बर को नवा रायपुर में केबिनेट की बैठक के बाद वहां से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जाएंगे। मुख्यमंत्री पखांजूर के पुराना बस स्टैण्ड एवं नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रालय, महानदी भवन में केबिनेट की बैठक में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां की पुराना बस स्टैण्ड स्वर्गीय असीम राय जी की…

Read More