मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की 100 दिनों तक चलने वाले निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत : निक्षय पोषण योजना के तहत हितग्राहियों को आनलाइन ट्रांसफर की योजना की राशि

विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदानः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरामय छत्तीसगढ़ बनने की ओर अग्रसर – स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल रायपुर 7 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतिमाह दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि के आनलाइन…

Read More

ऑपरेशन स्ट्रीट के अंतर्गत कार्यवाही : थाना तोरवा और तारबाहर थाना क्षेत्रों में की गई पैदल पेट्रोलिंग… 25 व्यक्तियों के विरुद्ध हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही.

अब सड़क पर घूम रहे और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों की खैर नहीं. सुनसान इलाको में की गई लगातार कार्यवाही. बिलासपुर : शराब दुकानों से कुछ दूरी पर एवं सुनसान स्थानों पर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जयसवाल की योजना के अनुसार CSP कोतवाली अक्षय साबद्रा IPS, सुमित धोत्रे IPS द्वारा थाना प्रभारी हम हमराह स्टॉफ़ के साथ तोरवा एवं तारबहार क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस गश्त एवं चेकिंग के दौरान…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर, 7 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़”  100 दिवसीय जांच व उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच हेतु संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी हेतु स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी जिससे संदेहास्पद टीबी…

Read More

डीएसपी ट्रैफिक ने ली ट्रक यूनियन की बैठक : बिलासपुर शहरी क्षेत्र के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध.

आदेश का उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश की कार्यवाही. बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आई.पी.एस.) द्वारा शहर के मध्य से भारी वाहनों की आवाजाही से वातावरण प्रदूषित होने के साथ संभावित दुर्घटनाओं की आशंका एवं यदा-कदा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनी रहने की स्थिति का संज्ञान लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर) के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर (बिलासपुर) द्वारा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिवहन हेतु प्रतिबंध किया गया है। इस संबंध में ट्रैफिक…

Read More

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं निर्माण के लिए दी 147.26 करोड़ की स्वीकृति : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी का जताया आभार

रायपुर, 06 दिसम्बर 2024/ भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त…

Read More

छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति जताया आभार रायपुर, 06 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण…

Read More

किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया का पालन करने कलेक्टरों को निर्देश 

रायपुर, 06 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन द्वारा सभी कलेक्टरों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के तहत किसानों को टोकन जारी करने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी वितरण संघ के प्रबंध संचालक ने सभी कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में टोकन आवेदन समिति मॉड्यूल एवं टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किए जाने की सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा है कि कुल टोकन आवेदन का 40 प्रतिशत समिति मॉड्यूल एवं 60 प्रतिशत एप के…

Read More

व्हाइट कोट सेरेमनी के अवसर पर नवप्रवेशित चिकित्सा छात्रों ने ली चिकित्सा आचार संहिता की शपथ : इस वृहद गौरवशाली आयोजन के साक्षी बने राज्यपाल रमेन डेका

अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने दिलाई चिकित्सा आचार संहिता पर आधारित महर्षि चरक शपथ रायपुर. 06 दिसम्बर 2024/ पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का वृहद गौरवशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने 20 बिस्तरीय आईसोलेशन वार्ड का लोकार्पण और भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया 

संविदा भर्ती के 47 विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु दिए आदेश पत्र रायपुर, 06 दिसम्बर 2024/ प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकत्सालय जीपीएम में 20 बिस्तरीय आईसोलेशन सह पीडियाट्रिक वार्ड का लोकार्पण और भारतीय जन औषधि केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के 47 विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आदेश पत्र दिए। उन्होंने सभी लोगों को भारत को टी. बी. मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई। संविदा भर्ती के पदों में स्टॉफ नर्स एनआरसी, नर्सिंग…

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी : धान खरीदी के एवज में 6.80 लाख किसानों को 6807.82 करोड़ रूपए का भुगतान

शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 समिति में ऑपरेटर के माध्यम से भी टोकन आवेदन कर सकते हैं किसान विशेष परिस्थिति में किसानों के बारदानों का उपयोग और प्रति बारदाना 25 रूपए का भुगतान रायपुर, 06 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान…

Read More