राज्य में अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों पर एचएसआरपी चिन्ह लगाना अनिवार्य : सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का पालन सुनिश्चित करने परिवहन आयुक्त ने ली वेंडरों की बैठक

छत्तीसगढ़ में मेसर्स रीयल मेजॉन और रोजमेर्टा सेफ्टी एचएसआरपी चिन्ह लगाने अधिकृत रायपुर, 25 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर वाहन स्वामी द्वारा 120 दिवस के भीतर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (एचएसआरपी) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा दो वेंडर क्रमशः मेसर्स रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड और रोसमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को निर्धारित दर पर एचएसआरपी चिन्ह लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आज महानदी…

Read More

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर 25 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कल रायपुर से बिलासपुर तक की अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के तेजी से विकास के संकल्प को पुनः दोहराया।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 10 सालों में रेलवे के क्षेत्र में जो सकारात्मक बदलाव हुए, इसने न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ी हैं, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। उन्होंने कहा रेलवे के…

Read More

छत्तीसगढ़ में 8.95 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी : धान खरीदी के एवज में किसानों को 1575.16 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर, 25 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.91 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1575 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज…

Read More

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 26 नवम्बर को कैबिनेट की बैठक

संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री रायपुर, 25 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 नवम्बर को सवेरे 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

Read More

छत्तीसगढ़ में होगी एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता : आयोजन के लिए एजेंसियो से रूचि की अभिव्यक्ति आमत्रित

रायपुर, 25 नवंबर 2024/ नई दिल्ली स्थित जनजातीय कार्य मंत्रालय के राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के सफल संचालन हेतु क्रियान्वयन एजेंसी के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के इम्पेनल्ड एजेंसियों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है।  प्री-बिड का बैठक  27 नवंबर 2024 और प्रेजेंटेशन 29 नवंबर 2024 को  दोपहर…

Read More

राज्य युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2025 तक

रायपुर 25 नवंबर 2024/ प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। आज  मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में राज्य युवा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारा में बढ़ोत्तरी और राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से…

Read More

छत्तीसगढ़ के अमृत सरोवरों स्थलों में मनाया जाएगा संविधान दिवस : संविधान की प्रस्तावना के वाचन सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रायपुर, 25 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए अमृत सरोवरों स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन 26 नवम्बर को किया जाएगा। इस दिन प्रातः 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का पठन होगा, जिसमें संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को प्रदेश के अमृत सरोवर स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस मनाने तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, समितियों से किसानों का 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने के दिए निर्देश

खरीदी में शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाईः श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर 25 नवंबर, 2024/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने…

Read More

पीएम सूर्य घर योजना से मिल रही  है रोशनी, हो रहा है तिहरा लाभ : आर्थिक बचत के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा है बढ़ावा

रायपुर 25 नवंबर 2024/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत देश के एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत बलौदाबाजार भाटापारा जिले में भी लोगों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना से न सिर्फ हितग्राहियों को घर रौशन हो रहे हैं बल्कि आर्थिक बचत के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण भी हो रहा है। भाटापारा शहर के गोकुल नगर निवासी ऋषि अग्रवाल की मानें तो पीएम सूर्य घर योजना से उन्हें तिहरा…

Read More

संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में होंगे वर्ष भर कार्यक्रम : स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता

अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा सहित होंगे विभिन्न आयोजन रायपुर, 25 नवंबर 2024/ संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में संविधान के प्रति  लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य के स्कूल, कॉलेज और ग्राम पंचायतों में साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ का टैगलाइन निर्धारित किया गया है। स्कूली बच्चों को www.mygov.in पर MyGov प्रतियोगिताओं और MyBharat.gov.in पर युवा सहभागिता गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित…

Read More