मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

रायपुर 15 नवंबर 2024/ जल, जंगल, जमीन के रक्षक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन  आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय औेर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नगद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया ‘हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ नामक पुस्तक का विमोचन

रायपुर 15 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्री दामेसाय बघेल द्वारा लिखित पुस्तक ’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ का विमोचन किया। ’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ में जनजातियों की प्राचीन जीवनशैली के संबंध में पुरखों की व्यवस्था, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृतक संस्कार का उल्लेख किया गया है। इसी प्रकार देव संस्कार का ताना-बाना, रीति-रिवाज, देवी-देवताओं के मान्यताएं, मौखिक कला साहित्य, संस्कृति, किवदंतियां, महान विभूतियों के…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित शौर्याजंलि कैलेण्डर और एटलस का विमोचन

रायपुर 15 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित शौर्याजंलि कैलेण्डर  का विमोचन किया।  मुख्यमंत्री ने वन अधिकारों की मान्यता से सम्बंधित एटलस पुस्तक का भी विमोचन किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों ने अमूल्य योगदान देकर और मां भारती के चरणों में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देश को आजाद कराया। आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता…

Read More

अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का हुआ समापन : विभिन्न राज्यों के जनजातीय नर्तक दलों ने शानदार प्रस्तुति से समा बांधा

रायपुर 15 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों के लोक नर्तक दलों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, उत्तराखंड समेत छत्तीसगढ़ के जनजातीय एवं लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। त्रिपुरा से आए ब्रू रियांग जनजाति समुदाय के नर्तक दल ने परंपरागत लोकनृत्य होजागिरी की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

Read More

रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा नव प्रशिक्षित वाहन चालकों को दी गई रोड सेफ्टी और गुड सेमेरिटन की जानकारी.

अब तक 160 युवक-युवतियों को दिया गया है नि:शुल्क वाहन प्रशिक्षण. रायगढ़. पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को नियमित रूप से जागरूक करने के लिए मोटर व्हीकल विभाग की कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में, आज एडिशनल एसपी श्री रामगोपाल करियारे ने रामलीला मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में मोटर ड्राइविंग स्कूल के नव प्रशिक्षित वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी और गुड सेमेरिटन के महत्व को बताया। शहर की समाजसेवी…

Read More

रायपुर में ग्रामीण आवास पर 2 दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

ग्रामीण आवास के प्रभावी कार्यान्वयन और विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय सुदृढ़ कार्यशाला का हुआ आयोजन कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश राज्य के प्रतिनिधियों ने लिया भाग रायपुर, 15 नवंबर, 2024/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से रायपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 13 और 14 नवंबर को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण आवास के प्रभावी कार्यान्वयन और विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात

जनजातीय गांवों में धार्मिक व मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास की योजना होगी शुरू जनजातीय समुदाय के शहीदों की चिन्हित स्थलों पर लगेंगी प्रतिमाएं जनजातीय विद्रोह के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित रायपुर 15 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और गौरवशाली है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के मान,…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाशपर्व में हुए शामिल : कहा- गुरुनानक देव जी ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर

रायपुर 15 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस पवित्र दिन सिख समुदाय के अपने भाइयों-बहनों के बीच आकर मैं बहुत खुशी का अनुभव कर रहा हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय…

Read More

जमुई बिहार राज्य के मैगा इवेन्ट में प्रधानमंत्री ने जशपुर की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मनकुंवारी बाई  से चर्चा करके पीएम जन-मन योजना की जानकारी ली

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजनाः जमुई बिहार राज्य में मैगा इवेंट कार्यकम में शामिल हुई मनकुंवारी जशपुर/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना अंतर्गत आयोजित ‘‘जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम‘‘ 15 नवम्बर 2024 को जमुई बिहार राज्य के मैगा इवेन्ट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड के ग्राम कुटमा की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा पीएम जन-मन योजना से लाभान्वित हितग्राही लखपति दीदी श्रीमती मनकुंवारी बाई चर्चा करके योजनाओं की जानकारी लिए श्रीमती मनकुंवारी बाई ने बताया कि वे कृषि कार्य के…

Read More

आज सुबह मुख्यमंत्री के कॉल ने निशा के लिये खोली किलिमंजारो फतह की राह : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निशा से कहा हम तुम्हारा सपना पूरा करेंगे

छत्तीसगढ़ की बेटी निशा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराएगी तिरंगा आर्थिक तंगी अब सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनेगी रायपुर 15 नवंबर 2024/ अलसुबह आज बिलासपुर में रहने वाली निशा यादव के पास एक फोन आया और फोन पर एक सौम्य सी आवाज में किसी ने उससे कहा आपको किलिमंजारो चढ़ना है, आप खर्च की चिंता न करें। निशा चकित हुई और आश्चर्य से पूछा आप कौन हैं, सामने से आवाज आई बेटा मैं विष्णु देव साय बोल रहा हूं। निशा ने आश्चर्यचकित भाव से…

Read More