राज्य स्थापना दिवस के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

रायपुर, 30 अक्टूबर 2024/ राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर  को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण शामिल होंगे। इस क्रम में रायपुर जिले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे।  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में  उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव,  बस्तर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  सरगुजा में मंत्री श्री रामविचार नेताम,…

Read More

राज्य स्थापना दिवस : जिला मुख्यालयों में होंगे दीप प्रज्ज्वलन

रायपुर, 30 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया जाना है। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, रायपुर ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि नागरिकों से अपने घरों में राज्य स्थापना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए दीप प्रज्जवलन करने के लिए अपील करना सुनिश्चित करें।

Read More

छत्तीसगढ़ शासन का कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक कदम : कलेक्टर, उप सचिव, उप कुलसचिव सहित 25 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया है। ये अधिकारी अब अपने-अपने पदों पर अधिक जिम्मेदारियों के साथ कार्य करेंगे। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर, अवर सचिव, उप कुलसचिव आदि शामिल हैं। इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदोन्नति राज्य के विभिन्न विभागों जैसे सामान्य प्रशासन, लोक स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पर्यटन आदि में हुई है। पदोन्नत अधिकारियों…

Read More

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को सौगात : सामान्य प्रशासन, वाणिज्य, नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों में 64 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। ये सभी अधिकारी अब प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत होंगे। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में संयुक्त कलेक्टर, उप सचिव, आयुक्त, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदि शामिल हैं। इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदोन्नति राज्य के विभिन्न विभागों जैसे सामान्य प्रशासन, वाणिज्य एवं उद्योग, नगरीय प्रशासन, पंचायत, राजस्व आदि में हुई है। पदोन्नत अधिकारियों को राज्य…

Read More

महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका, दीपावली पर मिली 9वीं किस्त

रायपुर, 30 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने राज्य की महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की है बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को भी समय पर पूरा कर रही हैं। दीपावली से पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महतारी वंदन योजना के तहत राशि का अंतरण महिलाओं के लिए गर्व का…

Read More

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना एवं जांच कार्यवाही से तीन आरोपियों को किया गया आजीवन कारावास की सजा से दंडित.

आरोपियों द्वारा नयन दास स्मृति स्थल बलौदाबाजार में आयोजित शादी कार्यक्रम में गंभीर रूप से मारपीट कर एक व्यक्ति की कर दी गई थी हत्या. माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार श्री राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया दंडादेश पारित. आरोपियों के नाम – 1. पिंटू बंजारे उम्र 24 साल निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली, 2. करन बंजारे उम्र 22 साल निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली, 3. पंकज बंजारे उम्र 19 साल निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली. बलौदाबाजार-भाटापारा, 29 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से…

Read More

जनसम्पर्क आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों से काम-काज की ली जानकारी

रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ जनसम्पर्क संचालनालय के नव पदस्थ आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आज यहां छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में जनसम्पर्क संचालनालय एवं संवाद के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल.दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक एवं संतोष मौर्य सहित संचालनालय के संयुक्त संचालक,…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है। साथ ही इस दिन  नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली…

Read More

थाना गांधीनगर अंतर्गत दो गुम नाबालिग बालिकाओं को सासाराम बिहार से किया गया बरामद : परिजनों को किये गये सुपुर्द.

अंबिकापुर, 29 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गांधीनगर अंतर्गत दो गुम नाबालिग बालिकाओं के मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को नाबालिगों की बरामदगी कर परिजनों को सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों गुम नाबालिगो को सासाराम बिहार से परिजनों के समक्ष बरामद किया गया हैं, मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Read More

सेवा से समृद्धि और सुशासन का एक नया संकल्प हुआ पूरा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 200 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया वर्चुअल लोकार्पण, कहा- लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी  

सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धन्वंतरि दिवस पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का लिया जायजा रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ सेवा से समृद्धि और सुशासन की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिलासपुर (कोनी) में 200 करोड़ की…

Read More