भाजपा के मिस्डकॉल से सदस्यता अभियान की तरह ही प्रवेश उत्सव भी एक राजनैतिक प्रोपोगंडा है – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान एवं भाजपा के प्रवेश उत्सव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मिस कॉल से 46 लाख सदस्य बनाये थे विधानसभा चुनाव में उतना वोट भी नहीं मिला है। भाजपा का प्रवेश उत्सव भी ठीक उसी तरह है फर्जीवाड़ा कर आम लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का बहाना कर उनसे कागज लेकर भाजपा का बुला रही हैं और प्रवेश उत्सव मना रहे हैं।…

Read More

इलाज के लिए पैसे का अभाव और अस्पताल की दूरी अब समस्या नहीं स्लम बस्तियों में, जरूरतमंदों के पास पहुॅच रही है मोबाइल मेडिकल यूनिट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर.  छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों के शहरी इलाकों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों का इलाज मुख्य मंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब उनके घर के पास जाकर किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ मोबाईल मेडिकल यूनिट का वाहन अब गली मोहल्लों में पहुंॅचाया जा रहा है। जिससे जरूरत मंदों का  इलाज कराया जा रहा है। डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Read More

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : तीनो वर्गो में शासकीय कन्या 2 की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था का बढाया गौरव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. कोरबा में दिनांक 7-11-2021 से 10-11-2021 तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में थ्रो बाल बालिका मिनी वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग तीनो ही समूह में शा०कन्या क्रमांक 02 की छत्राओं ने संस्था के पी०टी०आई संजय मूर्ति के निर्देशन में भाग लिया एवम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया । उक्त सफलता के लिए संयुक्त संचालक महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं संस्था की प्राचार्या श्रीमती सुधा परमार ने खिलाड़ी , बच्चो एवम उनके प्रशिक्षक को शुभकामनाये प्रेषित की…

Read More

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 02 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, खनिज विभाग द्वारा रेत का अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि यह कार्यवाही बकावंड तहसील क्षेत्र के इरिकपाल और कोहकापाल में की गई है। खनिज जांच दल द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 17 केएल 5906 और स्वराज ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इन वाहनों को गौण खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Read More

“आदिवासी विकासखंड नगरी में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने 12 नवम्बर को नेशनल एचिव्हमेंट सर्वेक्षण परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न”

“राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा में 643 विद्यार्थी हुए सम्मिलित –बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से 12 नवम्बर 2021 को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा सफलतापूर्वक संपन  हुई | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया की विकासखंड नगरी में  राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 12 नवम्बर 2021 को प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 27 केन्द्रों में शांतिपूर्वक आयोजित की गयी | संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रषिक्षण…

Read More

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, कस्टम मिलिंग व बारदाना आपूर्ति विषयों पर चर्चा हेतु राज्य शासन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत शासन से नई दिल्ली में की गई मुलाकात

सेंट्रल पूल में 23 लाख मेट्रिक टन उसना चावल स्वीकार किये जाने का किया गया अनुरोध धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाना आपूर्ति की मांग की गई समदर्शी न्यूज़ डेस्क, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, कस्टम मिलिंग व बारदाना आपूर्ति आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा हेतु टोपेश्वर वर्मा, सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, छ.ग.शासन, के नेतृत्व में राज्य शासन केे प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सुधांशु पाण्डेय, सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत शासन, तथा सुबोध सिंह, संयुक्त सचिव, खाद्य, भारत शासन से नई दिल्ली में मुलाकात की गई।…

Read More

मिलिये मंत्री से, कार्यक्रम में 13 नवंबर को राजीव भवन में मंत्री अनिला भेड़िया कार्यकर्ताओं से मिलेंगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 13 नवंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनसामान्य से मिल कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, मीडिया समन्वयक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सह-समन्वयक राजेश चौबे और डॉ. कमलनयन पटेल करेंगे।  

Read More

जीरम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके रणनीतिकारों सहित तमाम सुरक्षा से जुड़े लोगो का प्रतिपरीक्षण हो -कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर. कांग्रेस ने कहा कि जीरम न्यायिक रिपोर्ट के  मामले में भाजपा के बयानों से पहले से ही सन्देह के दायरे में रही भाजपा और छजका कि स्थितियां और संदिग्ध हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीरम मामले की सच्चाई उजागर करने के लिए जरूरी है पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह उनके सरकार के चर्चित रणनीतिकारों सहित घटना के समय पुलिस के तैनात बड़े अधिकारी एडीजी नक्सल, एडीजी गुप्त वार्ता, अमित जोगी, विष्णुदेव साय का भी प्रतिपरीक्षण किया जाना…

Read More

अच्छी खबर : धनतेरस, दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में दर्ज की गई 17.17 प्रतिशत की वृद्धि

वर्ष 2021 में 13 हजार 706 वाहनों का कराया गया पंजीयन, पिछले वर्ष की तुलना में 2009 अधिक वाहनों की बिक्री, इस वर्ष 607 ट्रेक्टरों और 11 हजार 313 दुपहिया वाहनों की बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरोना की लगातार सम्हलती परिस्थितियों के बीच प्रदेश में इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए…

Read More

स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा का शुभारंभ, एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे भाग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ किया। डॉ. टेकाम ने रायपुर के पंडित आर.डी तिवारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल स्पर्धा के बालक वर्ग में बस्तर और सरगुजा संभाग के मध्य खेले जाने वाले मैच का शुभारंभ फुटबॉल की किक मारकर किया। उन्होंने इसके पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और…

Read More